हर तरह की स्किन प्रॉब्लम का इलाज है Retinol, चांद की तरह चमका देता है स्किन
स्किन की देखभाल के लिए रेटिनॉल का इस्तेमाल करना काफी फायदेमंद साबित हो सकता है। आइए जानते हैं रेटिनॉल के बारे में...
- लाइफस्टाइल न्यूज़
- 2 min read

स्किन केयर लवर्स के लिए रेटिनॉल किसी वरदान से कम नहीं है। रेटिनॉल झुर्रियों से लेकर, डार्क सर्कल, अनइवन स्किन टोन और मुंहासों जैसी कई स्किन प्रॉब्लम्स को दूर करने का काम करता है। आइए जानते हैं कि रेटिनॉल स्किन के लिए कैसे काम करता है और इसके इस्तेमाल से स्किन को क्या-क्या फायदे मिलते हैं।
क्या है रेटिनॉल?
रेटिनॉल को विटामिन ए की मदद से प्राप्त किया जाता है। यह एक घुलनशील विटामिन है, जो अंडे, शकरकंद और गाजर में पाया जाता है। रेटिनॉल स्किन के लिए काफी फायदेमंद होता है। यह फ्री रैडिकल्स से लड़ने, स्किन टेक्सचर को बेहतर बनाने, फाइन लाइन्स और एजिंग साइन को कम करने का काम करता है। जिसकी वजह से स्किन ग्लो तो करती ही है साथ ही स्किन हेल्दी भी होती है।
कैसे काम करता है रेटिनॉल?
रेटिनॉल स्किन को कई तरह से फायदा पहुंचाता है, इसमें एंटी-एजिंग, एक्ने ट्रीटमेंट और स्किन रिन्यूअल शामिल है। यह एक मल्टीपरपस स्किन केयर प्रोडक्ट है। वहीं, अगर इसके काम करने के तरीके की बात की जाए तो यह डेड स्किन सेल्स को हटाने की बजाय रेटिनॉल बनाने वाले छोटे मॉलिक्यूल्स एपिडर्मिस (त्वचा की बाहरी परत) के नीचे मौजूद स्किन डर्मिस तक गहराई तक जाते है। जिसके बाद यह स्किन की मीडियम लेयर में, रेटिनॉल मुक्त कणों को बेअसर करने में मदद करता है। इतना ही नहीं यह इलास्टिन और कोलेजन के प्रोडक्शन को बढ़ावा देने का भी काम करता है, जिससे स्किन में प्लंपिंग इफैक्ट आ जाता है।
स्किन को होते हैं कई फायदे
ब्रेकआउट्स होता है कम
Advertisement
रेटिनॉल को हर तरह के स्किन प्रोडक्ट में इस्तेमाल किया जाता है। यह रोम छिद्रों को बंद होने से रोकता है, यह ब्रेकआउट्स और ब्लैकहेड्स को भी कम करने का काम करता है। जिस वजह से स्किन की एक्ने प्रॉब्लम काफी हद तक कम हो जाती है।
अनइवन स्किन टोन
Advertisement
रेटिनॉल के इस्तेमाल से अनइवन स्किन कुछ ही दिनों में एक समान होने लगती है। यह स्किन के कोलेजन प्रोडक्शन को बढ़ाकर स्किन टेक्सचर को सुधारने का भी काम करता है।
ऑयल प्रोडक्शन को रोकना
इसके इस्तेमाल से स्किन में बनने वाला एक्स्ट्रा ऑयल कम होने लगता है। रेटिनॉल स्किन पोर्स को टाइट कर स्किन को प्लम्पी और स्मूद बनाता है।
डार्क स्पॉट्स
अगर आपकी स्किन पर जगह-जगह डार्क स्पॉट्स हैं तो रेटिनॉल युक्त प्रोडक्ट का इस्तेमाल करना शुरू कर दें। इससे स्किन पर होने वाले डार्क स्पॉट्स कम होने लगते हैं और स्किन ग्लो करती है।
डैमेज स्किन रिपेयर
रेटिनॉल डैमेज स्किन को एक्सफोलिएट कर उसे अंदर से रिपेयर करता है। जिससे स्किन स्मूद, हेल्दी और चमकदार होती है।