Soybean: इन लोगों के लिए 'जहर' की तरह है प्रोटीन से भरपूर सोयाबीन, हो सकते हैं कई नुकसान
Soybean एक पॉवरफुल फूड है, जिसे प्रोटीन का सबसे अच्छा स्रोत माना जाता है, लेकिन कुछ लोगों के लिए यह बहुत ही खतरनाक साबित हो सकता है।
- लाइफस्टाइल न्यूज़
- 2 min read

Health News, Soybean Ke Nuksaan: सुपर फूड की लिस्ट में शामिल सोयाबीन प्रोटीन का एक अच्छा सोर्स माना जाता है। यह सिर्फ अपने गुणों के लिए ही नहीं बल्कि अपने टेस्ट के लिए भी लोगों की थाली में फेवरेट बना रहता है। इसे रोटी-पराठे और चावल सभी से आसानी से खाया जा सकता है। इसका इस्तेमाल नाश्ते से लेकर लंच, डिनर सभी में किया जा सकता है, लेकिन कुछ लोगों के लिए सोयाबीन फायदेमंद नहीं है। तो चलिए जानते हैं किन लोगों को सोयाबीन से दूर रहना चाहिए।
स्टोरी में आगे ये पढ़ें...
- सोयाबीन में पाने जाने वाले पोषक तत्व क्या हैं?
- सोयाबीन खाने से हो सकते हैं कई नुकसान
- 1 दिन में कितनी मात्रा में करें सोयाबीन का सेवन?
सोयाबीन में भरपूर मात्रा में पाए जाते हैं ये तत्व
ओमेगा-3 और 6 जिसे फैटी एसिड कहा जाता है, फोलेट, लोहा, कैल्शियम, विटामिन D, जिंक, अघुलनशील फाइबर, फास्फोरस, तांबा, मैग्नीशियम, मैंगनीज और विटामिन B जैसे कई पोषक तत्व पाए जाते हैं।
सोयाबीन खाने से हो सकते हैं ये नुकसान
- जिन लोगों को थायरॉइड की समस्या है, उन्हें सोयाबीन का सेवन ना या फिर बहुत ही कम मात्रा में करना चाहिए, नहीं तो इसके नुकसान भी हो सकते हैं।
- इसके अलावा कुछ लोगों को सोयाबीन खाने से एलर्जी भी हो सकती है, जिसके चलते पेट से जुड़ी दिक्कतें या फिर खुजली हो सकती है। ऐसे में जिसे पहले से ही किसी तरह की एलर्जी हो उन्हें सोयाबीन खाने से बचना चाहिए।
- सोया में ट्रांस फैट मौजूद होता है, जो कुछ लोगों की सेहत को नुकसान पहुंचा सकता है।
- सोया बेस्ड फूड प्रोडक्ट्स में गोइट्रोजन पाया जाता है, जो कि थायरॉइड ग्लैंड के फंक्शन को प्रभावित कर सकता है।
- डायबिटीज के मरीजों को भी सोयाबीन खाने से परहेज करना चाहिए।
- जिन महिलाओं को पीरियड्स में अधिक ब्लीडिंग या दर्द की समस्या होती है, उन्हें सोयाबीन खाने से बचना चाहिए।
Advertisement
1 दिन में कितनी मात्रा में करें सोयाबीन का सेवन
एक व्यक्ति एक दिन में 100 ग्राम सोयाबीन का सेवन कर सकता है। इससे ज्यादा खाने पर सेहत को नुकसान हो पहुंच सकता है।
यह भी पढ़ें… Health Tips: इम्युनिटी और वेट लॉस के लिए सर्दियों में खाएं ये रोटी, सेहत को होंगे और भी कई फायदे
Advertisement
Disclaimer: इस आर्टिकल में बताई विधियां, तरीके और दावे अलग-अलग जानकारियों पर आधारित हैं। REPUBLIC BHARAT आर्टिकल में दी गई जानकारी के सही होने का दावा नहीं करता है। किसी भी उपचार और सुझाव को अप्लाई करने से पहले डॉक्टर या एक्सपर्ट की सलाह जरूर लें।