अपडेटेड 3 July 2023 at 13:16 IST

Sawan 2023: सावन महीने में भूलकर भी न करें इन चीजों का सेवन, धार्मिक रूप से नहीं मान जाता अच्‍छा

हिंदू धर्म में सावन का महीना बेहद ही पवित्र और खास माना जाता है। ऐसे में सावन में कुछ चीजों को खाने की मनाही है।

Sawan Me Kya Nahi Khana Chahiye
Sawan Me Kya Nahi Khana Chahiye | Image: self

Sawan Me Kya Nahi Khana Chahiye: 4 जुलाई 2023 दिन मंगलवार से सावन महीने की शुरूआत हो रही है। हिंदू धर्म में इस महीने का विशेष महत्व माना जाता है, क्योंकि ये माह भगवान शिव को बहुत प्रिय है और इसी महीने में सावन के व्रत किए जाते हैं और कांवड़ यात्रा निकाली जाती हैं, लेकिन ये मानसून का महीना होता है जिसकी वजह से आपको अपनी सेहत को लेकर काफी सावधानी बरतनी होती है। यही वजह है कि इस महीने में कई सारी चीजों को खाने से मना किया जाता है। आइए जानते हैं वो कौन-कौन सी चीजें हैं जिन्हें सावन महीने में नहीं खाना चाहिए।

सावन महीने में भूलकर भी न करें इन चीजों का सेवन

  • जैसा कि हम सभी जानते हैं कि सावन (Sawan 2023) का महीना भगवान भोलेनाथ को समर्पित हैं और ये उनको काफी प्रिय भी है। साथ ही इस महीने में कई व्रत और त्योहार पड़ते हैं। ऐसे में सावन में प्याज और लहसुन को खाने से मना किया जाता है। बता दें कि इसे तामसिक माना गया है। कहा जाता है कि इसका सेवन करने से पूजा-पाठ से मन विचलित हो सकता है।
  • वैज्ञानिकों के मुताबिक सावन महीने में दही नहीं खाना चाहिए, क्योंकि ये बारिश का महीना होता है ऐसे में दही खाने से गले से जुड़ी परेशानियां हो सकती हैं, लेकिन अगर आप को दही बहुत पसंद है और आप छोड़ नहीं सकते हैं तो आप सिर्फ दिन में ही दही खाएं रात में खाने की गलती न करें।
  • सावन को बहुत ही पवित्र महीना माना जाता है। ऐसे में इस पूरे महीने सात्विक भोजन ही करना चाहिए। भूलकर भी सावन में मांसाहारी खाने की न सोचें।
  • वैसे तो हरी और पत्तेदार सब्जियां सेहत के लिए काफी फायदेमंद मानी जाती हैं, लेकिन सावन महीने में इसे खाने से परहेज करना चाहिए। दरअसल, मानसून की वजह से इनमें कीड़े लग जाते हैं जिसे खाने से आप बीमार पड़ सकते हैं। इसलिए सावन के महीने में पत्तेदार सब्जियां खाने से बचना चाहिए।

    यह भी पढ़ें... Sawan Special: सावन में शिवजी को करना है प्रसन्न, तो भोग में बनाएं ये प्रसाद, जानें रेसिपी
     

Disclaimer: इस आर्टिकल में बताई विधि, तरीके और दावे अलग-अलग जानकारी के आधार पर हैं।  REPUBLIC BHARAT इस आर्टिकल में दी गई जानकारी के सही होने का दावा नहीं करता है। किसी भी उपचार और सुझाव को अप्लाई करने से पहले संबंधित डॉक्टर और एक्सपर्ट की सलाह जरूर लें।

यह भी पढ़ें... Sawan Somvar 2023: इस साल का सावन है बेहद खास, शिव जी की आराधना के लिए 4 नहीं बल्कि मिलेंगे 8 सोमवार, ऐसे करें प्रसन्न

Published By : Sadhna Mishra

पब्लिश्ड 3 July 2023 at 13:14 IST