अपडेटेड 22 August 2024 at 16:25 IST
रात को सोते समय नाक बंद हो जाए तो क्या करें? जान लें आसान उपाय...
How can I unblock my nose at night? नाक बंद हो जाए तो कैसे खोलें? कुछ घरेलू उपाय आपके काम आ सकते हैं। जानते हैं उनके बारे में...
- लाइफस्टाइल न्यूज़
- 2 min read

Blocked nose at night remedies: अक्सर लोगों को रात को सोते वक्त नाक बंद की समस्या का सामना करना पड़ता है। इसके कारण उनकी नींद भी नकारात्मक रूप से प्रभावित होती है। ऐसे में बता दें कि यदि कुछ घरेलू उपाय को अपनाया जाए तो नाक बंद की समस्या से राहत मिल सकती है। जी हां, यह घरेलू उपाय बेहद ही आसान हैं, जिन्हें आप आसानी से इस्तेमाल कर सकते हैं।
आज का हमारा लेख इसी विषय पर है। आज हम आपको अपने इस लेख के माध्यम से बताएंगे कि रात को सोते वक्त यदि नाक बंद हो जाए तो उसे कैसे खोलें और किन घरेलू उपाय की मदद लें। पढ़ते हैं आगे…
बंद नाक को तुरंत कैसे खोलें? (How do you unblock your nose fast?)
- रात का सोने से पहले यदि गर्म पानी का सेवन किया जाए तो नाक बंद की समस्या से राहत मिल सकती है। बता दें कि गर्म पानी नाक में जमा कफ को बाहर निकाल सकता है।
- आप चाहें तो गर्म पानी के साथ-साथ अदरक का रस और शहद भी मिला सकते हैं। ऐसा करने से गले और नाक दोनों को राहत मिल सकती है।
- यदि सोने से पहले गर्म पानी की भाप ले जाएं तो ऐसा करने से न केवल नाक बंद की समस्या से राहत मिल सकती है बल्कि नाक में जमा हुआ कफ भी आसानी से बाहर आ जाता है।
- यदि आपकी नाक बंद हो रही है तो ऐसे में आप स्पाइसी फूड का भी सेवन कर सकते हैं। जी हां, ज्यादा स्पाइसी फूड सेहत के लिए हानिकारक है। ऐसे में इसका इस्तेमाल रोज-रोज ना करें।
नोट - यहां दिए गए बिंदु से पता चलता है कि नाक बंद होने पर किन घरेलू उपाय को अपनाना चाहिए। लेकिन यदि आपको नाक से जुड़ी कोई अन्य समस्या है तो ऐसे में यहां दिए गए उपायों का इस्तेमाल करने से पहले एक्सपर्ट की राय जरुर ले लें।
Advertisement
Disclaimer: इस आर्टिकल में बताई विधियां, तरीके और दावे अलग-अलग जानकारियों पर आधारित हैं। REPUBLIC BHARAT आर्टिकल में दी गई जानकारी के सही होने का दावा नहीं करता है। किसी भी उपचार और सुझाव को अप्लाई करने से पहले डॉक्टर या एक्सपर्ट की सलाह जरूर लें।
Published By : Garima Garg
पब्लिश्ड 22 August 2024 at 16:25 IST