Skin care tips: महंगे फेशियल से भी नहीं चमक रहा चेहरा? सिर्फ एक टमाटर लगाने से आ जाएगा निखार

Skin care tips: अगर आप अपनी स्किन को हेल्दी और ग्लोइंग बनाना चाहते हैं तो आपको टमाटर फेस पैक, मास्क इस्तेमाल करने चाहिए।

Follow : Google News Icon  
स्किन के लिए टमाटर के फायदे (फोटो : Pixabay)
स्किन के लिए टमाटर के फायदे (फोटो : Pixabay) | Image: self

Tomato for Skin : भोजन के लिए सब्जी पकाते समय अगर आप उसमें एक टमाटर डाल दें तो पूरे खाने का स्वाद ही बदल जाता है। जिस तरह से एक टमाटर खाने को बेहद स्वादिष्ट बना देता है उसी तरह से टमाटर स्किन को भी हेल्दी बनाने का काम करता है। जी हां, आपने सही पढ़ा। टमाटर स्किन के लिए बेहद लाभकारी होता है। स्किन पर अगर आप टमाटर लगाते हैं तो आपकी स्किन पहले से ज्यादा ग्लोइंग और हेल्दी हो जाएगी। 

स्टोरी में आगे पढ़ें...

  • स्किन के लिए टमाटर के फायदे
  • कई स्किन प्रॉब्लम का इलाज है टमाटर
  • टैनिंग से लेकर डार्क स्पॉट तक में है मददगार 

कई तरह के गुणकारी विटामिन्स से भरपूर टमाटर के स्किन के लिए अनगिनत फायदे हैं। ये एक्ने, रेडनेस, ब्रेकआउट, डार्क स्पॉट्स जैसी कई स्किन प्रॉब्लम से छुटकारा दिलाने का काम करता है। आप इसे फेस मास्क, फेस पैक की तरह चेहरे पर डायरेक्ट इस्तेमाल कर सकते हैं। आइए जानते हैं कि एक टमाटर आपकी स्किन को क्या-क्या फायदे दे सकता है। 

डेड स्किन के लिए मददगार

टमाटर में ऐसे एंजाइम्स होते हैं जो डेड स्किन को रिमूव करने का काम करते हैं। चेहरे से डेड स्किन लेयर को हटाने के लिए आप टमाटर के गूदे को स्क्रब की तरह इस्तेमाल कर सकते हैं। आप चाहें तो इसमें ओट्स मिलाकर इससे चेहरे को स्क्रब करें। इस तरीके को अप्लाई करने के बाद आपका चेहरा ग्लो करने लगेगा। 

Advertisement

ओपन पोर्स से राहत

स्किन के ओपन पोर्स को कम करने के लिए आप टमाटर का इस्तेमाल कर सकते हैं। आप इसमें खीरे का रस मिलाकर चेहरे पर लगाएं। इससे आपके पोर्स का साइज काफी कम हो जाएगा। 

Advertisement

टैनिंग करें दूर

अगर आपको जिद्दी सन टैनिंग से राहत पानी है तो टमाटर का रस निकालकर उसे टैनिंग वाली जगह पर लगा लें। ऐसा रोजाना करने से आपकी टैनिंग तो रिमूव होगी ही साथ ही आपकी स्किन में भी चमक आ जाएगी। 

 टोमैटो हाइड्रेटिंग मास्क

स्किन को दिनभर हाइड्रेटेड रखने के लिए आप टमाटर का फेस मास्क बना सकती हैं। इसके लिए आप टमाटर को पीसकर उसमें हल्दी और एलोवेरा जेल मिला लें। फिर इसे हल्के हाथों से चेहरे पर लगाकर कुछ देर के लिए छोड़ दें। इससे आपका फेस दिनभर हाइड्रेटेड रहेगा। 

डार्क स्पॉट से मिलेगी राहत

डार्क स्पॉट की समस्या से निजात पाने के लिए आप टमाटर के रस में एलोवेरा जेल मिलाकर पेस्ट तैयार करें। फिर इसे 10-15 मिनट तक चेहरे पर लगाकर धो लें। इससे आपके चेहरे के डार्क स्पॉट हल्के पड़ने लगेंगे। इसे आप हफ्ते में दो या तीन बार जरूर अप्लाई करें। 

ये भी पढ़ें : Hair Care Tips: बालों को रखना है हेल्दी तो कभी न करें ये गलती, झड़ जाएंगे सारे बाल

Disclaimer: REPUBLIC BHARAT इस आर्टिकल में दी गई जानकारी के सही होने का दावा नहीं करता है। किसी भी उपचार और सुझाव को अप्लाई करने से पहले एक्सपर्ट की सलाह जरूर लें।

Published By :
Kajal .
पब्लिश्ड