अपडेटेड 9 December 2025 at 07:53 IST
Protein Side Effects: ज्यादा प्रोटीन लेने से सेहत को हो सकते हैं बड़े नुकसान, जानें किन लोगों को करना चाहिए परहेज और क्यों?
Protein Side Effects: ज्यादा प्रोटीन लेने से सेहत पर बुरा असर पड़ सकता है। जानें प्रोटीन से होने वाले साइड इफेक्ट्स, किन लोगों को प्रोटीन से परहेज करना चाहिए और क्यों संतुलन जरूरी है।
- लाइफस्टाइल न्यूज़
- 3 min read

Jyada Protein Lene Ke Nuksan: प्रोटीन हमारे शरीर का एक जरूरी पोषक तत्व है। ये मांसपेशियों को मजबूत बनाता है, इम्यून सिस्टम को सपोर्ट करता है और शरीर को एनर्जी भी देता है। लेकिन आजकल फिटनेस के चक्कर में कई लोग जरूरत से ज्यादा प्रोटीन लेने लगे हैं।
चाहे डाइट के जरिए हो या सप्लिमेंट्स के जरिए, ज्यादा मात्रा में किसी भी चीज का सेवन सेहत के लिए नुकसानदायक साबित हो सकता है। यही गलती कई बार सेहत को फायदा देने के बजाय नुकसान पहुंचाने लगती है। तो चलिए जानते हैं ज्यादा प्रोटीन लेने के साइड इफेक्ट्स, किन लोगों को इससे बचकर रहना चाहिए और क्यों?
ज्यादा प्रोटीन लेने के नुकसान (Side Effects of Excess Protein)
डिहाइड्रेशन की समस्या
अधिक प्रोटीन शरीर में यूरिया बढ़ाता है, जिसे बाहर निकालने के लिए पानी की जरूरत ज्यादा पड़ती है। इससे बार-बार प्यास लगना, मुंह सूखना और डिहाइड्रेशन हो सकता है।
Advertisement
किडनी पर बढ़ता दबाव
जब आप जरूरत से ज्यादा प्रोटीन खाते हैं, तो उसे फिल्टर करने के लिए किडनी को ज्यादा मेहनत करनी पड़ती है। लंबे समय में इससे किडनी की सेहत खराब हो सकती है।
Advertisement
कब्ज और पेट दर्द
हाई प्रोटीन डाइट में फाइबर कम होता है। इससे पेट फूलना, गैस और कब्ज जैसी दिक्कतें शुरू हो सकती हैं।
वजन बढ़ना
ज्यादा प्रोटीन हमेशा वजन नहीं घटाता है। अगर शरीर को जरूरत नहीं है, तो बचा हुआ प्रोटीन फैट में बदलकर वजन बढ़ा सकता है।
स्किन प्रॉब्लम्स जैसे दाने और पिंपल्स
कुछ लोग प्रोटीन पाउडर लेने के बाद पिंपल्स की समस्या बताते हैं। ये हार्मोनल इफेक्ट की वजह से हो सकता है।
हार्ट अटैक का खतरा
नॉन-वेज, फ्राइड फूड और फैटी मीट से लिया गया प्रोटीन कोलेस्ट्रॉल बढ़ा सकता है। इससे दिल की बीमारी का खतरा बढ़ जाता है।
लीवर पर असर
बहुत ज्यादा प्रोटीन खाने से लीवर को भी अतिरिक्त काम करना पड़ता है, जिससे उसकी क्षमता प्रभावित हो सकती है।
किन लोगों को ज्यादा प्रोटीन लेने से बचना चाहिए?
जिनकी किडनी कमजोर है
किडनी पर ज्यादा लोड पड़ने की वजह से यह लोगों को हाई प्रोटीन डाइट से परहेज करना चाहिए।
लीवर की बीमारी वाले लोग
लीवर प्रोटीन को प्रोसेस करता है, ऐसे में ज्यादा प्रोटीन नुकसान कर सकता है।
डायबिटीज के मरीज
ज्यादा प्रोटीन लेने से ब्लड शुगर कंट्रोल प्रभावित हो सकता है।
हार्ट पेशेंट
फैटी मीट और भारी प्रोटीन स्रोत कोलेस्ट्रॉल बढ़ा सकते हैं। इससे हार्ट रिस्क बढ़ जाता है।
छोटे बच्चे और बुजुर्ग
इनके शरीर की जरूरत अलग होती है। जरूरत से ज्यादा प्रोटीन इनकी सेहत के लिए भारी पड़ सकता है।
दिनभर में कितना प्रोटीन लेना चाहिए?
आम तौर पर एक हेल्दी व्यक्ति को अपने शरीर के प्रति किलो वजन के हिसाब से 0.8-1 ग्राम प्रोटीन की जरूरत होती है। जैसे -60 किलो वजन वाले व्यक्ति को दिन में लगभग 50-60 ग्राम प्रोटीन चाहिए।
ज्यादा एक्टिव लोग, एथलीट और जिम करने वाले लोगों की जरूरत थोड़ी अधिक हो सकती है, लेकिन डॉक्टर या न्यूट्रिशनिस्ट की सलाह जरूरी है।
हेल्दी प्रोटीन के स्रोत क्या है?
हेल्दी प्रोटीन के स्रोत दालें, राजमा, चना, दूध, दही, पनीर, अंडे, मूंगफली, बादाम, सोयाबीन, फिश और चिकन। प्रोटीन जरूरी है, लेकिन ज्यादा प्रोटीन हमेशा फायदेमंद नहीं होता है। सही मात्रा में और सही स्रोतों से प्रोटीन लेना ही सेहत के लिए बेहतर है।
Disclaimer: इस आर्टिकल में बताई विधियां, तरीके और दावे अलग-अलग जानकारियों पर आधारित हैं। REPUBLIC BHARAT आर्टिकल में दी गई जानकारी के सही होने का दावा नहीं करता है। किसी भी उपचार और सुझाव को अप्लाई करने से पहले डॉक्टर या एक्सपर्ट की सलाह जरूर लें।
Published By : Kunal Verma
पब्लिश्ड 9 December 2025 at 07:53 IST