अपडेटेड 3 July 2023 at 15:19 IST
Sawan 2023: सावन में इन चीजों को खाने की सलाह देता है आयुर्वेद, फायदे जान हो जाएंगे फैन
सावन में जहां कई चीजों को खाने का परहेज बताया जाता है, वहीं कुछ चीजें ऐसे भी जिन्हें खाने सलाह दी जाती है। क्योंकि सेहत के लिए ये काफी फायदेमंद होता है आइए जानते हैं उनके बारे में।
- लाइफस्टाइल न्यूज़
- 2 min read

Sawan Me Kya Kya Khana Chahiye: हिंदू कैलेंडर के मुताबिक साल के पांचवे महीने श्रावण की शुरूआत 4 जुलाई 2023 को हो रही है। वैसे तो ये महीना काफी पवित्र और व्रत त्योहारों से भरा रहता है, लेकिन सेहत के लिए थोड़ा जोखिमभरा होता है। ऐसे में इस समय आपको अपने खान-पान पर थोड़ा ध्यान देने की जरूरत होती है। आइए जानते हैं सावन में किन चीजों को खाना सेहत के लिए अच्छा माना गया है।
सावन में क्या रखना चाहिए सेहत का खास ख्याल
दरअसल, सावन का महीना अपने साथ मानसून लेकर भी आता है जिसमें सेहत के कई तरह से नुकसान पहुंच सकता है। ऐसे में इस सीजन में सेहत का खास ख्याल रखना पड़ता है खासकर अपने खान-पान पर ध्यान देना बेहद जरूरी है। इसके लिए आयुर्वेद भी बताया गया है कि हेल्दी रहने के लिए सावन में किन चीजों का सेवन करना चाहिए। तो चलिए जानते हैं सावन में महीने में आपको किन चीजों को अपनी डाइट में शामिल करना चाहिए।
सावन में क्या-क्या खाएं
- एक तरफ जहां सावन के महीने में कुछ सब्जियों को खाने से परहेज करने की सलाह दी जाती है, वहीं कुछ सब्जियां ऐसी भी है जिन्हें सावन में जरूर खाना चाहिए, जो आपकी सेहत के लिए फायदेमंद होगा। आइए जानते हैं वो कौन-कौन सी सब्जियां है जिनको सावन में खाना हेल्दी रहेगा।
- सावन में महीने में अरवी खाने की सलाह दी जाती है। दरअसल, इसमें से निकलने वाला चिपचिपा पदार्थ शरीर में प्राकृतिक रूप से चिकनाई को बढ़ाने का काम करती हैं, जो इस महीने में हड्डियों को मजबूत करने और स्किन को हेल्दी और स्मूद बनाने में काफी मददगार साबित हो सकती है।
- इसके अलावा आयुर्वेद में इस महीने में जल्दी पचने वाली चीजें जैसे कि लौकी और तोरई को खाने की सलाह दी गई है। दरअसल, लौकी, तुरई और टमाटर जैसी सब्जियां न सिर्फ हेल्थ के लिए अच्छी होती है बल्कि ये शरीर को और भी कई फायदे पहुंचाती हैं। ऐसे में सावन के महीने में इन सब्जियों को खाने की सलाह दी जाती है।
- आयुर्वेद के मुताबिक सावन महीने में भिंडी खूब खाना चाहिए, क्योंकि इसके अंदर भी चिपचिपा पदार्थ पाया जाता है जो पाचन गुणों के हिसाब से इस महीने के लिए एक दम परफेक्ट सब्जी होती है।
यह भी पढ़ें... Sawan 2023: सावन महीने में भूलकर भी न करें इन चीजों का सेवन, धार्मिक रूप से नहीं माना जाता अच्छा
Disclaimer: इस आर्टिकल में बताई विधि, तरीके और दावे अलग-अलग जानकारी के आधार पर हैं। REPUBLIC BHARAT इस आर्टिकल में दी गई जानकारी के सही होने का दावा नहीं करता है। किसी भी उपचार और सुझाव को अप्लाई करने से पहले संबंधित डॉक्टर और एक्सपर्ट की सलाह जरूर लें।
Advertisement
Published By : Sadhna Mishra
पब्लिश्ड 3 July 2023 at 15:15 IST