अपडेटेड 11 October 2025 at 10:45 IST
Health Tips: रोज खाएं सिर्फ 2 लहसुन की कलियां, दिल से लेकर इम्यूनिटी तक मिलेगा जबरदस्त फायदा
Health Tips: अगर आप खाली पेट 2-3 कच्चे लहसुन की कलियों को चबाकर खाते हैं, तो आपके शरीर में इसके जबरदस्त फायदे देखने को मिलेंगे।
- लाइफस्टाइल न्यूज़
- 2 min read

Health Tips: लोग अक्सर कच्चे लहसुन की कलियों को खाने से कतराते हैं। लेकिन क्या आप जानते हैं कि यही लहसुन आपकी सेहत के लिए किसी वरदान से कम नहीं है? अगर आप रोजाना सिर्फ 1-2 कलियां कच्चे लहसुन की खाते हैं, तो यह आपके हृदय, शुगर, और इम्यून सिस्टम को मजबूत बनाता है। आइए जानते हैं कच्चे लहसुन के फायदों के बारे में...
बीपी और शुगर के लिए वरदान है कच्चा लहसुन
कच्चे लहसुन के सेवन से ब्लड प्रेशर और ब्लड शुगर लेवल दोनों को बैलेंस किया जा सकता है। इसमें सल्फर कंपाउंड्स पाया जाता है, जो इंसुलिन रेजिस्टेंस को कम करता है। इससे शुगर लेवल बैलेंस रहता है। वहीं, सुबह खाली पेट लहसुन की 1-2 कलियां खाने से बीपी कंट्रोल में रहता है और हार्ट हेल्थ भी बेहतर होती है
इम्यून सिस्टम को बनाता है मजबूत
लहसुन में एंटीऑक्सिडेंट और एंटीइंफ्लेमेटरी मौजूद होते हैं, जो शरीर की इम्यूनिटी को बढ़ाते हैं। यह किसी भी प्रकार के इन्फेक्शन से बचाता है, इसके साथ ही, वायरल बीमारियों से लड़ने की क्षमता भी बढ़ाता है।
हार्ट और लिवर की हेल्थ में मददगार
कच्चा लहसुन कोलेस्ट्रॉल लेवल को कम करता है, जिससे हार्ट अटैक और स्ट्रोक का खतरा घटता है। साथ ही यह लिवर को डिटॉक्स करने में भी मदद करता है, जिससे शरीर से टॉक्सिन्स बाहर निकलते हैं और एनर्जी लेवल बना रहता है।
Advertisement
त्वचा और डाइजेशन में भी लाभकारी
लहसुन खाने से डाइजेशन सही रहता है। इसके साथ ही गैस, अपच जैसी समस्याएं कम होती हैं। इसके साथ ही स्किन पर भी ग्लो आता है। अगर आप रोजाना 2-3 कच्चे लहसुन की कलियों को खाली पेट खाते हैं, तो ये आपके शरीर के लिए नेचुरल टॉनिक की तरह काम करता है। बस ध्यान रखें कि इसे अधिक मात्रा में न खाएं और पेट में जलन हो तो डॉक्टर की सलाह जरूर लें।
Advertisement
Published By : Kirti Soni
पब्लिश्ड 11 October 2025 at 10:45 IST