अपडेटेड 18 November 2025 at 18:19 IST
Shilajit Benefits: क्या महिलाएं भी खा सकती हैं शिलाजीत? जानिए क्या होगा असर
Shilajit Benefits: जब बात घरेलू नुस्खों की होती है, तो शिलाजीत का नाम सबसे पहले आता है। लेकिन लोगों के दिमाग में अक्सर ये सवाल रहता है कि क्या लड़कियां भी इसे खा सकती हैं? आइए हम आपको बताते हैं।
- लाइफस्टाइल न्यूज़
- 3 min read

Shilajit Benefits: शिलाजीत को ज्यादातर पुरुषों की कमजोरी और स्पर्म काउंट बढ़ाने वाली आयुर्वेदिक औषधि के रूप में जाना जाता है। लेकिन यह केवल पुरुषों के लिए ही उपयोगी नहीं है। महिलाओं की सेहत के लिए भी शिलाजीत बेहद काफी फायदेमंद माना जाता है। इसमें मिनरल्स, एंटीऑक्सीडेंट्स और कई पोषक तत्व मौजूद होते हैं, जो कई तरह की समस्याओं से बचाने में मदद करते हैं। आइए जानते हैं महिलाओं को रोजाना शिलाजीत खाने से क्या फायदे और क्या नुकसान हो सकते हैं। आइए आपको बताते हैं...
वजन और बेली फैट घटाने में मदद
जिन महिलाओं को दिनभर काम करने के बाद भी थकान महसूस होती है, उनके लिए शिलाजीत एक नेचुरल एनर्जी बूस्टर की तरह होता है। यह शरीर में स्टैमिना बढ़ाने के साथ ही थकान और कमजोरी कम करता है। अगर एक्सरसाइज करने का स्टैमिना कम होता है और पेट की चर्बी ज्यादा होती है, तो शिलाजीत रोजाना लेना फायदेमंद हो सकता है। यह मेटाबॉलिक रेट बढ़ाकर बेली फैट को तेजी से कम करने में मदद करता है और वेट लॉस को आसान बनाता है।
स्किन और मेंटल हेल्थ में कारगर
शिलाजीत में भरपूर मिनरल्स और एंटीऑक्सीडेंट होते हैं, जो शरीर से टॉक्सिन्स बाहर निकालते हैं। यह स्किन की इलास्टिसिटी बढ़ाने के साथ रिंकल्स, फाइन लाइंस और फ्री रेडिकल्स को कम करता है। नियमित सेवन से स्किन पर नैचुरल ग्लो आता है। ज्यादा काम और स्ट्रेस की वजह से ब्रेन फॉग की समस्या बढ़ जाती है। शिलाजीत में जो नूट्रिएंट्स मौजूद होते हैं, वो ब्रेन सेल्स को ऑक्सीडेशन से बचाते हैं, जिससे कंसंट्रेशन बेहतर होता है और बढ़ती उम्र में ब्रेन हेल्थ सही रहती है।
बैड कोलेस्ट्रॉल कम करता है
शिलाजीत में फुलविक एसिड मौजूद होता है, जो एक शक्तिशाली एंटीऑक्सीडेंट है, जो ऑक्सीडेटिव स्ट्रेस को घटाता है। इससे शरीर में बैड कोलेस्ट्रॉल कम होता है और दिल की सेहत बेहतर रहती है।
Advertisement
बॉडी को बनाता है स्टॉन्ग
उम्र बढ़ने के साथ महिलाओं में हड्डियों से जुड़ी समस्याएं आम हो जाती हैं। शिलाजीत में जो मिनरल्स मौजूद होते हैं, वो बोन हेल्थ को फिट करते हैं और ऑस्टियोपोरोसिस के खतरे को कम करते हैं। यह जॉइंट पेन और बोन लॉस से भी राहत देता है। पीरियड्स के दौरान महिलाओं में आयरन की कमी होना तो आम समस्या होती है। इसे भी शिलाजीत का सेवन शरीर में आयरन लेवल बढ़ाता है और वीकनेस व बेहोशी की समस्या से राहत देता है।
कितनी मात्रा में शिलाजीत को खाना चाहिए?
शिलाजीत चिपचिपा काला पदार्थ होता है, जो हिमालय की चट्टानों से निकलता है। महिलाओं को इसे बहुत कम मात्रा में लेना चाहिए, लगभग मटर के दाने से भी कम। इसे गुनगुने पानी या दूध में घोलकर पिया जा सकता है।
Advertisement
महिलाओं में शिलाजीत के साइड इफेक्ट
शिलाजीत के फायदे कई हैं, लेकिन गलत मात्रा में इसको खाने से काफी नुकसान भी हो सकता है-
- हार्मोनल इंबैलेंस होने का खतरा।
- पीरियड्स अनियमित हो सकते हैं, जिससे पीसीओएस की समस्या हो सकती है।
- हेयर लॉस और एक्ने की समस्या।
- एलर्जिक रिएक्शन।
Published By : Sujeet Kumar
पब्लिश्ड 18 November 2025 at 18:19 IST