अपडेटेड 4 September 2023 at 14:13 IST

Custard Apple: स्वाद और सेहत का खजाना है सीताफल, खाने से सेहत को मिलते हैं जबरदस्त फायदे

आज हम आपको एक ऐसे फल के बारे में बताने जा रहे हैं, जो अपने अलग स्वाद के साथ-साथ अपने गुणों के लिए भी जाना जाता है। साथ ही ये कई सारी बीमारियों में भी काम आता है। 

Sharifa Khane Ke Fayde
Sharifa Khane Ke Fayde | Image: self

Sharifa Khane Ke Fayde: मार्केट में कुछ सीजनी तो कुछ बारहमासी फल मिलते हैं। ये सभी अपने स्वाद और गुणों के लिए जाने जाते हैं। इन्हीं में से एक शरीफा यानी सीताफल भी है जिसे कस्टर्ड एप्पल के नाम से भी जाना जाता है। ये खाने में जितना स्वादिष्ट होता है उससे कहीं ज्यादा ये सेहत के लिए फायदेमंद होता है। तो चलिए जानते हैं शरीफा खाने से शरीर को मिलने वाले जबरदस्त फायदों के बारे में....

स्टोरी में आगे ये पढ़ें...

  • शरीफा में पाए जाने वाले पोषक तत्व?
  • सीताफल खाने से शरीर को मिलते हैं ये जबरदस्त फायदे?

शरीफा में पाए जाने वाले पोषक तत्व?

शरीफा यानी सीताफल अपने अलग स्वाद के साथ-साथ अपने गुणों के लिए भी जाना जाता है। इसमें भरपूर मात्रा में प्रोटीन, आयरन, कैल्शियम, विटामिन सी और पोटेशियम जैसे कई सारे पोषक तत्व भरपूर मात्रा में पाए जाते हैं। जो बच्चों से लेकर बड़ों और बुजुर्गों तक के लिए बहुत ही फायदेमंद होता है। तो चलिए जानते हैं सीताफल खाने से क्या-क्या फायदे होते हैं।

सीताफल खाने से शरीर को मिलते हैं ये जबरदस्त फायदे?

आंखों के लिए
शरीफा में कई ऐसे तत्व पाए जाते हैं जो आंखों की रोशनी को बढ़ाने का काम करते हैं। अगर आपको भी कम दिखाई देने की समस्या हो रही है, तो आपको अपनी डाइट में सीताफल को शामिल करना चाहिए।

Advertisement

पाचन के लिए
सीताफल में कॉपर और डाइट्री फाइबर पूरी मात्रा में पाया जाता है, जो पाचन तंत्र को स्वास्थ बनाए रखने में मदद करता है। वहीं इसके अलावा इसमें मौजूद मैग्नीशियम अपच और पेट से जुड़ी कई परेशानियों को दूर करने में मददगार साबित हो सकता है।

हीलिंग प्रॉपर्टीज
कस्टर्ड एप्पल में विटामिन A की अच्छी मात्रा पाई जाती है, जो अल्सर और फोड़े-फुंसी के बचाव के लिए सबसे बेस्ट ऑप्शन होता है। ये स्किन को मॉइस्चराइज करने के साथ-साथ त्वचा की सूजन को कम करने का काम करता है। 

Advertisement

हार्ट के लिए
सीताफल हार्ट के लिए बहुत ही फायदेमंद होता है। अगर नियमित रूप से इसका सेवन किया जाए तो हार्ट अटैक का खतरा कम होता है। इसमें पाए जाने वाला विटामिन-B6 स्ट्रोक के खतरे को कम करने और हार्ट संबंधी बीमारियां होने का खतरा कम करता है। 

शारीरिक कमजोरी
शरीफा खाने से थकावट और कमजोरी से लड़ने में मदद करता है। यह एनर्जी का बेहतर सोर्स होता है। सीताफल में पोटेशियम होता है, जो मांसपेशियों की कमजोरी दूर करने का काम करता है। 

स्किन और बालों के लिए
शरीफे में मौजूद विटामिन A स्किन और बालों को स्वस्थ रखने में मददगार है। यह एजिंग की समस्या से राहत दिला सकता है।

यह भी पढ़ें... Chia Seeds: क्या आप जानते हैं चिया सीड्स खाने का सही तरीका और समय, जानें इसके फायदे

Disclaimer: इस आर्टिकल में बताई विधि, तरीके और दावे अलग-अलग जानकारी के आधार पर हैं।  REPUBLIC BHARAT इस आर्टिकल में दी गई जानकारी के सही होने का दावा नहीं करता है। किसी भी उपचार और सुझाव को अप्लाई करने से पहले संबंधित डॉक्टर और एक्सपर्ट की सलाह जरूर लें। 

यह भी पढ़ें... Papaya Face Pack: धूल-धूप और प्रदूषण ने छीन ली है चेहरे की रौनक? पपीते के ये 4 फेस पैक तुरंक लाएगा निखार

Published By : Sadhna Mishra

पब्लिश्ड 4 September 2023 at 14:13 IST