अपडेटेड 19 May 2024 at 19:37 IST
Khichdi Benefits: खिचड़ी को देखकर बन जाता है मुंह? गर्मियों में फायदे जान खाने पर हो जाएंगे मजबूर
एक हेल्दी फूड के रुप में जानी जाने वाली खिचड़ी (Khichdi) का नाम सुनते ही लोगों का मुंह बन जाता है, लेकिन इसके फायदे जानकर लोग इसे खाने पर मजबूर हो जाएंगे।
- लाइफस्टाइल न्यूज़
- 2 min read

Garmiyo Me Khichdi Khane Ke Fayde: देशभर के अलग-अलग राज्यों में गर्मी ने अपने तेवर दिखाने शुरू कर दिए हैं। राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली (Delhi) समेत कई राज्यों में तो तापमान 47 डिग्री के पार पहुंच चुका है। वहीं गर्मी के कारण काफी लोग बीमार पड़ने लगे हैं। ऐसे में आपको अपनी सेहत का ख्याल रखने के लिए सबसे पहले अपनी डाइट (Diet) पर ध्यान देना चाहिए। गर्मियों (Summer Day's) के दिनों में हल्के खाने को ही डाइट में शामिल करना चाहिए। इसके लिए खिचड़ी (Khichdi) बेस्ट ऑप्शन (Opetion) है।
दरअसल, खिचड़ी को एक हेल्दी डाइट (Healthy Diet) के रुप में जाना जाता है। बीमार हो या फिर स्वस्थ इसे सभी के लिए सबसे बेस्ट फूड माना गया है। जिसे खाकर काफी देर तक पेट भरा हुआ महसूस होता है और साथ ही इसे पचाना भी आसान होता है। वहीं जब आप गर्मियों में इसे (Khichdi Ke Fayde) अपनी डाइट में शामिल करते हैं, तो यह कई बीमारियों से शरीर को लड़ने में मदद करती हैं और कई फायदे भी होते हैं।
गर्मियों में खिचड़ी खाने के फायदे
खिचड़ी में मौजूद गुण
खिचड़ी में एंटी-ऑक्सीडेंट्स, फाइबर, कैल्शियम और विटामिन C पाया जाता है, जो शरीर को स्वस्थ रखने में काफी मदद करता है।
डाइजेशन सिस्टम के लिए
गर्मियों में सीजन में ज्यादा तला-भुना या मसालेदार खाना डाइजेशन सिस्टम को बिगाड़ देते है। ऐसे में अगर आप गर्मी में खिचड़ी का ज्यादा से ज्यादा सेवन करते हैं, तो डाइजेशन सिस्टम ठीक रहता है और साथ ही इसे खाने से कब्ज, अपच और गैस जैसी समस्याओं से छुटकारा पाया जा सकता है।
Advertisement
वजन कंट्रोल करने के लिए
अगर कोई मोटापे की समस्या से जूझ रहा है, तो उसे अपनी डाइट में खिचड़ी को जरूर शामिल करना चाहिए। इसके सेवन से पेट में जमा फैट कम होने लगता है और मेटाबॉलिज्म बूस्ट होता है।
ब्लड शुगर के लिए
अगर किसी व्यक्ति को डायबिटीज की बीमारी हो, तो उसे खिचड़ी का सेवन करना चाहिए। यह ब्लड शुगर को कंट्रोल करने में काफी मददगार साबित होता है।
Advertisement
बॉडी डिटॉक्स के लिए
खिचड़ी खाने से शरीर में जमा गंदगी बाहर निकल जाती है। साथ ही यह पेट को साफ करने में भी मदद करता है।
Disclaimer: इस आर्टिकल में बताई विधियां, तरीके और दावे अलग-अलग जानकारियों पर आधारित हैं। REPUBLIC BHARAT आर्टिकल में दी गई जानकारी के सही होने का दावा नहीं करता है। किसी भी उपचार और सुझाव को अप्लाई करने से पहले डॉक्टर या एक्सपर्ट की सलाह जरूर लें।
Published By : Sadhna Mishra
पब्लिश्ड 19 May 2024 at 19:28 IST