अपडेटेड 23 February 2024 at 19:33 IST
Soyabean: पुरुषों के लिए खतरनाक है सोयाबीन, ज्यादा खाने से शादीशुदा जिंदगी हो सकती है खराब
Soybean सेहत के लिए बहुत ही फायदेमंद माना जाता है, लेकिन पुरुषों के लिए इसका ज्यादा सेवन खतरनाक साबित हो सकता है।
- लाइफस्टाइल न्यूज़
- 2 min read

Soybean Dangerous For Men: हेल्दी और फिट बॉडी के लिए शरीर को प्रोटीन की जरूरत होती है। ऐसे में इसके लिए कुछ लोग अनाज और सब्जियों का सहारा लेते हैं, तो कुछ मीट और मछली को अपनी डाइट में शामिल करते हैं। जो लोग शाकाहारी होते हैं, वह प्रोटीन के लिए अपनी डाइट में सोयबीन को शामिल करते हैं, लेकिन क्या आप जानते हैं कि सोयाबीन का अधिक सेवन पुरुषों की शारीरिक कमजोरी का कारण बन सकता है।
सेहत और शरीर के लिए बेहद फायदेमंद माना जाने वाला सोयाबीन पुरुषों की हेल्थ के लिए नुकसानदायक हो सकता है। दरअसल, इससे ज्यादा सेवन से पुरुषों में सेक्सुअल पावर कम होने के साथ कई परेशानियां हो सकती हैं।
Soybean में पाए जाने वाले पोषक तत्व
सोयाबीन में ओमेमा 3, ओमेगा 6 फैटी एसिड, फोलेट, लोहा, कैल्शियम, विटामिन D, जिंक, फाइबर, फास्फोरस, तांबा और मैग्नीशियम जैसे कई पोषक तत्व पाए जाते हैं।
Soybean के अधिक सेवन से पुरुषों को हो सकती है ये परेशानियां
पाचन से जुड़ी परेशानियां
सोयाबीन में कार्बोहाइड्रेट पाए जाते हैं। जिसकी वजह से पाचन से जुड़ी समस्याएं होने का खतरा बढ़ जाता है। इससे आप पेट में सूजन, गैस और दस्त जैसी समस्याओं का सामना कर सकते हैं।
Advertisement
थायराइड
सोयाबीन के अंदर गोइट्रोजेन कंपाउंड होता है, जिससे थायराइड ग्लैंड को नुकसान हो सकता है। गोइट्रोजेन्स आयोडीन को अब्सॉर्ब नहीं होने देता है। सोयाबीन के ज्यादा सेवन से हाइपोतायरायडिज्म का खतरा हो सकता है। इसलिए भी पुरुषों को सोयाबीन के ज्यादा सेवन से बचना चाहिए।
हार्मोनल इम्बैलेंस
सोयाबीन में फाइटोएस्ट्रोजेन होते हैं, जिससे पुरुषों में हार्मोनल असुंतलन हो सकता है। ज्यादा मात्रा में सोयाबीन खाने से टेस्टोस्टेरोन लेवल में कमी आ सकती है।
Advertisement
यह भी पढ़ें… Weight Loss: वजन घटाने में कुछ नहीं आ रहा काम, तो डाइट में शामिल करें सोया चंक्स, जानें इसके फायदे
एलर्जी
सोयाबीन खाने से कई लोगों में एलर्जी ट्रिगर हो सकती है। इससे पित्ती, सूजन, सांस लेने में परेशानी और एनाफिलेक्सिस जैसी गंभीर समस्या के होने का चांस भी बढ़ जाता है।
सेक्सुअल पावर होती है कम
रोजाना सोयाबीन का सेवन करना पुरुषों की सेक्स लाइफ को खराब बना सकता है। इससे पुरुषों में सेक्सुअल पावर कम होती है, हॉर्मोन्स, लिबिडो पावर, स्पर्म काउंट और फर्टिलीटी पर बुरा असर पड़ सकता है।
Disclaimer: इस आर्टिकल में बताई विधियां, तरीके और दावे अलग-अलग जानकारियों पर आधारित हैं। REPUBLIC BHARAT आर्टिकल में दी गई जानकारी के सही होने का दावा नहीं करता है। किसी भी उपचार और सुझाव को अप्लाई करने से पहले डॉक्टर या एक्सपर्ट की सलाह जरूर लें।
Published By : Sujeet Kumar
पब्लिश्ड 23 February 2024 at 19:33 IST