अपडेटेड 5 September 2023 at 12:33 IST
Ubtan For Skin: चेहरे पर सोने जैसी चमक पाने के लिए लगा लें ये उबटन, पहली ही बार में दिखेगा असर
Skin Care: अगर आपको चेहरे पर नेचुरल ग्लो चाहिए तो आप इन घरेलू उबटनों का इस्तेमाल कर सकती हैं।
- लाइफस्टाइल न्यूज़
- 2 min read

Ubtan For Skin: प्राचीन काल में जब स्किन केयर रूटीन इतना प्रचलित नहीं था, उस समय भी महिलाएं अपनी स्किन का बखूबी ध्यान रखती थीं। उस दौरान महिलाएं स्किन की चमक को बरकरार रखने के लिए उबटन का सहारा लेती थीं। आज भी रेडीमेड फेस पैक की जगह महिलाएं घर में बनाएं उबटन पर भरोसा करती हैं। जी हां, स्किन की चमक को बरकरार रखने के लिए उबटन लगाना बेहद फायदेमंद होता है।
स्टोरी में आगे पढ़ें...
- चेहरे पर चाहिए सोने जैसा निखार?
- इन उबटन के साथ स्किन करेगी ग्लो
- चंदन के उबटन से चमक जाएगा चेहरा
दरअसल, उबटन में कोई बाहरी केमिकल युक्त प्रोडक्ट शामिल नहीं होता है इसलिए ये आपकी स्किन को अंदर से हेल्दी बनाता है। इससे स्किन का टेक्सचर काफी सॉफ्ट और ग्लोइंग हो जाता है। वहीं, इन उबटनों की खास बात ये है कि ये घर में रखी चीजों से ही आसानी से बनाए जा सकते हैं और आप इनका इस्तेमाल दिनभर में कभी भी कर सकते हैं।
बेसन का उबटन
अगर आप चाहती हैं कि आपके चेहरे पर बेशुमार निखार आ जाए तो आपको बेसन का ये उबटन अपने चेहरे पर जरूर लगाना चाहिए। इसे बनाने के लिए आप एक कटोरी में 2 बड़े चम्मच बेसन लें फिर इसमें एक चम्मच चंदन पाउडर, आधा चम्मच नीम पाउडर और आधी चम्मच हल्दी मिला लें। अब इसमें कच्चा दूध या दही डालकर पेस्ट तैयार करें। ये उबटन चेहरे पर लगाने के लिए तैयार है। आप इसे चेहरे पर 15 से 20 मिनट तक लगाकर रखें। इसके बाद नॉर्मल पानी से चेहरा धो लें। इससे आपकी स्किन सॉफ्ट होकर ग्लो करने लगेगी।
Advertisement
चंदन का उबटन
अगर आपकी स्किन ड्राई है तो आपको चंदन उबटन पैक जरूर ट्राई करना चाहिए। इसके लिए आप 3 चम्मच चंदन पाउडर लेकर इसमें 6 से 7 भीगे हुए बादाम पीसकर मिला लें। अब इसमें एलोवेरा जैल मिलाकर अच्छी तरह से मिक्स करें। इस उबटन को 20 मिनट तक चेहरे पर लगाकर रखने के बाद धो लें। इससे स्किन में नेचुरल नमी आएगी। साथ ही स्किन भी ग्लो करने लगेगी।
Advertisement
ये भी पढ़ें : Hair Wash: शैंपू की जगह इन चीजों से धो लिए बाल तो अच्छी तरह हो जाएगी सिर की सफाई, आएगी शाइन
Disclaimer: REPUBLIC BHARAT इस आर्टिकल में दी गई जानकारी के सही होने का दावा नहीं करता है। किसी भी उपचार और सुझाव को अप्लाई करने से पहले एक्सपर्ट की सलाह जरूर लें।
Published By : Kajal .
पब्लिश्ड 5 September 2023 at 12:32 IST