अपडेटेड 19 August 2023 at 13:42 IST

Eye Flu: नहीं थम रही आई फ्लू की रफ्तार, लक्षण दिखने पर करें ये काम; नहीं होंगे परेशान

पिछले कुछ समय से आई फ्लू कई राज्यों में तेजी से फैल रहा है। ऐसे में अगर आप भी इसकी चपेट में आ गए हैं तो लक्षण दिखाई देते ही नीचे दिए गए कुछ टिप्स को अपनाकर इससे बच सकते हैं। 

Eye Flu Ke Symptoms Dikhne Par Kya kare
Eye Flu Ke Symptoms Dikhne Par Kya kare | Image: self

Eye Flu Ke Symptoms Dikhne Par Kya kare: बारिश के मौसम की शुरुआत के साथ ही कई सारी बैक्टीरियल, फंगल और इंफेक्शनल बीमारियां लोगों को अपनी चपेट में लेने लगती है। इसी में एक आई फ्लू भी है जो पिछले काफी दिनों से लोगों को अपना शिकार बना रही है। वैसे तो कोई गंभीर बीमारी नहीं है, लेकिन अगर आप लापरवाही बरतते हैं तो इससे आपके आंखों की रोशनी जाने का खतरा भी हो सकता है। वहीं अगर आप इसके शुरुआती लक्षणों को देखकर कुछ तरीके अपनाते हैं तो इसे बच सकते हैं। आइए जानते हैं इसके बारे में।

स्टोरी में आगे ये पढ़ें....

  • क्या होता है आई फ्लू?
  • आई फ्लू के लक्षण?
  • आई फ्लू के लक्षण दिखाई देने पर क्या करें और क्या नहीं?

क्या होता है आई फ्लू?

आई फ्लू एक संक्रमक बीमारी है जो एक व्यक्ति से दूसरे व्यक्ति में आसानी से और तेजी से फैलती है। आई फ्लू को कंजंक्टिवाइटिस या पिंक आई के नाम से भी जाना जाता है। ये संक्रमण आंखों के व्हाइट पार्ट में होता है खासतौर पर यह मानसून के मौसम में तेजी से फैलता है।

आई फ्लू के लक्षण?

  1. आंखें लाल हो जाती हैं।
  2. आंखों में पानी आने लगता है।
  3. आंखों में जलन होने लगती है।
  4. आंखों से साफ नहीं दिखता। 
  5. पलकों पर पीला और चिपचिपा तरल जमा होने लगता है।
  6. आंखों में अजीब तरह की चुभन और सूजन आ जाती है।
  7. आंखों से पानी आने के साथ खुजली शुरू हो जाती है।

आई फ्लू के लक्षण दिखाई देने पर क्या करें?

क्या करें?

Advertisement

सिकाई करें
अगर आपको आई फ्लू के लक्षण दिखाई दे रहे हैं, तो आप शुरुआत में ही इससे राहत पाने के लिए गर्म या ठंडी सिकाई करें। इसके लिए पलकों को बंद कर ले, फिर किसी साफ कॉटन कपड़े या सूखे तौलिये को गर्म कर आंखों पर रखें। अलावा अगर आप ठंडी सिकाई कर रहे हैं, तो तौलिये या कपड़े में आइस क्यूब को लपेटकर भी आंखों पर रखें। ऐसा करने पर आपको काफी आराम मिलेगा। 

आंखों को धोएं
अगर आप आई फ्लू की चपेट में आ गए हैं और आपको इसके शुरुआती लक्षण दिखाई दे रहे हैं तो आपको अपनी आंकों को गुनगुने या ठंडे पानी से धोना शुरू कर देना चाहिए। ऐसा करने पर आपको काफी आराम मिलेगा। ये आप सुबह सोकर उठते ही और रात में सोने जाने से पहले करें। दरअसल, जब आप किसी एलर्जी के संपर्क में आते हैं, तो आपका शरीर हिस्टामाइन नामक रसायन छोड़ता है। इससे आंखों में लालिमा, आंसू और खुजली होती है। ऐसे में कम से कम पांच मिनट तक ठंडे या गुनगुने पानी से आंख को धोने से राहत मिल सकती है।

Advertisement

क्या न करें?

आई मेकअप नहीं करें
आई फ्लू के लक्षण नजर आने पर किसी भी तरह का  आई मेकअप न करें। 

टैप वाटर से आंखों को नहीं धोएं
बारिश के दिनों में टैप वाटर दूषित हो सकता है। इससे और अधिक परेशानी हो सकती है। टैप वॉटर की बजाय घर में मौजूद आरओ के पानी से आंखों को धोएं।

ट्रिगर्स से बचें
आई फ्लू किसी एलर्जी के कारण ट्रिगर हो सकती है। यदि संभव हो तो उनसे बचें। बारिश के मौसम में पोलेन ग्रेन या रैगवीड लेवल हाई होने का जोखिम रहता है।

कॉन्टैक्ट लेंस से बचें
अगर आपको आई फ्लू के सिमटम्स नजर आ रहे हैं तो आपको कॉन्टैक्ट लेंस से बचना चाहिए। इसकी जगह आप चश्मा पहनने की कोशिश करें। इससे आपको जल्दी ही आराम मिलेगा। 

यह भी पढ़ें... Black Soil: बालों में करें काली मिट्टी का इस्तेमाल, रुखे और बेजान हेयर को कहें अलविदा 

Disclaimer: इस आर्टिकल में बताई विधि, तरीके और दावे अलग-अलग जानकारी के आधार पर हैं।  REPUBLIC BHARAT इस आर्टिकल में दी गई जानकारी के सही होने का दावा नहीं करता है। किसी भी उपचार और सुझाव को अप्लाई करने से पहले संबंधित डॉक्टर और एक्सपर्ट की सलाह जरूर लें।

यह भी पढ़ें... Honey Garlic: खाली पेट इस तरह करें शहद और लहसुन का सेवन, सेहत को मिलेंग जबरदस्त फायदे

Published By : Sadhna Mishra

पब्लिश्ड 19 August 2023 at 13:40 IST