अपडेटेड 22 May 2024 at 15:47 IST
टॉयलेट में घंटों बैठे रहते हैं आप फिर भी पेट नहीं होता साफ? दही के साथ खाएं ये चीजें, मिलेगा आराम
आजकल के बिगड़ चुके खान-पान की वजह से अक्सर लोगों को कब्ज की समस्या से जूझना पड़ता है। ऐसे में इससे छुटकारा पाने के लिए आप दही के साथ कुछ चीजों को खा सकते हैं।
- लाइफस्टाइल न्यूज़
- 3 min read

Pet Saaf Karne Ke Liye Kya Khaye: आजकल की बिगड़ चुकी लाइफस्टाइल, भागदौड़ भरी जिंदगी, तनाव खासकर अनहेल्दी खाना लोगों के कई बीमारियों का शिकार बना रहा है। वहीं इन सबकी वजह से आज के समय में लोगों को कब्ज की समस्या काफी ज्यादा रहने लगी है। ऐसे में अगर आप भी इसस परेशानी से निजात पाना चाहते हैं, तो आपको बस दही में कुछ चीजों को मिलाकर खाना होगा।
दरअसल, जिन लोगों को कब्ज की शिकायत रहती है उन्हें मल त्याग करने में काफी मुश्किल का सामना करना पड़ता है और इस दौरान आंतें पूरी तरह से खाली नहीं हो पाती है। ऐसे में इस समस्या से छुटकारा पाने के लिए दही एक सबसे बेस्ट तरीका है। इसके साथ कुछ चीजों को मिलाकर खाने से कब्ज की दिक्कत से छुटकारा मिलाता है।
दही में मौजूद होते हैं ये गुण
दही सेहत के लिहाज से बहुत ही अच्छा होता है, क्योंकि इसकी तासीर ठंडी होती है। वहीं इसमें मौजूद एंटीऑक्सीडेंट गुण पेट से जुड़ी समस्याएं दूर करने के लिए अच्छा माना जाता है। इसके साथ कुछ चीजों को मिलाकर खाना सेहत और पेट को दुरुस्त रखता है। तो चलिए जानते हैं इसके साथ मिलाकर किन चीजों को खाना चाहिए।
दही में मिलाकर खाएं ये चीजें पेट रहेगा दुरुस्त
दही में मिलाकर खाएं मेथी के दाने
दही के साथ मेथी के दानों को मिलाकर खाने से पेट साफ होता है। वहीं अगर आप पेट की वजह से असहज महसूस कर रहे हैं, तो 1 चम्मच दही में 1 चम्मच मेथी मिलाकर खा लें। इससे पेट की समस्या से आराम मिलेगा।
Advertisement
दही और अजवाइन के फायदे
दही से साथ अजवाइन खाने से भी पेट से जुड़ी समस्याएं दूर होती है, साथ ही कब्ज से राहत मिलती है। वहीं इसके अलावा दही के साथ अजवाइन का सेवन करने से मुंह की बदबू को भी दूर करने में मदद करता है।
दही और खीरा
खीरा भी सेहत के लिहाज से बहुत ही फायदेमंद होता है। वहीं अगर आपको कब्ज की शिकायत रहती है, तो इसके लिए आपको दही के साथ खीरे का सेवन करना चाहिए। इससे कब्ज से छुटकारा मिलता है और मल त्याग करने में आसानी होती है।
Advertisement
दही और काला नामक
दही में काला नमक मिलाकर खाने से गैस की समस्या दूर हो जाती है। यह पेट की समस्या को दूर करने के लिए काफी असरदार होती है।
दही और जीरा
गर्मियों के दिनों में जीरे का उपायो बहुत ही ज्यादा होता है। ऐसे में अगर आपको कब्ज या पेट से जुड़ी समस्याएं हो, तो आपको दही में जीरा पाउडर मिलाकर खाना चाहिए। इससे पाचन तंत्र स्वस्थ रहता है।
Disclaimer: इस आर्टिकल में बताई विधियां, तरीके और दावे अलग-अलग जानकारियों पर आधारित हैं। REPUBLIC BHARAT आर्टिकल में दी गई जानकारी के सही होने का दावा नहीं करता है। किसी भी उपचार और सुझाव को अप्लाई करने से पहले डॉक्टर या एक्सपर्ट की सलाह जरूर लें।
Published By : Sadhna Mishra
पब्लिश्ड 22 May 2024 at 15:34 IST