अपडेटेड 30 November 2025 at 18:04 IST

Sleeping: नींद में मुंह ढककर सोने की आदत बन सकती है खतरनाक, हो सकते हैं ये 4 बड़े नुकसान

Sleeping: सर्दियों में ज्यादातर लोग ठंड से बचने के लिए कंबल या रजाई से मुंह ढककर सोते हैं। लेकिन ऐसे सोने से आपकी स्किन को काफी नुकसान पहुंच सकता है। आइए जानते हैं कि मुंह ढककर क्यों नहीं सोना चाहिए और इससे क्या नुकसान होते हैं?

मुंह ढककर सोता व्यक्ति – नींद में खतरनाक आदतें और स्वास्थ्य जोखिम
covering face while sleeping | Image: Freepik

Sleeping : सर्दियों के मौसम में ठंड से बचने के लिए लोग अक्सर कंबल या रजाई में मुंह ढककर सो जाते हैं। इस तरह से सोने में काफी आराम तो मिलता है, लेकिन यह आदत सेहत के लिए कई तरह के नुकसान पैदा कर सकती है। रिपोर्ट्स के मुताबिक लंबे समय तक मुंह ढककर सोने से शरीर के ऑक्सीजन लेवल पर असर पड़ता है, नींद की क्वालिटी भी खराब होती है और स्किन से जुड़े गंभीर नुकसान भी हो सकते हैं। आइए जानते हैं कि आपकी स्किन को कौन-कौन से बड़े नुकासान पहुंच सकते हैं।

ऑक्सीजन की कमी

मुंह ढककर सोने पर नेचुरल हवा रुक जाती है। इससे शरीर के अंदर ऑक्सीजन की मात्रा कम होने लगती है और कार्बन डाई ऑक्साइड लगातार बढ़ती है। इस वजह से घुटन महसूस हो सकती है, नींद बार-बार टूट सकती है और सुबह उठने पर भारीपन या थकान महसूस होती है।

शरीर का तापमान बढ़ना

नींद के लिए शरीर को हल्का ठंडा तापमान चाहिए होता है, लेकिन कंबल से चेहरा ढकने पर अंदर गर्मी बढ़ जाती है। इससे बेचैनी, पसीना और बेचैनी महसूस होती है। कई बार ज्यादा गर्मी के कारण गहरी नींद भी नहीं आती है।

नींद की कमी और मूड स्विंग्स होना

जब शरीर में कार्बन डाई ऑक्साइड ज्यादा और ऑक्सीजन कम हो जाती है, तो नींद गहरी नहीं आती है। नींद के ऐसे पैटर्न से मूड स्विंग्स, चिड़चिड़ापन, गुस्सा और मेंटल स्टेट सही न कर पाने जैसी समस्याएं बढ़ जाती हैं।

Advertisement

स्किन पर बुरा असर पड़ना

चेहरा ढककर सोने से स्किन रातभर सांस नहीं ले पाती। पसीना जमा होने से बैक्टीरिया बनते हैं, जिनकी वजह से चेहरे पर पिंपल्स, एलर्जी, इंफेक्शन और झुर्रियों की समस्या हो सकती है। स्किन का काला पड़ना भी इसी आदत की वजह से बढ़ सकता है।

कैसे छुड़ाएं यह आदत

अगर आपको मुंह ढककर सोने की आदत है, तो शुरुआत में धीरे-धीरे बदलना शुरू करें। पहले दो दिन आधा चेहरा ढकें और फिर बिना कवर के सोने की कोशिश करें। कुछ ही दिनों में नींद की क्वालिटी सुधर जाएगी और हल्का महसूस होने लगेगा।

Advertisement

यह भी पढ़ें: The Girlfriend OTT Release: कब और कहां देखें रश्मिका मंदाना की फिल्म

Disclaimer: इस आर्टिकल में बताई विधियां, तरीके और दावे अलग-अलग जानकारियों पर आधारित हैं।  REPUBLIC BHARAT आर्टिकल में दी गई जानकारी के सही होने का दावा नहीं करता है। किसी भी उपचार और सुझाव को अप्लाई करने से पहले डॉक्टर या एक्सपर्ट की सलाह जरूर लें।

Published By : Sagar Singh

पब्लिश्ड 30 November 2025 at 18:01 IST