अपडेटेड 6 April 2025 at 22:28 IST
रात को सोते समय इलायची खाने से पुरुषों को क्या फायदा होगा? जानें
क्या इलायची पुरुषों के लिए अच्छी है?रात को सोने से पहले रोजाना इलायची खाने से क्या होता है? जानते हैं इस लेख के माध्यम से...
- लाइफस्टाइल न्यूज़
- 2 min read

Is cardamom good before bed: वैसे तो हमारे आसपास कई ऐसी चीज मौजूद हैं जो सेहत के लिए बहुत उपयोगी होती हैं। उन्हीं चीजों में काली मिर्च, लौंग, इलाइची, जायफल आदि शामिल है। लेकिन हम बात कर रहे हैं केवल इलायची की। खास तौर पर पुरुषों के लिए इलायची किसी अमृत से कम नहीं है। जी हां, इलायची के सेवन से पुरुषों की कई समस्या दूर हो सकती हैं। ऐसे में यदि पुरुष रात को सोने से पहले इलायची का सेवन करें तो इससे उन्हें कई तरीकों से फायदा पहुंच सकता है।
आज का हमारा लेख इसी विषय पर है। आज हम आपको अपने इस लेख के माध्यम से बताएंगे कि यदि रात को सोने से पहले दो इलायची का सेवन पुरुषों द्वारा किया जाए तो इससे क्या-क्या फायदे हो सकते हैं। पढ़ते हैं आगे...
क्या इलायची पुरुषों के लिए अच्छी है?
- बता दें इलायची के अंदर कैल्शियम, पोटेशियम, आयरन, मैग्नीशियम, विटामिन ए आदि पोषक तत्व मौजूद होते हैं। ऐसे में रात को सोने से पहले इसका सेवन पुरुषों के लिए फायदेमंद साबित हो सकता है।
- यह शीघ्रपतन की समस्या से राहत दिला सकती है। जी हां, जो पुरुष शीघ्रपतन की समस्या से परेशान हैं वे रात को सोने से पहले इलायची चबाएं। इससे न केवल खून का प्रभाव बढ़ सकता है बल्कि यौन स्वास्थ्य में सुधार भी हो सकता है।
- बता दें कि लोगों को यह गलतफहमी रहती है कि केवल महिलाओं को ही इनफर्टिलिटी की समस्या होती है पर ऐसा नहीं है। पुरुषों को भी इनफर्टिलिटी की समस्या का सामना करना पड़ता है। ऐसे में इस समस्या को दूर करने में इलायची पुरुषों के बेहद काम आ सकती है।
- इलायची के सेवन से पुरुषों में नपुंसकता भी दूर हो सकती है। ऐसे में रात को सोने से पहले व्यक्ति को कम से कम एक या दो इलायची का सेवन जरूर करना चाहिए।
कैसे करें इलायची का सेवन?
आप अपनी डाइट में इलायची का दूध जोड़ सकते हैं। इलायची का पाउडर पानी के साथ ले सकते हैं। आप चाहें तो सीधे तौर पर भी इलायची को चबा सकते हैं। ऐसा करने से फायदा मिलेगा।
ये भी पढ़ें - Cataract: मोतियाबिंद क्या है? जानें लक्षण और कारण
Advertisement
Disclaimer: इस आर्टिकल में बताई विधियां, तरीके और दावे अलग-अलग जानकारियों पर आधारित हैं। REPUBLIC BHARAT आर्टिकल में दी गई जानकारी के सही होने का दावा नहीं करता है। किसी भी उपचार और सुझाव को अप्लाई करने से पहले डॉक्टर या एक्सपर्ट की सलाह जरूर लें।
Published By : Garima Garg
पब्लिश्ड 6 April 2025 at 22:28 IST