अपडेटेड 31 May 2025 at 17:28 IST
Shilajit: क्या है शिलाजीत को खाने का सही तरीका? जानें इसके फायदे
Shilajit: क्या गर्मियों में शिलाजीत का इस्तेमाल कर सकते हैं? करें तो कितनी मात्रा में करें, शिलाजीत खाने के क्या लाभ हैं?
- लाइफस्टाइल न्यूज़
- 2 min read

Shilajit: शिलाजीत का प्रयोग आमतौर पर आयुर्वेद की दवाओं में किया जाता है। यह एक प्राकृतिक पदार्थ है जो कई तरह से स्वास्थ्य लाभ प्रदान करता है। अभी गर्मियों का मौसम चल रहा है तो ऐसे में आपके मन में ये सवाल उठता होगा कि शिलाजीत इतना लाभकारीकारी तो क्या इसका इस्तेमाल इस मौसम में कर सकते हैं?
गर्मियों में शिलाजीत का सेवन किया जा सकता है लेकिन इसके सेवन से पहले डॉक्टर से सलाह जरूर लें। अगर आप रेगुलर बेसिस पर शिलाजीत का सेवन करना चाहते हैं तो बिना डॉक्टर की सलाह के न लें। चूंकि शिलाजीत की तासीर गर्म होती है ऐसे में ज्यादा मात्रा में इस्तेमाल करने से बचें। हालांकि हम इस लेख में आपको शिलाजीत के फायदे और लेने के तरीके के बारे में बता रहे हैं।
इस्तेमाल से पहले डॉक्टर से सलाह जरूर लें
आप गर्मियों में शिलाजीत दूध या पानी के साथ बहुत थोड़ी मात्रा में ले सकते हैं। आप इसे टैबलेट या कैप्शूल के रूप में भी ले सकते हैं। शिलाजीत खरीदते समय, क्लालिटी और शुद्धता जरूर सुनिश्चित कर लें, वर्ना आपके स्वास्थ्य पर प्रतिकूल असर भी हो सकता है। शिलाजीत के इस्तेमाल से पहले डॉक्टर से सलाह जरूर लें।
Advertisement
शिलाजीत के लाभ
- शिलाजीत के सेवन से प्रतिरक्षा प्रणाली बेहतर होती है, साथ ही शरीर में ऊर्जा का विकास होता है जो सामान्य कामकाज में मदद करता है। इसमें एंटी-ऑक्सीडेंट और एंटी-इंफ्लेमेटरी तत्व पाए जाते हैं जो शरीर को स्वस्थ रखने में मदद करते हैं।
- शिलाजीत शरीर के लिए एनर्जी बूस्टर का भी काम करता है। यह एनर्जी बूस्ट करके शरीर की थकान को दूर करने में मदद करता है।
- गर्मियों में पाचन संबंधी समस्याएं बहुत आम होती हैं। डॉक्टर की सलाह से शिलाजीत का इस्तेमाल आपके पाचनतंत्र को सुधारने में भी मदद कर सकता है। शिलाजीत का सेवन आपके पेट को थोड़ा आराम दे सकता है।
नोट - आप अपनी डाइट में शिलाजीत को जोड़ सकते हैं पर अगर आपको सेहत से जुड़ी कोई अन्य समस्या है तो एक बार इसे लेने से पहले एक्सपर्ट की सलाह जरूर लें।
Advertisement
Disclaimer: इस आर्टिकल में बताई विधियां, तरीके और दावे अलग-अलग जानकारियों पर आधारित हैं। REPUBLIC BHARAT आर्टिकल में दी गई जानकारी के सही होने का दावा नहीं करता है। किसी भी उपचार और सुझाव को अप्लाई करने से पहले डॉक्टर या एक्सपर्ट की सलाह जरूर लें।
Published By : Deepak Gupta
पब्लिश्ड 31 May 2025 at 17:23 IST