Rice Chilla Recipe: नाश्ते में बनाएं चावल का चीला, सेहत और स्वाद दोनों के लिए है परफेक्ट, नोट कर लें रेसिपी

Healthy Breakfast Recipe: अगर आप कुछ नया, स्वादिष्ट और हेल्दी नाश्ता बनाना चाहते हैं, तो चावल का चीला जरूर ट्राई कर सकते हैं। इसका स्वाद आपको और आपके परिवार को जरूर पसंद आएगा।

rice chilla recipe chawal ka cheela banane ki Vidhi easy tasty healthy breakfast
चावल से चीला बनाने की रेसिपी | Image: Freepik/AI

How To Make Rice Cheela Recipe At Home: चावल का चीला हल्का, आसानी से पचने वाला और एनर्जी से भरपूर होता है। इसमें आप अपनी पसंद की सब्ज़ियां मिलाकर इसे और ज्यादा पौष्टिक बना सकते हैं। बच्चों से लेकर बड़ों तक, सभी को इसका स्वाद पसंद आता है। यह टिफिन और झटपट नाश्ते के लिए भी एकदम परफेक्ट है।

चावल का चीला बनाने की सामग्री

Uploaded image
  • 1 कप पके हुए चावल 
  • 2 टेबलस्पून बेसन 
  • 2 टेबलस्पून दही 
  • 1 छोटा बारीक कटा प्याज 
  • 2 टेबलस्पून बारीक कटी शिमला मिर्च 
  • 1 हरी मिर्च 
  • ½ छोटा चम्मच अदरक (कद्दूकस किया हुआ)
  • 1 टेबलस्पून हरा धनिया
  • स्वादानुसार नमक 
  • ½ छोटा चम्मच जीरा 
  • तेल

चावल का चीला बनाने की आसान विधि

  • सबसे पहले एक बड़े बाउल में पके हुए चावल लें और उन्हें अच्छे से मैश कर लें।
  • अब इसमें बेसन, दही और थोड़ा सा पानी डालकर स्मूद घोल तैयार करें। घोल न ज्यादा गाढ़ा हो और न ज्यादा पतला।
  • अब इसमें प्याज, शिमला मिर्च, हरी मिर्च, अदरक, हरा धनिया, जीरा और नमक डालकर अच्छी तरह मिला लें।
  • गैस पर नॉन-स्टिक तवा गरम करें और हल्का सा तेल लगाएं।
  • तवे पर एक करछी घोल डालकर गोल फैलाएं और मध्यम आंच पर सेकें।
  • जब नीचे से सुनहरा हो जाए तो पलट दें और दूसरी तरफ से भी अच्छी तरह सेंक लें।
  • लीजिये, चावल से बना चीला खाने के लिए तैयार है। इसी तरह सारे चीले तैयार कर लें।
Uploaded image

गरमागरम चावल का चीला हरी चटनी, टमाटर सॉस या दही के साथ परोसें। चाहें तो इसे सैंडविच की तरह स्टफिंग भरकर भी खा सकते हैं।

सेहत के लिए फायदे क्या है?

  • यह जल्दी पचता है और पेट को हल्का रखता है।
  • इसमें मौजूद सब्जियां शरीर को जरूरी पोषण देती हैं।
  • यह बच्चों के टिफिन के लिए भी एक हेल्दी ऑप्शन है।
  • वजन कंट्रोल करने वालों के लिए भी यह अच्छा नाश्ता है।

अगर आप कुछ नया, स्वादिष्ट और हेल्दी नाश्ता बनाना चाहते हैं, तो चावल का चीला जरूर ट्राई कर सकते हैं। इसका स्वाद आपको और आपके परिवार को जरूर पसंद आएगा।

यह जरूर पढ़ें: Parwal Ki Chutney Recipe: धनिया-पुदीना नहीं अब घर पर बनाएं चटपटी परवल की चटनी, बदल जाएगा मुंह का स्वाद

Advertisement
Published By :
Samridhi Breja
पब्लिश्ड