अपडेटेड 29 March 2024 at 20:32 IST
Weight Lose के लिए आप भी पूरे-पूरे दिन रहते हैं भूखें? इन समस्याओं का हो सकते हैं शिकार
कई लोग पतले होने के लिए में पूरे-पूरे दिन भूखे रहने लगते हैं और फिर उन्हें लगता है कि वह पतले हो रहे हैं, लेकिन यह आपको कई बीमारियों का शिकार बना रहा होता है।
- लाइफस्टाइल न्यूज़
- 3 min read

Weight Loss Diet: बढ़ता वजन न सिर्फ कई सारी बीमारियां अपने साथ लाता है बल्कि यह आपके लुक को भी बिगाड़ता है। ऐसे में लड़कियां वजन कम करने के लिए कई तरह के तरीके अपनाती हैं। ताकि उनकी खूबसूरती में कोई दाग न लगें। इसी चक्कर में वह कई बार पूरे-पूरे दिन भूखी रहने लगती हैं। ऐसे में अगर आप इस गलती को कर रहे हैं, तो बता दें कि यह आपको पतला करने के साथ ही कई बीमारियों का भी शिकार बना देगा।
दरअसल, ज्यादातर लोगों का यही मानना है कि भूखे रहने से उनका वजन काफी तेजी से कम होगा। इसलिए वह दिन में काफी कम या एक बार ही खाना खाते हैं। ऐसा करने पर आपका वजन तो कम होता है, लेकिन क्या आप जानते हैं कि यह आपको कई सारी बीमारियों का भी शिकार बना देती है।
मील स्किप करने के होते हैं ये नुकसान, भूखे रहने वाले हो जाएं सावधान
स्लो होता है मेटाबॉलिज्म
जब आप दिन भर भूखे रहते हैं, तो आप कैलोरी का इंटेक कम कर देते हैं। ऐसे में शरीर में कैलोरी की कमी बढ़ने लगती हैं। जिससे शरीर का मेटाबॉलिक रेट घटने लगता है, जो कि वजन घटाने के फेवर में काम नहीं करता है। साथ ही ऐसा करने पर शरीर में पोषण तत्वों की कमी हो सकती है।
कमजोरी होने लगती है
जब आप वजन कम करने के लिए मील स्किप करने लगते हैं, आप पौष्टिक आहार से वंचित हो जाते हैं, जिससे शरीर को दुरुस्त रखने वाले विटामिन, मिनरल, कैल्शियम और प्रोटीन की कमी होने लगती है। इसके कारण आप बीमार पड़ सकते हैं। साथ ही कमजोरी भी होने लगती है।
Advertisement
मेंटल हेल्थ को भी होता है नुकसान
खान छोड़ने और भूखे रहने से मेंटल हेल्थ पर भी असर पड़ सकता है। इससे मूड स्विंग्स और गुस्सा आने लगता है। साथ ही किसी भी काम में ध्यान लगाने में पेरशानी होने लगती है और सिरदर्द का सामना भी करना पड़ता है।
होने लगते हैं कुपोषण के शिकार
मील स्किप करने से इम्युनिटी कमजोर होने लगती है। मेंस्ट्रुअल साइकिल प्रभावित हो सकती है। इसके साथ ही पोषण की कमी के कारण आपको ब्रीदिंग और हार्ट से जुड़ी दिक्कत हो सकती है। साथ ही यह आपको कुपोषण का शिकार बना सकता है।
Advertisement
वजन कम करने का क्या है अच्छा तरीका
अगर आप अपना वजन कम करना चाहते हैं, तो इसका सबसे अच्छा और सही तरीका एक्सरसाइज करना होता है। ऐसे में अगर आप ज्यादा खाते हैं, तो भी एक्सरसाइज करते रहें। इससे फैट और कैलोरी बर्न होती रहेगी और वजन नहीं बढ़ेगा। हर किसी को रोजाना कम से कम 15 मिनट तक एक्सरसाइज जरूर करना चाहिए।
Disclaimer: इस आर्टिकल में बताई विधियां, तरीके और दावे अलग-अलग जानकारियों पर आधारित हैं। REPUBLIC BHARAT आर्टिकल में दी गई जानकारी के सही होने का दावा नहीं करता है। किसी भी उपचार और सुझाव को अप्लाई करने से पहले डॉक्टर या एक्सपर्ट की सलाह जरूर लें।
Published By : Sadhna Mishra
पब्लिश्ड 29 March 2024 at 20:32 IST