अपडेटेड 21 April 2025 at 13:48 IST

Chiku: हड्डियों को मजबूत, पाचन को दुरुस्त बनाएगा चीकू, और भी हैं फायदे

Sapota For Health: आइए जानते है कि चीकू का सेवन करने से आपकी सेहत को क्या-क्या फायदे होंगे।

Follow : Google News Icon  
Chikoo
चीकू खाने के फायदे | Image: Shutterstock

Benefits Of Chiku In Hindi: गर्मियों का मौसम आते ही बाजार में आम, तरबूज, खरबूजा के साथ-साथ एक और फल नजर आने लगता है। इस फल का नाम चीकू है। भूरे रंग का ये फल खाने में मीठा और बेहद स्वादिष्ट होता है। चीकू में विटामिन ए, बी, सी, ई, कैल्शियम, फाइबर, मैग्नीशियम जैसे कई पोषक तत्व पाए जाते हैं। जो हड्डियों, आंखों, दिल पाचन तंत्र के लिए बेहद फायदेमंद होते हैं।

इतना ही नहीं गर्मियों में अगर आप रोजाना चीकू का सेवन करते हैं तो इससे आपके शरीर व सेहत को कई तरह के फायदे भी होंगे। आइए बिना किसी देरी के जानते हैं कि रोजाना एक चीकू खाने से सेहत को क्या-क्या फायदे होते हैं।

रोजाना एक चीकू खाने के फायदे (Chikoo Khane Ke Fayde)

मिलेगी एनर्जी

चीकू फ्रुक्टोज और सुक्रोज जैसी प्राकृतिक शर्करा से भरपूर होता है। जिसे खाने से शरीर को तुरंत एनर्जी मिलती है।

Advertisement

बढ़ेगी इम्यूनिटी

विटामिन सी और एंटीऑक्सीडेंट से भरपूर चीकू शरीर के फ्री रेडिकल्स और संक्रमणों से लड़ते हैं। इससे इम्यूनिटी भी बढ़ती है।

Advertisement

डाइजेशन होगा बेहतर

चीकू में हाई फाइबर पाया जाता है जो कब्ज से राहत दिलाने में मदद करता है। इससे डाइजेशन बेहतर होता है।

हार्ट हेल्थ

चीकू में पोटैशियम और आयरन होता है, जो रक्तचाप को नियंत्रित करता है और ब्लड सर्कुलेशन में सुधार करता है। जिससे हार्ट हेल्थ अच्छी होती है।

त्वचा और बालों के लिए अच्छा

चीकू में मौजूद विटामिन ई और एंटीऑक्सीडेंट त्वचा को पोषण देते हैं और बालों की ग्रोथ को बढ़ावा देते हैं।

सूजनरोधी गुण

चीकू में मौजूद टैनिन पाचन तंत्र और शरीर में सूजन को कम करता है।

हड्डियों को मिलेगी मजबूत

चीकू में मौजूद कैल्शियम, फास्फोरस और आयरन हड्डियों और दांतों को मजबूत बनाए रखने में मदद करते हैं।

गर्भावस्था में सहायक

गर्भावस्था में चीकू का सेवन करना बहुत अच्छा होता है। इसमें भ्रूण के विकास के लिए आवश्यक फोलेट, आयरन और विटामिन बी होता है।

नसों को करता है शांत

चीकू नसों को शांत करता है और तनाव, चिंता और अनिद्रा को स्वाभाविक रूप से कम करने में मदद करता है।

एनीमिया की समस्या होगी कम

चीकू आयरन का अच्छा स्रोत होता है जो हीमोग्लोबिन को बढ़ाता है और एनीमिया की समस्या से छुटकारा दिता है।

ये भी पढ़ें: Acne Problem को जड़ से खत्म करेगा नीम! जानिए लगाने का तरीका

Disclaimer: इस आर्टिकल में बताई विधियां, तरीके और दावे अलग-अलग जानकारियों पर आधारित हैं।  REPUBLIC BHARAT आर्टिकल में दी गई जानकारी के सही होने का दावा नहीं करता है। किसी भी उपचार और सुझाव को अप्लाई करने से पहले डॉक्टर या एक्सपर्ट की सलाह जरूर लें।

Published By : Kajal .

पब्लिश्ड 21 April 2025 at 13:48 IST