अपडेटेड 22 November 2023 at 14:53 IST
Sweet Potato Benefits: शकरकंद के ये फायदे जान लिए तो रोज लगेंगे खाने, इम्यूनिटी होगी मजबूत; घटेगा वजन
Sweet potato : सर्दियों में शकरकंद यानी स्वीट पोटैटो का सेवन करना सेहत को दुरुस्त कर सकता है। आइए जानते हैं इसे खाने के फायदों के बारे में।
- लाइफस्टाइल न्यूज़
- 2 min read

Sweet potato benefits in winter : सर्दियों के मौसम में सेहत का ध्यान रखना बेहद जरूरी होता है। इस मौसम में अगर आप अपने खान-पान का सही ध्यान नहीं रखेंगे तो आपको कई तरह की दिक्कतों का सामना करना पड़ सकता है। हालांकि सर्दी के मौसम की ठंडी हवाओं की वजह से आप जुकाम-खांसी जैसे रोगों की चपेट में आसानी से आ सकते हैं।
स्टोरी में आगे पढ़ें...
- क्या आप भी खाते हैं शकरकंद?
- सेहत के लिए लाभकारी से शकरकंद
- जानिए सर्दियों में इसे खाने के फायदे
ऐसे में आपको अपनी डाइट का तो ध्यान रखना ही चाहिए साथ ही इस मौसम में आपको शकरकंद का भी सेवन करना चाहिए। जी हां, अगर आप सर्दियों के मौसम में रोजाना शकरकंद का सेवन करते हैं तो आपको इससे कई तरह के फायदे हो सकते हैं। तो चलिए जानते हैं शकरकंद खाने के फायदों के बारे में।
सर्दियों में शकरकंद खाने के फायदे (Benefits of eating sweet potatoes in winter)
इम्यूनिटी बूस्टर
शकरकंद कई तरह के पोषक तत्वों से भरपूर होता है जो शरीर के लिए बेहद फायदेमंद होता है। इतना ही नहीं सर्दी के मौसम में ये शरीर को गर्म रख इम्यूनिटी को भी मजबूत करने का काम करता है। इसलिए इसका सेवन विंटर सीजन में जरूर करना चाहिए।
Advertisement
पाचन
शकरकंद में फाइबर की भरपूर मात्रा पाई जाती है। जो पाचन के लिए काफी फायदेमंद होता है। अगर आप इसका सेवन करते हैं तो इससे पेट से जुड़ी कई समस्याएं जैसे गैस, कब्ज इत्यादि दूर होने में मदद मिलती है।
Advertisement
वजन
वजन कम करने वालों के लिए सर्दियों में शकरकंद का सेवन करना लाभकारी साबित हो सकता है। इसमें कैलोरी की बेहद कम मात्रा पाई जाती है, लिहाजा मीठा खाने वाले लोग किसी मिठाई की जगह इसका सेवन कर सकते हैं। इससे उनका स्वाद भी पूरा हो जाएगा और वजन भी नहीं बढ़ेगा। साथ ही इसे खाने के बाद पेट काफी समय तक भरा हुआ महसूस होता है। इसलिए इसे वजन कम करने में कारगर माना जाता है।
आयरन की कमी
अगर आपके शरीर में खून की कमी हो गई है तो आपको शकरकंद का सेवन जरूर करना चाहिए। दरअसल, शकरकंद में मौजूद आयरन शरीर में खून बनाने का काम करता है। इसलिए इसका सेवन जरूर करें।
पीरियड्स में लाभकारी
महिलाओं को पीरियड्स के दौरान शकरकंद का सेवन करना चाहिए। दरअसल, पीरियड्स के समय महिलाओं की एनर्जी काफी कम हो जाती है। ऐसे में शकरकंद का सेवन करने से शरीर काफी हद तक एक्टिव मोड में आ जाता है।
ये भी पढ़ें : Wedding Party Makeup: शादी में शामिल होने जा रही हैं तो मेकअप के इन टिप्स का रखें ध्यान, बन जाएंगी पार्टी की शान
Disclaimer: REPUBLIC BHARAT इस आर्टिकल में दी गई जानकारी के सही होने का दावा नहीं करता है। किसी भी उपचार और सुझाव को अप्लाई करने से पहले एक्सपर्ट की सलाह जरूर लें।
Published By : Kajal .
पब्लिश्ड 22 November 2023 at 14:50 IST