अपडेटेड 8 April 2025 at 19:51 IST

Summer Tips: पेट की गर्मी को निकालें बाहर, आज ही डाइट में जोड़ें ये चीजें

Summer tips in hindi: यदि आपके पेट में गर्मी है और आप उसे बाहर निकालना चाहते हैं तो कुछ चीजें आपके बेहद काम आ सकती हैं। जानें उनके बारे में...

stomach cancer
Summer Tips: पेट की गर्मी को निकालें बाहर, आज ही डाइट में जोड़ें ये चीजें | Image: freepik

Summer tips in Hindi: गर्मी के महीने में अक्सर लोगों के पेट में गर्मी बढ़ जाती है। ऐसा इसलिए होता है क्योंकि वह अनजाने में गर्म चीजों का सेवन कर लेते हैं। इसके अलावा पानी की कमी और मौसम के चलते भी पेट में गर्म जैसा महसूस होता है। ऐसे में से शांत करने में यदि डाइट में कुछ चीजों को जोड़ा जाए तो ये उपयोगी साबित हो सकती हैं। ऐसे में इन चीजों के बारे में पता होना जरूरी है. 

आज का हमारा लेख इसी विषय पर है। आज हम आपको अपने इस लेकर माध्यम से बताएंगे कि पेट की गर्मी को निकालने में कौन सी चीजें आपके काम आ सकती हैं। पढ़ते हैं आगे…

पेट की गर्मी कैसे निकालें? 

  • व्यक्ति को अपनी डाइट में खीरे जोड़ना चाहिए। बता दें, खीरे के अंदर भरपूर मात्रा में पानी पाया जाता है। वहीं इसके सेवन से पेट की गर्मी बाहर आ सकती है। इसकी तासीर ठंडी होती है। ऐसे में आप इसका सेवन कर सकते हैं। 
  • पेट की गर्मी को बाहर निकालने के लिए आप सौंफ का सेवन भी कर सकते हैं। बता दें कि सौंफ की तासीर गर्म होती है। ऐसे में आप रात को एक गिलास पानी में एक चम्मच सौंफ भिगो दें और अगले दिन उस पानी को छानकर सेवन करें। ऐसा करने से शरीर की गर्मी को बाहर निकाला जा सकता है। 
  • बता दें कि तरबूज भी शरीर की गर्मी को बाहर निकालने में उपयोगी है। इसके अंदर भरपूर मात्रा में पानी पाया जाता है। इसके अलावा आप खरबूज को भी अपनी डाइट में जोड़ सकते हैं। यह भी सेहत के लिए उपयोगी है। 
  • पेट की गर्मी को बाहर निकालने में पानी आपके बेहद काम आ सकता है। व्यक्ति को कम से कम 8 से 12 गिलास पानी जरूर पीना है। इससे पेट की गर्मी आसानी से बाहर आ सकती है। 
  • पेट की गर्मी को बाहर निकालने में जौ का पानी भी आपके बेहद काम आ सकता है। हालांकि कुछ लोग जौ के आटे की रोटियां खाते हैं। लेकिन पानी से ज्यादा लाभ होगा। ऐसे में आप एक गिलास पानी में एक चम्मच जौ को रात भर भिगोकर रखें। फिर अगले दिन उस पानी को गैस पर उबलने के लिए रख दें। जब वह पानी एक गिलास से आधा गिलास रह जाए तो उसको छानकर गुनगुना करके सेवन करें। ऐसा करने से फायदा हो सकता है। 

ये भी पढ़ें - Tea: क्या आप भी पीते हैं दिन में दो बार चाय? जान लें ऐसा करना कितनी सही

Disclaimer: इस आर्टिकल में बताई विधियां, तरीके और दावे अलग-अलग जानकारियों पर आधारित हैं।  REPUBLIC BHARAT आर्टिकल में दी गई जानकारी के सही होने का दावा नहीं करता है। किसी भी उपचार और सुझाव को अप्लाई करने से पहले डॉक्टर या एक्सपर्ट की सलाह जरूर लें।

Published By : Garima Garg

पब्लिश्ड 8 April 2025 at 19:51 IST