Pumpkin Seeds: स्लिम-ट्रिम बॉडी की है चाहत, तो कद्दू के बीज का करें सेवन मोटापे से छूटेगी जान

मोटापे की समस्या से परेशान लोग जिम से लेकर क्या कुछ नहीं करते, लेकिन कुछ खास फायदा नहीं मिलता है। ऐसे में कद्दू के बीज आपकी मदद कर सकते हैं।

Pumpkin Seeds
कद्दू के बीज के फायदे | Image: Freepik

Health News, Pumpkin Seeds Benefits For Fat: मोटापा दिन ब दिन एक गंभीर समस्या बनती जा रही है। इस परेशानी से जूझ रहे लोग जिम, योग, एक्सरसाइज से लेकर कड़ी डाइट तक को फॉलो करते हैं, लेकिन कुछ खास फर्क नहीं पड़ता है। अगर आप सब कुछ करके थक चुके हैं, तो एक बार पंपकिन सीड्स यानि कद्दू के बीज का इस्तेमाल करें। ये मोटापे को कम करने में आपके बेहद काम आ सकता है। आइए इसके बारे में जानते हैं।

स्टोरी में आगे ये पढ़ें…

  • कद्दू के बीज में छुपा है पोषक तत्वों का खजाना
  • कैसे करें कद्दू के बीजों का सेवन? 
  • कद्दू के बीजों के और कौन-कौन से हैं फायदे?

कद्दू के बीज में पाए जाने वाले पोषक तत्व

इसमें विटामिन्स, फास्फोरस, मैग्नीशियम, प्रोटीन, मैंगनीज, जिंक, आयरन और एंटीऑक्सीडेंट जैसे पोषक तत्व पाए जाते हैं, जो वजन कम करने के साथ ही कई अन्य परेशानियों में भी काफी मददगार साबित होते हैं।

कैसे करें कद्दू के बीजों का सेवन?

भूनकर 
अगर आप भी वजन कम करना चाहते हैं तो आप कद्दू के बीज को ऐसे ही खा सकते हैं या इसे हल्का सा भूनकर और मसाले मिलाकर खा सकते हैं।

Advertisement

स्नैक के तौर पर 
इसके अलावा कद्दू के बीज एक अच्छा मिड-डे स्नैक ऑपशन हैं। दिन में आपको जब भी भूख लगे तो आप थोड़े से कद्दू के बीज खा सकते हैं।

कद्दू के बीजों का सूप
कद्दू के बीज को सूप में डालकर भी इसका सेवन कर सकते हैं। जब भी कोई सूप बनाएं तो उसमें ऊपर से थोड़े से कद्दू के बीज डाल दें। इससे सूप का स्वाद तो बढ़ेगा ही बढ़ेगा साथ ही इससे सेहत को भी कई फायदे होंगे।

Advertisement

केक में करें कद्दू के बीजों का इस्तेमाल
आप ब्रेड या सीड केक बनाते समय भी कद्दू के बीज को बेकिंग मिक्स में डाल सकते हैं।

सलाद के तौर पर 
कद्दू के बीजों को आप सलाद के ऊपर छिड़क कर भी खा सकते हैं।

मिठाई के साथ
अगर आप मीठे के शौकीन है तो आप कद्दू के बीजों को लड्डू, हलवा या कोई अन्य मिठाई बनाते वक्त भी उसमें मिक्स कर सकते हैं।

स्मूदी या फ्रूट योगर्ट में मिलाकर करें सेवन
कद्दू के बीजों का इस्तेमाल स्मूदी या फ्रूट योगर्ट में डालकर भी किया जा सकता है।

यह भी पढ़ें… Winters: सर्दियों में बीमारियां बना रही हैं अपना शिकार? डाइट में शामिल करें लहसुन

कद्दू के बीजों के अन्य फायदे?

  • पुरुषों में प्रोस्टेट कैंसर से बचाव
  • ब्लड शुगर लेवल कंट्रोल करता है
  • तनाव कम करने में मददगार
  • एनर्जी लेवल बूस्ट करता है
  • दिल की सेहत के लिए फायदेमंद
  • स्पर्म काउंट बढ़ाने में फायदेमंद
  • हाई ब्लड प्रेशर कंट्रोल करता है

यह भी पढ़ें… Pregnancy Diet: प्रेग्नेंट महिलाएं डाइट में शामिल करें ये फूड्स, मां-बच्चे दोनों को होगा फायदा

Disclaimer: इस आर्टिकल में बताई विधियां, तरीके और दावे अलग-अलग जानकारियों पर आधारित हैं।  REPUBLIC BHARAT आर्टिकल में दी गई जानकारी के सही होने का दावा नहीं करता है। किसी भी उपचार और सुझाव को अप्लाई करने से पहले डॉक्टर या एक्सपर्ट की सलाह जरूर लें।

Published By :
Ankur Shrivastava
पब्लिश्ड