अपडेटेड 1 February 2026 at 21:42 IST
Palak Khane Ke Nuksan: किन लोगों को नहीं खाना चाहिए पालक? जान लें कारण, वरना सेहत पर पड़ेगा भारी
Side Effects Of Eating Spinach: पालक सेहत के लिए अच्छा होती है, लेकिन हर किसी के लिए नहीं। अगर आपको सेहत से जुड़ी कोई समस्या है, तो बिना सोचे-समझे पालक खाना नुकसानदायक हो सकता है।
- लाइफस्टाइल न्यूज़
- 2 min read

Who Should Avoid Eating Spinach: पालक को सेहत के लिए बहुत फायदेमंद माना जाता है। इसमें आयरन, कैल्शियम, फाइबर और कई जरूरी विटामिन पाए जाते हैं। लेकिन क्या आप जानते हैं कि हर किसी के लिए पालक खाना फायदेमंद नहीं होता? कुछ लोगों को पालक खाने से फायदे की जगह नुकसान भी हो सकता है। तो चलिए जानते हैं कि किन लोगों को पालक नहीं खाना चाहिए और इसके पीछे क्या कारण हैं।
किडनी स्टोन की समस्या वाले लोग
पालक में ऑक्सालेट की मात्रा ज्यादा होती है। जिन लोगों को किडनी स्टोन की शिकायत है या पहले स्टोन हो चुका है, उनके लिए पालक नुकसानदायक हो सकती है। बता दें कि ज्यादा ऑक्सालेट शरीर में जाकर पथरी बनने का खतरा बढ़ा सकता है।
गठिया के मरीज
गठिया के मरीजों को भी पालक सोच-समझकर खाना चाहिए। पालक में मौजूद ऑक्सालिक एसिड जोड़ों में दर्द और सूजन को बढ़ा सकता है। अगर पालक खाने के बाद दर्द बढ़ता है, तो इसे डाइट से हटाना बेहतर है।
थायराइड के मरीज
पालक में गोइट्रोजन तत्व पाए जाते हैं, जो थायराइड ग्रंथि के काम में रुकावट डाल सकते हैं। खासतौर पर हाइपोथायराइड के मरीज अगर ज्यादा मात्रा में कच्चा पालक खाते हैं, तो उनकी समस्या बढ़ सकती है।
Advertisement
पेट की समस्या या गैस की दिक्कत
कुछ लोगों को पालक खाने के बाद पेट फूलना, गैस या एसिडिटी की शिकायत हो जाती है। इसकी वजह पालक में मौजूद फाइबर और ऑक्सालेट हो सकते हैं। ऐसे लोग पालक का सेवन कम करें या अच्छी तरह पकाकर ही खाएं।
खून पतला करने वाली दवा लेने वाले लोग
पालक में विटामिन-के की मात्रा अधिक ज्यादा होती है, जो खून को जमने में मदद करती है। अगर आप ब्लड थिनर दवाएं लेते हैं, तो पालक ज्यादा खाने से दवाओं का असर कम हो सकता है। ऐसे में डॉक्टर की सलाह जरूर लें।
Advertisement
पालक खाते समय बरतें क्या सावधानियां?
- पालक को हमेशा अच्छी तरह धोकर और पकाकर खाएं।
- रोजाना बहुत ज्यादा पालक खाने से बचें।
- अगर किसी बीमारी से जूझ रहे हैं, तो डाइट में पालक शामिल करने से पहले डॉक्टर से सलाह लें।
पालक सेहत के लिए अच्छा है, लेकिन हर किसी के लिए नहीं। अगर आपको सेहत से जुड़ी कोई समस्या है, तो बिना सोचे-समझे पालक खाना नुकसानदायक हो सकता है। सही मात्रा और सही तरीके से पालक का सेवन करें, तभी इसके फायदे मिल सकते हैं और नुकसान से बचाव भी होगा।
Disclaimer: इस आर्टिकल में बताई विधियां, तरीके और दावे अलग-अलग जानकारियों पर आधारित हैं। REPUBLIC BHARAT आर्टिकल में दी गई जानकारी के सही होने का दावा नहीं करता है। किसी भी उपचार और सुझाव को अप्लाई करने से पहले डॉक्टर या एक्सपर्ट की सलाह जरूर लें।
Published By : Sagar Singh
पब्लिश्ड 1 February 2026 at 21:42 IST