अपडेटेड 7 August 2025 at 22:46 IST

नाश्ता स्किप करने से पहले जान लें इसके नुकसान, सेहत के लिए हो सकता है खतरनाक; जानिए क्यों?

नाश्ता न करने से शरीर पर क्या असर पड़ता है? इसके बारे में आपको जरूर पता होना चाहिए।

how to make leftover dal paratha for breakfast at home
नाश्ता न करने की भूल | Image: Freepik

Disadvantages of not having breakfast: नाश्ता दिन का सबसे जरूरी भोजन है, जो शरीर को दिनभर के लिए एनर्जी और पोषण प्रदान करता है। लेकिन कई लोग जल्दबाजी में नाश्ता स्किप कर देते हैं या वेट लॉस के लिए इसे नजरअंदाज करते हैं। नाश्ता न करने से शरीर में ब्लड शुगर की मात्रा में गिरावट आ सकती है, जिससे थकान और कमजोरी महसूस हो सकती है। इसके अलावा, लंबे समय तक भूखे रहने से मेटाबॉलिज्म धीमा पड़ जाता है, जो वजन बढ़ाने का कारण बन सकता है।

नाश्ता न करने से शरीर में कई बदलाव देखने को मिलते है जैसे ब्लड शुगर की मात्रा में गिरावट, थकान और कमजोरी महसूस होना, मेटाबॉलिज्म धीमा पड़ना, वजन बढ़ने की संभावना, दिनभर कमजोरी और थकान महसूस होना।

हेल्दी ब्रेकफास्ट ऑपशन

नाश्ते में ऐसे फूड्स लेने चाहिए जो पौष्टिक और एनर्जी से भरपूर हों। कुछ हेल्दी ब्रेकफास्ट सबसे अच्छा हो सकता है जिसमें शामिल है दलिया जो फाइबर और प्रोटीन से भरपूर है, उबला हुआ अंडा प्रोटीन का सबसे अच्छा स्रोत, फल विटामिन और मिनरल्स से भरपूर, नट्स हेल्दी फैट और प्रोटीन का अच्छा स्रोत, दही प्रोबायोटिक्स और प्रोटीन से भरपूर होती है और साबुत अनाज की रोटियां साथ ही फाइबर जो पोषण से भरपूर होता है।

मूड को प्रभावित करता है नाश्ता न करना

नाश्ता न करने से शरीर पर कई नकारात्मक प्रभाव पड़ सकते है, इसलिए हेल्दी ब्रेकफास्ट विकल्पों को अपनाकर अपने शरीर को स्वस्थ और एनर्जेटिक रखा जा सकता है। एक्सपर्ट के मुताबिक, न्यूरोट्रांसमीटर सेरोटोनिन हमारे मूड को काफी हद तक प्रभावित करता है। जो हमारे नाश्ते से प्रभावित होता है। अगर हम एक महीने तक लगातार नाश्ता नहीं करते हैं तो सेरोटोनिन का स्तर बाधित हो सकता है। जिससे चिड़चिड़ापन, चिंता और यहां तक कि डिप्रेशन के लक्षण भी बढ़ जाते हैं। 

Advertisement

यह भी पढ़ें : Rajinikanth: जब फ्लाइट में फैन की रिक्वेस्ट पर उठे रजनीकांत, फिर हुआ ये

Disclaimer: इस आर्टिकल में बताई विधियां, तरीके और दावे अलग-अलग जानकारियों पर आधारित हैं।  REPUBLIC BHARAT आर्टिकल में दी गई जानकारी के सही होने का दावा नहीं करता है। किसी भी उपचार और सुझाव को अप्लाई करने से पहले डॉक्टर या एक्सपर्ट की सलाह जरूर लें।

Published By : Nidhi Mudgill

पब्लिश्ड 7 August 2025 at 22:46 IST