अपडेटेड 8 August 2023 at 15:02 IST
Periods Bloating: पीरियड्स ब्लोटिंग के पीछे हो सकती है ये वजह, जानें इससे बचने के घरेलू उपाय
पीरियड्स में पेट दर्द होना आम बात है, लेकिन कुछ महिलाएं उन दिनों में पीरियड्स के समय पेट फूलने और गैस की समस्या से भी परेशान रहती हैं। तो चलिए जानते हैं इससे बचने के घरेलू उपाय।
- लाइफस्टाइल न्यूज़
- 2 min read

Periods Bloating Problem Tips: पीरियड्स के दौरान महिलाओं को कई सारी परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है। इन्हीं में पेट दर्द और ब्लोटिंग की समस्या भी शामिल है। वैसे तो ये मासिक धर्म काफी आम बात है, लेकिन कई बार ये पीरियड्स के समय होने वाली तकलीफों को और भी ज्यादा बढ़ा देती है। ऐसे में आज हम आपको इस प्रॉब्लम से निजात पाने के लिए कुछ घरेलू उपायों के बारे में बताने जा रहे हैं जिसका इस्तेमाल करके आप इससे आराम पा सकते हैं।
स्टोरी में आगे ये पढ़ें......
- क्या होता है पीरियड्स में ब्लोटिंग?
- पीरियड्स में क्यों होती है ब्लोटिंग की समस्या?
- पीरियड्स में ब्लोटिंग से छुटकारा पाने के घरेलू उपाय?
क्या होता है पीरियड्स में ब्लोटिंग?
पीरियड्स के दौरान महिलाओं को कई सारी तकलीफों के साथ-साथ पेट फूलने और गैस की समस्या से भी जूझना पड़ता है। जिसे पीरियड्स ब्लोटिंग के नाम से जाना जाता है। वैसे तो मासिक धर्म में ये समस्या आम है, लेकिन कई बार ये उन दिनों की तकलीफों को और भी ज्यादा बढ़ाने का काम करती है।
पीरियड्स में क्यों होती है ब्लोटिंग की समस्या?
एक्सपर्ट्स का कहना है कि पीरियड्स के समय में होने वाले हार्मोनल बदलाव के चलते शरीर में एक्ट्रोजेन और प्रोजेस्टेरोन हार्मोंस की मात्रा में बदलाव आता है, जिसकी वजह से पेट फूलने या गैस की समस्या हो जाती है। हार्मोन्स के अलावा पीरियड्स ब्लोटिंग का कारण आपकी डाइट में शामिल विटामिन और मिनरल्स की कम मात्रा भी हो सकती है। साथ ही हाई साल्टेड फूड्स, अल्कोहल और कैफीन का अधिक सेवन भी पीरियड्स ब्लोटिंग का कारण होता है।
Advertisement
पीरियड्स में ब्लोटिंग से छुटकारा पाने के घरेलू उपाय?
मेथी की पत्तियों का रस
पीरियड्स के समय होने वाली ब्लोटिंग को मेथी के पत्तों का रस काफी हद तक कम कर सकता है। दरअसल, इसके अंदर कई ऐसे पोषक तत्व पाए जाते हैं जो इस समस्या को कम करने के लिए कारगर होते हैं। इसका इस्तेमाल करने के लिए आप मेथी की पत्तियों को पीसकर उसका रस निकालें और उसका सेवन शहद के साथ करें।
अदरक का रस
पीरियड्स ब्लोटिंग से राहत पाने के लिए अदरक का भी इस्तेमाल किया जा सकता है। इसके लिए आप अदरक के रस को गर्म पानी में मिलाकर इसका सेवन कर सकती हैं। ऐसा करने से न केवल पीरियड के दौरान महिलाएं काफी दिक्कतों का बचाव कर सकती हैं, बल्कि मल त्याग की प्रक्रिया को भी बेहतर बनाया जा सकता है।
Advertisement
अजवाइन का पानी
अजवाइन का पानी भी आपको पीरियड्स ब्लोटिंग से राहत दिला सकता है। इसके लिए आप एक गिलास पानी में एक चम्मच अजवाइन को उबालें और जब वह एक गिलास पानी आधा गिलास रह जाए तो उसका सेवन करें। ऐसा करने से आपको मासिक धर्म में पेट फूलने की समस्या से फायदा मिल सकता है।
धनिए का पानी
धनिया का पानी पीरियड्स के दौरान होने वाली ब्लोटिंग से राहत दिलाता है। इसके सेवन के लिए आप धनिये के बीजो को रात भर पानी में भिगोएं और अगले दिन उसे छानकर सेवन कर लें।
यह भी पढ़ें... Sleeping Naked Benefits: रात में बिना कपड़ों के सोने के हैं बड़े फायदे, अच्छी नींद के साथ-साथ होता है ये इंप्रूवमेंट!
Disclaimer: इस आर्टिकल में बताई विधि, तरीके और दावे अलग-अलग जानकारी के आधार पर हैं। REPUBLIC BHARAT इस आर्टिकल में दी गई जानकारी के सही होने का दावा नहीं करता है। किसी भी उपचार और सुझाव को अप्लाई करने से पहले संबंधित डॉक्टर और एक्सपर्ट की सलाह जरूर लें।
Published By : Sadhna Mishra
पब्लिश्ड 8 August 2023 at 15:00 IST