अपडेटेड 27 November 2025 at 23:57 IST

Seven Vegetable Soup Recipe: 7 सब्जियों वाला पावरफुल सूप घर पर बनाएं, 15 मिनट में करें तैयार; इम्यूनिटी 10 गुना बढ़ा देगा

हल्के मसालों और ताजी सब्जियों से तैयार होने वाला यह सूप खासकर उन लोगों के लिए परफेक्ट है, जो दिन की शुरुआत हेल्दी तरीके से करना चाहते हैं। ये 15 मिनट में बनकर तैयार हो जाता है।

vegetable soup
सात सब्जियों का सुपर हेल्दी सूप | Image: Freepik

Seven Vegetable Soup : सर्दियों में शरीर को गर्म रखने के लिए और पोषण की कमी को पूरा करने के लिए भारत में सूप का चलन बढ़ गया है। इन दिनों सब्जियों से बने 'सेवन वेजिटेबल सूप' को भी काफी पसंद किया जा रहा है। क्योंकि यह सूप स्वाद में तो लाजवाब है ही साथ ही विटामिन, फाइबर और खनिजों से भी भरपूर है, जिसे बच्चों से लेकर बुजुर्गों तक सभी उम्र के लोग पीना पसंद करते हैं। जानते हैं इस खास सूप के बारे में की कैसे इसे आसानी से बनाया जा सकता है।

7 सब्जियों का ये मिक्स सूप शरीर को जरूरी माइक्रोन्यूट्रिएंट्स देता है। जिससे इम्यूनिटी में सुधार और सर्दी‑जुकाम से बचाव में मदद मिलती है।

सूप बनाने के लिए क्या क्या चाहिए ?

  • 1 चम्मच तेल
  • 1 चम्मच कटा हुआ अदरक‑लहसुन
  • 1 गाजर 
  • 6‑7 बीन्स 
  • आधा कप मटर
  • आधा कप शिमला मिर्च
  • आधा कप ब्रोकली 
  • 1 टमाटर
  • 1 कप पालक कटा हुआ
  • 3 कप पानी या वेजिटेबल स्टॉक
  • नमक, काली मिर्च स्वादानुसार
  • नींबू का रस
  • हरा धनिया (सजावट के लिए)

सूप बनाने का आसान तरीका 

1. एक पैन में तेल गरम कर अदरक‑लहसुन को हल्का भूनें।
2. गाजर, बीन्स, मटर, शिमला मिर्च और गोभी डालें, 2‑3 मिनट तक भूनें।
3. टमाटर और पालक मिलाकर एक मिनट तक पकाएं।
4. पानी या स्टॉक डालें, नमक‑काली मिर्च मिलाएं और ढककर 10‑12 मिनट तक धीमी आंच पर उबालें।
5. हैंड ब्लेंडर से हल्का प्यूरी करें (पूरी तरह नहीं)।
6. नींबू का रस और हरा धनिया छिड़क कर गरम‑गरम परोसें।

ये सूप स्वास्थ्य के लिए काफी अच्छा है। लेकिन कैलोरी कम रखने के लिए क्रीम या कॉर्नफ्लोर से बचें। 7 ही प्रोटीन के लिए थोड़ा ओट्स या दाल मिलाएं। इसके साथ ही नमक कम और काली मिर्च ज्यादा डालें इससे स्वाद बढ़ जाएगा। सेवन वेजिटेबल सूप सर्दियों में शरीर को गर्म रखता है, साथ ही सेहत के लिए बेहद फायदेमंद होता है। इसे घर में आसानी से तैयार किया जा सकता है और यह सभी उम्र के लोगों को पीने में अच्छा लगता है।  

Advertisement

यह भी पढ़ें: पाकिस्तान की संसद में PTI का अल्टीमेटम, आपात बैठक में जमकर हंगामा

Published By : Sagar Singh

पब्लिश्ड 27 November 2025 at 23:57 IST