अपडेटेड 14 August 2023 at 10:59 IST

Raw Onion Side Effects: प्याज के फायदे तो बहुत हैं लेकिन कब होता है नुकसान, यहां जानें

Raw Onion Side Effects : अगर आप कच्चा प्याज खाने के शौकीन हैं तो आपको सावधान हो जाना चाहिए. कच्चा प्याज आपकी सेहत को भारी नुकसान पहुंचा सकता है.

कच्चा प्याज  खाने से सेहत को होते हैं कई नुकसान (फोटो : shutterstock)
कच्चा प्याज खाने से सेहत को होते हैं कई नुकसान (फोटो : shutterstock) | Image: self

Raw Onion Side Effects : बिना लहसून-प्याज के खाना अक्सर बेस्वाद लगता है। प्याज तो एक ऐसी सब्जी है जिसे खाने में डालते ही खाने का स्वाद दोगुना हो जाता है। प्याज की खासियत यह है कि आप इसे पकाकर या कच्चा भी खा सकते हैं। दोनों ही सूरतों में इसका स्वाद लाजवाब है। वहीं अगर आप कच्चा प्याज खाने के शौकीन हैं तो आपको सावधान हो जाना चाहिए। 

स्टोरी में आगे पढ़ें...

  • कच्चा प्याज खाने से सेहत को होंगे नुकसान
  • जरूरत से ज्यादा प्याज खाना है हानिकारक
  • सेहत पर पड़ता है बुरा असर

जब भी एक पूर्ण आहार की बात आती है तो उसमें सलाद का जिक्र न हो ऐसा हो ही नहीं सकता। उसी तरह से जब सलाद की बात हो रही हो और प्याज का जिक्र न आए ये तो नामुमकिन है। हम भारतीय कच्चा प्याज खाने के शौकीन होते हैं। सलाद में प्याज हो या सिर्फ प्याज का सलाद हो, हम इसे बहुत चाव से खाते हैं। लेकिन क्या आप जानते हैं कि कच्चे प्याज का ज्यादा सेवन करने से आपकी सेहत को कई नुकसान भी हो सकते हैं। आइए जानते हैं कि कच्चा प्याज खाने से सेहत को होने वाले नुकसान कौन-कौन से हैं। 

एसिडिटी की परेशानी

अगर आप कच्चे प्याज का ज्यादा सेवन करते हैं तो इससे आपको एसिडिटी की परेशानी हो सकती है। दरअसल, कच्चे प्याज में ग्लूकोज और फ्रक्टोज की मात्रा अधिक होती है। जिससे शरीर का शुगर लेवल बढ़ सकता है। जो आपकी सेहत को नुकसान पहुंचा सकता है। 

Advertisement

लिवर के लिए नुकसानदायक

अगर आप लिवर को दुरुस्त रखना चाहते हैं तो आपको कच्चा प्याज बिल्कुल नहीं खाना चाहिए। प्याज पोटेशियम से भरपूर होती है, जिसकी वजह से बॉडी के कार्डियो लीवर सिस्टम को नुकसान पहुंच सकता है और इसके चलते आपको लिवर से जुड़ी कई गंभीर समस्याएं हो सकती है। 

Advertisement

कब्ज और पेट दर्द

बहुत ज्यादा मात्रा में कच्चे प्याज का सेवन करने से कब्ज और पेट दर्द जैसी समस्या हो सकती है। दरअसल, प्याज में फाइबर की मात्रा बहुत अधिक होती है। इसलिए अगर आप इसका ज्यादा सेवन करेंगे तो यह पेट दर्द और कब्ज जैसी परेशानी होने का कारण बन सकती है। 

मुंह से बदबू

कच्चा प्याज खाने का ये नुकसान तो किसी से छुपा नहीं है। कच्चा प्याज खाने के बाद मुंह से काफी ज्यादा गंध आती है। अगर आप काफी ज्यादा कच्चा प्याज खाते हैं, तो इससे आपके मुंह की दुर्गंध काफी ज्यादा बढ़ सकती है। ऐसे में लोगों के सामने आपको शर्मिंदगी का सामना करना पड़ सकता है। इसलिए कच्चे प्याज का सेवन कम से कम या फिर बंद कर देना ही बेहतर होगा। 

ये भी पढ़ें : Health Tips: प्रेशर कुकर में गलती से भी न पकाएं ये फूड, सेहत पर पड़ेगा बुरा असर

Published By : Digital Desk

पब्लिश्ड 14 August 2023 at 10:52 IST