अपडेटेड 8 November 2024 at 17:04 IST

पुरुषों की समस्याओं का रामबाण इलाज है इस लकड़ी का रस, Mental से Physical तक दूर होती हैं परेशानियां

Men Health Problem: फलों से लेकर सब्जियों तक के कई जूस पीते हैं, लेकिन एक लकड़ी का जूस पुरुषों की हेल्थ के लिए किसी रामबाण से कम नहीं होता है।

sugarcane juice For men health
पुरुषों में रस के फायदे | Image: freepik/AI

This juice is a panacea for mens health: सर्दियों का सीजन आते ही कई तरह के जूस (Juice) बाजारों में मिलने लगते हैं, जिसमें फ्रूट और वेजिटेबल जूस (Vegetable Juice) भी शामिल होते हैं। यह जूस सेहत के लिए बहुत ही फायदेमंद होते हैं, लेकिन आज हम आपको इस आर्टिकल में एक ऐसे जूस के बारे में बताने जा रहे हैं, जो पुरुषों की न सिर्फ सेहत सुधारने में मदद करता है, बल्कि इसके सही सेवन से उनकी मेंटल से लेकर फिजिकल तक की (Juice for men's health) कई समस्याएं भी दूर हो सकती हैं। तो चलिए जानते हैं कि वो कौन सा जूस है और उसका सेवन कैसे किया जाता है।

दरअससल, हम जिस जूस (Juice) की बात कर रहे हैं, वो गन्ना (Sugarcane) है। आमतौर पर लोग इसे गर्मियों में खूब पीते हैं, लेकिन यह सर्दियों के सीजन का जूस है। इसकी तासीर भी गर्म (What is the nature of sugarcane?) होती हैं। हालांकि यह बात बहुत कम लोग जानते हैं कि अगर इसका सही तरीके से सेवन किया जाए तो पुरुषों (Men's) की कई अंदरूनी समस्याओं को दूर किया जा सकता है। आज हम आपको उसी के बारे में बताने जा रहे हैं।  

गन्ने का जूस पुरुषों की इन समस्याओं को करता है दूर

यौन स्वास्थ्य में सुधार (Sexual Health)
गन्ने (Sugarcane) में जिंक और मैग्नीशियम होता है, जो पुरुषों की यौन स्वास्थ्य के लिए फायदेमंद होता है। ऐसे में अगर किसी पुरुष को यौन स्वास्थ्य से जुड़ी समस्या है, तो उसे गन्ने के जूस का सेवन जरूर करना चाहिए।

शुक्राणु की गुणवत्ता में सुधार (Sperm Quality)
गन्ने (Sugarcane) के रस में विटामिन C और E होते हैं, जो शुक्राणु की गुणवत्ता में सुधार करते हैं। ऐसे में जिन पुरुषों में शुक्राणु की गुवत्ता की समस्या हो वह इस जूस का सेवन कर सकते हैं।

Advertisement

प्रोस्टेट समस्याओं से बचाव (Prostate)
इन दिनों पुरुषों में आम हो चुकी प्रोस्टेट की समस्या काफी दर्दनाक होती है। ऐसे में अगर कोई व्यक्ति इस समस्या से जूस रहा है, तो उसे गन्ने के जूस का सेवन करना चाहिए। दरअसल, गन्ने (Sugarcane) में जिंक होता है, जो प्रोस्टेट समस्याओं से बचाव में मदद करता है।

मानसिक तनाव कम करने में मदद (Mental Stress)
आजकल की भागदौड़ और ऑफिस की झिगझिग पुरुषों को तनाव की तरफ धकेल रही है। ऐसे में इससे छुटकारा पाने के लिए गन्ने का जूस काफी मदद कर सकता है। गन्ने के रस में ट्रिप्टोफैन होता है, जो मानसिक तनाव को कम करता है।

Advertisement

बालों के स्वास्थ्य में सुधार (Hair Health)
आज के समय में काफी संख्या में पुरुष गंजेपन या बालों के झड़ने की समस्या से जूझ रहे हैं। ऐसे में गन्ने का जूस (Sugarcane Juice) उनकी काफी मदद कर सकता है। गन्ने में विटामिन C और E होते हैं, जो बालों के स्वास्थ्य में सुधार करते हैं।

पुरुषों को कैसे करना चाहिए गन्ने के जूस का सेवन? (How men consume sugarcane juice?)

  • 1. ताज़ा गन्ने का रस पिएं।
  • 2. गन्ने को सलाद में मिलाएं।
  • 3. गन्ने का जूस बनाकर पिएं।
  • 4. गन्ने को सूप में मिलाएं।
  • 5. गन्ने का चटनी बनाकर खाएं।

गन्ने का जूस पीते समय बरतें ये सावधानियां (Take precautions while drinking sugarcane juice)

  • 1. गन्ने का अधिक सेवन करने से बचें।
  • 2. गन्ने के रस को हमेशा ताज़ा पिएं।
  • 3. गन्ने के सेवन से पहले अपने डॉक्टर से परामर्श लें।
  • 4. गन्ने के रस में चीनी या अन्य मिठास न मिलाएं।
  • 5. गन्ने का सेवन मधुमेह रोगियों को करने से पहले डॉक्टर से परामर्श लें।

यह भी पढ़ें… Brain Sharp: बच्चे का दिमाग बनाना है तेज? नाश्ते में खिलाएं ये ड्राई फ्रूट, फायदे कर देंगे हैरान

Disclaimer: इस आर्टिकल में बताई विधियां, तरीके और दावे अलग-अलग जानकारियों पर आधारित हैं।  REPUBLIC BHARAT आर्टिकल में दी गई जानकारी के सही होने का दावा नहीं करता है। किसी भी उपचार और सुझाव को अप्लाई करने से पहले डॉक्टर या एक्सपर्ट की सलाह जरूर लें।

Published By : Sadhna Mishra

पब्लिश्ड 8 November 2024 at 17:04 IST