अपडेटेड 14 June 2024 at 21:13 IST

Fruit: आप तो नहीं खाते सुबह ये फल? फायदे की जगह करते हैं नुकसान, जान लें नहीं तो पड़ सकता है पछताना

फल (Fruit) सेहत के लिए बहुत ही फायदेमंद माने जाते हैं, लेकिन कुछ फल ऐसे भी होते हैं, जिन्हें भूलकर भी सुबह के समय नहीं खाना चाहिए, नहीं तो नुकसान हो सकता है।

fruits
सुबह कौन सा फल नहीं खाना चाहिए | Image: Freepik

Subah Kaun Sa Fal Nahi Khana Chahiye: सुबह-सुबह हम क्या खा रहे हैं क्यों पी रहे हैं इसका सीधा असर सेहत पर पड़ता है। ऐसे में सलाह दी जाती है कि सुबह के समय जूस और फलों का सेवन करना चाहिए। दरअसल, फ्रूट्स सेहत के लिए बहुत ही फायदेमंद होते हैं, यह कई तरह के पोषक तत्वों से भरपूर होते हैं, जो स्वास्थ्य को लाभ पहुंचाने का काम करते हैं, लेकिन कुछ फल ऐसे भी होते हैं, जिन्हें सुबह के समय भूलकर भी नहीं खाना चाहिए, क्योंकि यह सेहत के लिए नुकसानदायक साबित हो सकते हैं।

दरअसल, कई सारे फल ऐसे होते हैं, जिन्हें सुबह के समय खाने की हिदायत दी जाती है, लेकिन कुछ फल ऐसे भी होते हैं, जिन्हें सुबह खाली पेट बिल्कुल नहीं खाना चाहिए। यह फायदा पहुंचाने की बजाय नुकसानदेह साबित हो सकते हैं। इसमें  संतरा, मौसंबी, नींबू, कीवी जैसे फल शामिल हैं। तो चलिए जानते हैं कि सुबह खाली पेट किन फलों का सेवन नहीं करना चाहिए।

सुबह खाली पेट भूलकर भी न करें इन फलों का सेवन

खट्टे फल
सुबह-सुबह खाली पेट नाश्ते में भूलकर भी खट्टे फलों का सेवन नहीं करना चाहिए। ऐसा करने से गैस, एसिडिटी, अल्सर, पेट में जलन जैसी पेट से जुड़ी कई समस्याएं हो सकती हैं। ऐसे में संतरा, नारंगी, मौसमी, चकोतरा जैसे फलों का सेवन करने से बचें।

केला
केला एक ऐसा फल है, जो लगभग सभी लोगों को खूब पसंद होता है और यह कई पोषक तत्वों से भी भरपूर होता है, लेकिन इसे सुबह खाली पेट नहीं खाना चाहिए। सुबह-सुबह इसे खाने से घबराहत, पेट में दर्द, उल्टी जैसी समस्याएं हो सकती हैं।

Advertisement

अनानास
अनानास जिसे पाइनएप्पल के नाम से भी जाना जाता है। यह विटामिन C का अच्छा सोर्स होता है और डाइजेशन के लिए बेस्ट फ्रूट है, लेकिन भूलकर भी इसे सुबह के समय खाली पेट नहीं खाना चाहिए। इससे डाइजेशन सिस्टम पर बुरा असर पड़ता है।

आम
गर्मियों में फलों का राजा आम लोगों को खूब भाता है। यह सभी को बहुत ही पसंद होता है। कई लोग तो इसके इतने शौकीन होते हैं, कि सुबह-सुबह ही खाने बैठ जाते हैं, लेकिन ऐसा करना आपकी सेहत के लिए नुकसान देह साबित हो सकता है। आम को खाली पेट खाने से अपच और पाचन से जुड़ी समस्याएं हो सकती हैं।

Advertisement

तरबूज
गर्मियों के मौसम में तरबूज खाना खूब पसंद किया जाता है, क्योकि यह गर्मी से होने वाली कई सारी बीमारियों को दूर रखने का काम करती है, लेकिन भूलकर भी इसे सुबह के समय खाली पेट नहीं खाना चाहिए। इससे सीने में जलन, दर्द और दिल से जुड़ी समस्याएं बढ़ सकती है।

सेब
सेब एक ऐसा फल है, जो सेहत के लिए किसी वरदान से कम नहीं होता है, लेकिन अगर आप इसे सुबह खाली पेट खाते हैं, तो यह फायदे की बजाय नुकसानदेह हो सकता है। सेब में मौजूद पेक्टिन नाम का तत्व कब्ज की समस्या पैदा करने लगता है। 

यह भी पढ़ें… केले से भी ज्यादा फायदेमंद है इसका फूल, किडनी से ब्रेस्ट मिल्क तक; शरीर के कई रोगों को रखता है दूर

Disclaimer: इस आर्टिकल में बताई विधियां, तरीके और दावे अलग-अलग जानकारियों पर आधारित हैं।  REPUBLIC BHARAT आर्टिकल में दी गई जानकारी के सही होने का दावा नहीं करता है। किसी भी उपचार और सुझाव को अप्लाई करने से पहले डॉक्टर या एक्सपर्ट की सलाह जरूर लें।

Published By : Sadhna Mishra

पब्लिश्ड 14 June 2024 at 20:53 IST