अपडेटेड 4 November 2023 at 20:57 IST

Sleeping Tips: रातभर बदलते हैं करवट, नहीं आती है नींद! फौरन बना लें इन चीजों से दूरी

Healthy Sleep Tips : अगर आपको भी रात के समय नींद आने में समस्या होती है तो आपको फौरन इन चीजों से दूरी बना लेनी चाहिए।

Follow : Google News Icon  
नींद न आने के कारण  (फोटो : Shutterstock)
नींद न आने के कारण (फोटो : Shutterstock) | Image: self

Healthy Sleep Tips : दिनभर काम करने के बाद रात को एक सुकूनभरी नींद मिल जाए तो शरीर की सारी थकान उतर जाती है। चैन से सोने के बाद आप दिनभर फ्रेश महसूस करते हैं। हालांकि कई लोगों की शिकायत होती है कि उन्हें नींद नहीं आती। वहीं, कुछ लोग सो तो जाते हैं लेकिन वह रातभर करवट बदलते रहते हैं। 

स्टोरी में आगे पढ़ें...

  • क्या आपको भी नहीं आती नींद? 
  • फौरन बना लें इन चीजों से दूरी
  • नींद आने में मिलेगा फायदा

माना जाता है कि मनुष्य के लिए 8 से 9 घंटे की नींद लेना बेहद जरूरी होता है, ऐसा न होने पर आप हमेशा थका-थका और चिड़चिड़ा महसूस करने लगते हैं। ऐसे में अगर आपको नींद नहीं आती है, या आपको बहुत कोशिश करने के बाद मुश्किल से नींद आती है तो आपको फौरन इन चीजों से दूरी बना लेनी चाहिए। आइए जानते हैं इस बारे में। 

सुकूनभरी नींद के लिए इन चीजों से बना लें दूरी

कैफीन

अगर आप जरूरत से ज्यादा कैफीन युक्त चीजों का सेवन करते हैं तो आपको फौरन ये आदत छोड़ देनी चाहिए। चाय-कॉफी जैसे पेय पदार्थ से दूरी बना लें क्योंकि इनमें मौजूद कैफीन आपकी नींद उड़ाने का काम करते हैं। 

Advertisement

स्ट्रेस

रोजमर्रा की जिंदगी में दुख और सुख दोनों हैं। लेकिन कई बार हम अपने दुख को खुद पर इतना हावी कर लेते हैं कि वह हमारे स्ट्रेस यानी तनाव का कारण बन जाता है। ऐसे में आप रात को बार-बार उन्हीं बातों के बारे में सोचते हैं जो आपके दिमाग पर बुरा असर डालती हैं। यही वजह है कि आपको नींद नहीं आती। लिहाजा आपको अपनी ये आदत भी बदल लेनी चाहिए 

Advertisement

मोबाइल चलाना

कई लोग बिस्तर पर जाते ही मोबाइल चलाने लगते हैं। नींद न आने का ये भी एक कारण हो सकता है। इसलिए बेड पर जाते ही फोन का इस्तेमाल करना बिल्कुल बंद कर दें। वरना आपको नींद आने में दिक्कत का सामना करना पड़ेगा। 

दिन में सोना

वहीं, अगर आप दिन के समय सोते हैं तो आपको अपनी इस आदत को फौरन बदल लेना चाहिए। दिन में सोने की वजह से रात को नींद आने में समस्या पैदा हो सकती है। इसलिए दिन में सोना बंद कर दें। 

ये भी पढ़ें: पढ़ाई से दूर भागता है आपका भी बच्चा? अपना लें ये टिप्स, फिर मन लगाकर करेगा स्टडी

Disclaimer: REPUBLIC BHARAT इस आर्टिकल में दी गई जानकारी के सही होने का दावा नहीं करता है। किसी भी उपचार और सुझाव को अप्लाई करने से पहले एक्सपर्ट की सलाह जरूर लें।

Published By : Kajal .

पब्लिश्ड 4 November 2023 at 20:49 IST