अपडेटेड 27 June 2023 at 12:21 IST

Push-Ups: अपनी एक्सरसाइज में जरूर शामिल करें पुश-अप्स, बॉडी के कई हिस्सों को मिलते हैं जबरदस्त फायदे, फैट तेजी से होता है बर्न

पुश-अप्स आपकी बॉडी को मजबूती देने के लिए काफी फायदेमंद होता है। वहीं इसके कई सारे फिटनेस फायदे होते हैं जिसकी वजह से लोग भी इसे करना काफी पसंद करते हैं।

Push Up Ke Fayde
Push Up Ke Fayde | Image: self

Push Up Ke Fayde: आजकल लोगों में जिम का क्रेज काफी ज्यादा बढ़ गया है। हर किसी को जिम जाकर अलग-अलग एक्सरसाइज करना काफी पसंद है। कोई मस्लस टोन करने के लिए जाता है, तो कुछ बॉडी बिल्डिंग के लिए तो वहीं कई लोग वजन से छुटकारा पाने के लिए जिम जाते हैं। जिम में ट्रेनिंग के दौरान ट्रेनर कई सारी एक्सरसाइज बताते हैं जिनमें से एक पुश-अप्स भी है। इसे आप घर हो या बाहर आसानी से कर सकते हैं, लेकिन क्या आप सिर्फ इस एक एक्सरसाइज से बॉडी में आने वाले कई बदलावों के बारे में जानते हैं, नहीं तो चलिए आज हम आपको इस आर्टिकल में इसी के बारे में बताने जा रहे हैं। 

दरअसल, पुश-अप्स आपकी बॉडी को मजबूती देने के लिए काफी फायदेमंद होता है। वहीं इसके कई सारे फिटनेस फायदे होते हैं जिसकी वजह से लोग भी इसे करना काफी पसंद करते हैं। तो चलिए हम जानते हैं पुश-अप्स से शरीर में आने वाले बदलावों के बारे में।

पुश-अप्स से बॉडी में होते हैं ये बदलाव

  • रोजाना पुश-अप्स करने से चेस्ट के मसल्स फैलते हैं और सीना चौड़ा होता है। अगर आप अपनी मांसपेशियों को जल्द से जल्द मजबूत करना चाहते हैं तो अपनी एक्सरसाइज में रोजाना कम से कम 20 पुश-अप्स और अच्छी डाइट को जरूर शामिल करें।
  • पुश-अप्स करने से आप अपनी कमर का लचीलापन वापस पा सकते हैं। दरअसल, आजकल का ऑफिस कल्चर ऐसा कि पूरे टाइम एक ही पोजीशन में घंटों तक बैठकर काम करना पड़ता है। ऐसे में धीरे-धीरे कमर का लचीलापन गायब हो जाता है और दर्द रहने लगता है। जिसे आप पुश-अप्स के जरिए वापस पा सकते हैं।
  • पुश-अप्स करने से पेट, छाती, हिप्स और कंधों पर जोर पड़ता है जिससे इनमें मजबूती आती है। इसके लिए आपको रोजाना 20 से 25 पुश-अप्स मारने चाहिए।
  • बढ़ते वजन की समस्या में पुश-अप्स बड़े ही काम की एक्सरसाइज है। पुश-अप्स करने से काफी तेजी से कैलोरी और फैट बर्न होता है, जिससे पेट की चर्बी कम होने लगती हैं। अगर आप भी मोटापे की समस्या से परेशान हैं तो अपनी एक्सरसाइज में पुश-अप्स को जरूर शामिल करें।
  • पुश-अप्स को कार्डियो वर्कआउट में भी शामिल कर सकते हैं। इसे करने से आपका दिल ज्यादा तेज धड़कने लगता है और खून को पंप करने की उसकी क्षमता बढ़ती है। जिसकी वजह से आपकी बॉडी के हर हिस्से ब्लड का फ्लो पूरी मात्रा में पहुंचता है और आपका दिल भी हेल्दी रहता है।
  • इसके अलावा पुश-अप्स करने से झुके हुए कंधे या रीढ़ की हड्डी को सीधा होने में मदद मिलती है। जिससे आपका बॉडी पोस्चर सुधर जाता है। 
  • रोजाना पु्श-अप्स करने से जॉइंट्स भी मजबूत होते हैं। दरअसल, पुश-अप्स करने से एल्बो, कमर और कंधे के जॉइंट्स पर जोर पड़ता है, ये लचीले और मजबूत बनते हैं।

    यह भी पढ़ें... Gym: आप पर भी सवार है बॉडी बनाने का भूत? जान लें जिम करने की सही उम्र नहीं तो, हो सकते हैं कई नुकसान

Disclaimer: इस आर्टिकल में बताई विधि, तरीके और दावे अलग-अलग जानकारी के आधार पर हैं।  REPUBLIC BHARAT इस आर्टिकल में दी गई जानकारी के सही होने का दावा नहीं करता है। किसी भी उपचार और सुझाव को अप्लाई करने से पहले संबंधित डॉक्टर और एक्सपर्ट की सलाह जरूर लें।

यह भी पढ़ें... Mangalwar Ke Upay: आर्थिक तंगी से परेशान? मंगलवार को हनुमान जी का करें ये उपाय, हर संकट से मिलेगा छुटकारा

Advertisement

Published By : Sadhna Mishra

पब्लिश्ड 27 June 2023 at 12:21 IST