अपडेटेड 29 January 2024 at 06:49 IST
Radish Benefits: सर्दियों में सेहत पर जादुई असर करती है मूली, जानें खाली पेट खाने के फायदे
Winters में कई सारी पौष्टिक सब्जियां मिलने लगती हैं, जिनका सेवन करने से सेहत को फायदा होता है। इन्हीं में एक मूली भी शामिल है।
- लाइफस्टाइल न्यूज़
- 3 min read

Muli ke Fayde: सर्दियों का सीजन आते ही हमारी लाइफस्टाइल पूरी तरह से बदल जाती है। खान-पान से लेकर पहनावे तक में बदलाव आ जाता है। सर्दियों का मौसम ठंडा होता है इसलिए इस सीजन में लोग अपनी डाइट में गर्म और पौष्टिक चीजें शामिल करते हैं। वहीं सर्दियों में कई ऐसी सब्जियां मिलती है, जो इन दिनों में होने वाली बीमारियों से बचाने का काम करती है। इन्हीं में से एक मूली भी एक है, जिसे ठंड में कई लोग अपनी डाइट का हिस्सा बनाते हैं।
दरअसल, सर्दियों में मूली का सेवन सेहत के लिए फायदेमंद माना जाता है। इसमें कई ऐसे गुण मौजूद होते हैं, जो पाचन संबंधी समस्याओं को दूर करने का काम करता है। वहीं अगर मूली का सेवन खाली पेट किया जाए तो इससे शरीर को जादुई फायदे मिलते हैं। आइए इसके बारे में जानते हैं।
मूली में मौजूद पोषक तत्व
मूली को सर्दियों का सुपरफूड माना जाता है, क्योंकि इसमें पोषक तत्वों की भरमार होती है। इसमें विटामिन A, B, C, कैल्शियम, फास्फोरस, फोलिक एसिड, पोटेशियम, मैग्नीशियम, आयरन, आयोडीन, क्लोरीन और आयरन जैसे कई पोषक तत्व पाए जाते हैं।
सर्दियों में मूली खाने के फायदे
इम्युनिटी बूस्ट करने के लिए
सर्दियों में अक्सर लोगों की इम्युनिटी कमजोर हो जाती है, जिसकी वजह से बार-बार बीमार पड़ने लगते हैं। ऐसे में आपको मूली का सेवन करना चाहिए। इसमें मौजूद पोषक तत्व इम्युनिटी को बूस्ट करने का काम करते हैं, जिससे बार-बार बीमार होने का खतरा कम हो जाता है।
Advertisement
पाचन तंत्र करे दुरुस्त
मूली पाचन तंत्र से जुड़ी समस्याओं को दूर करने के लिए बहुत ही फायदेमंद मानी जाती है। इसमें भरपूर मात्रा में पाई जाने वाली फाइबर पाचन तंत्र को दुरुस्त बनाने में मदद करती है।
स्किन के लिए
मूली का सेवन न सिर्फ सेहत के लिए अच्छा होता है, बल्कि यह स्किन से जुड़ी परेशानियों को भी कम करता है। अगर आप खाली पेट मूली खाते हैं, तो इससे त्वचा के रुखेपन, मुंहासे, दाने और चकत्तों जैसी समस्याओं से बचा जा सकता है।
Advertisement
डायबिटीज
डायबिटीज की समस्या में भी मूली बहुत फायदेमंद होती है। इसे खाली पेट खाने से ब्लड शुगर लेवल कंट्रोल में किया जा सकता है। हालांकि मूली खाने से पहले आप डॉक्टर की सलाह जरुर लें।
हार्ट हेल्थ के लिए
मूली के अंदर एंथोसायनिन कंपाउंड पाया जाता है, इससे दिल सही तरीके से काम करता है। साथ ही हार्ट से जुड़ी बीमारियों को खतरा भी कम करता है।
ब्लड प्रेशर
मूली के अंदर पोटैशियम मौजूद होता है, जो शरीर में ब्लड प्रेशर को कंट्रोल करने का काम करता है। अगर किसी व्यक्ति को हाई ब्लड प्रेशर की समस्या हो तो उसे रोजाना खाली पेट मूली का सेवन करना चाहिए या जूस पीना चाहिए।
Disclaimer: इस आर्टिकल में बताई विधियां, तरीके और दावे अलग-अलग जानकारियों पर आधारित हैं। REPUBLIC BHARAT आर्टिकल में दी गई जानकारी के सही होने का दावा नहीं करता है। किसी भी उपचार और सुझाव को अप्लाई करने से पहले डॉक्टर या एक्सपर्ट की सलाह जरूर लें।
Published By : Ravindra Singh
पब्लिश्ड 29 January 2024 at 06:49 IST