Jamun: जामुन है गुणों का खजाना, गर्मियों में खाने के हैं ये जबरदस्त फायदे

गर्मियों में डेली 5 जामुन से आप हाइड्रेशन, ब्लड शुगर नियंत्रण रख सकते हैं। इसके अवाला भी जामुन खाने के बहुत से फायदें हैं।

Jamun
जामुन | Image: Instagram/@C7maEIYurpP/ Canva Editing

गर्मियों में जामुन (Syzygium cumini) एक पोषक तत्वों से भरपूर फल है। इसमें कम कैलोरी, उच्च फाइबर और प्राकृतिक एंटीऑक्सीडेंट होते हैं, जो शरीर को ताजगी, हाइड्रेशन और रोगों से बचाव देते हैं। रोजाना 5 से 6 जामुन खाने से डायबिटीज, दिल की बीमारी और स्किन संबंधी समस्याओं में राहत मिल सकती है।  

जामुन फल में होते हैं ये पोषक तत्व

  • जामुन में सबसे ज्यादा विटामिन C होता है, जो इम्यूनिटी बढ़ाता है
  • हीमोग्लोबिन बढ़ाता है।
  • मैग्नीशियम और पोटेशियम जो ब्लड प्रेशर नियंत्रित करता है।
  • फाइबर होता है जो पाचन बेहतर बनाता है।
  • एंटीऑक्सिडेंट्स होता है जो कोशिकाओं को बचाते हैं।

जामुन खाने के फायदे

  1. डायबिटीज नियंत्रण 
  2. कम ग्लाइसेमिक इंडेक्स के कारण ब्लड शुगर नियंत्रित रहता है। 
  3. जामुन के बीज से बने अर्क का पारंपरिक उपयोग भी पाया गया है। 
  4. हृदय स्वास्थ्य 
  5. पोटैशियम रक्त वाहिकाओं को फैलाकर ब्लड फ्लो बेहतर करता है। 
  6. स्ट्रोक और हाई ब्लड प्रेशर का जोखिम कम करता है। 
  7. स्किन हाइड्रेशन और क्लैरिटी 
  8. पानी की मात्रा ज्यादा होने से त्वचा नॉर्मल हाइड्रेट रहती है। 
  9. ऐस्ट्रिंजेंट गुण कील-मुहांसे कम करते हैं। 
  10. प्रतिरक्षा बढ़ाना 
  11. विटामिन C और फेनोलिक कंपाउंड्स इम्यून सिस्टम को मज़बूत बनाते हैं। 
  12. संक्रमण के खिलाफ प्राकृतिक रक्षा बढ़ाते हैं। 
  13. वजन घटाने में सहायक 
  14. कम कैलोरी और उच्च फाइबर पेट जल्दी भरता है। 
  15. ब्लड शुगर spikes रोककर भूख नियंत्रित रखता है।

कौन खाएं और कितना खाएं? 

प्रौढ़ उम्र के लोगों और बुजुर्गों को दिन में 5 से 6 जामुन खाने चाहिए, खास कर डायबिटीज पेशेंट को  डॉक्टर की सलाह देते हैं कि जामुन जरूर खाने चाहिए। (ध्यान दें कि गर्भवती और मधुमेह रोगी पहले डॉक्टर से सलाह लेकर जामुन खाएं) गर्मियों में जामुन एक स्वादिष्ट और सेहतमंद विकल्प है। सरलता से उपलब्ध इस फल को अपनी दिनचर्या में शामिल कर आप स्वास्थ्य, हाइड्रेशन और रोग प्रतिरोधक क्षमता में सुधार ला सकते हैं।

किस वक्त खाना चाहिए जामुन ? 

जामुन खाने का सबसे अच्छा समय नाश्ते के बाद या दोपहर के भोजन के कुछ घंटे बाद है, लेकिन इसे खाली पेट खाने से बचना चाहिए। आप इसे दिन में किसी भी समय खा सकते हैं, लेकिन खाने के बाद खाने से मेटाबॉलिज्म को तेज करने और पाचन में मदद मिलती है। 

(यह लेख केवल जानकारी के उद्देश्य से है। किसी भी चिकित्सा निर्णय से पहले विशेषज्ञ से परामर्श अवश्य करें।)

Advertisement

यह भी पढ़ें : पुलकित, सौरभ और अंकित दोषी अंकिता भंडारी हत्याकांड में दोषी करार

Published By:
 Nidhi Mudgill
पब्लिश्ड