अपडेटेड 12 July 2023 at 14:51 IST
Pregnancy Tips: प्रेग्नेंसी के पहले महीने इन चीजों से बिल्कुल बना लें दूरी, वरना मिसकैरेज का खतरा
प्रेग्नेंस के शुरुआती महीनों में महिलाओं को अपना खास ख्याल रखना पड़ता है क्योंकि इस दौरान की गई जरा सी भी लापरवाही मिसकैरेज का कारण बन सकती है।
- लाइफस्टाइल न्यूज़
- 2 min read

Pregnancy Tips: शादी के बाद एक महिला की जिंदगी में सबसे खूबसूरत पल मां बनने का होता है। वहीं अगर महिला पहली बार मां बन रही हो तो इसकी खुशी शब्दों में बयां कर पाना मुश्किल हो जाता है, लेकिन पहली बार प्रेग्नेंट होने वाली महिलाओं को हर बात की जानकारी नहीं होती है जिसकी वजह से वे कुछ ऐसी गलतियां कर बैठती है, जिससे उन्हें मिसकैरेज का सामना करना पड़ सकता है। ऐसे में अगर आप भी पहली बार मां बनने जा रही हैं तो इन गलतियों को करने से बचें।
जरा सी गलती बन सकती है मिसकैरेज का कारण
प्रेग्नेंस के शुरुआती महीनों में महिलाओं को अपना खास ख्याल रखना पड़ता है क्योंकि इस दौरान की गई जरा सी भी लापरवाही मिसकैरेज का कारण बन सकती है। इस दौरान उठने-बैठने से लेकर खाने तक की चीजों को लेकर बेहद ही सावधानी बरतनी पड़ती है। इस दौरान महिलाओं के खान-पान का सीधा असर गर्भ में पल रहे बच्चे पर पड़ता है। इसलिए जब महिलाओं को पता चलता है कि वह गर्भवती हैं तो पहले महीने से लेकर नौवें महीने तक उनकी विशेष डाइट तय होती है। जिनमें उन्हें कुछ चीजों को खाने की मनाही होती है।
प्रेग्नेंसी के दौरान इन चीजों को भूलकर भी न खाएं
- एक्सपर्ट्स के मुताबिक प्रेग्नेंसी के पहले महीने में महिलाओं को गर्म तासीर वाली चीजों को नहीं खाना चाहिए। क्योंकि ऐसी चीजें बच्चे और मां दोनों की सेहत के लिए खतरनाक साबित हो सकती है।
- गर्भवास्था के पहले महीने महिलाओं को कच्चे अंडे खाने से बचना चाहिए। इसे खाने से महिलाओं को जानलेवा बैक्टीरिया का सामना करना पड़ सकता है।
- पहले महीने में अनानास का सेवन नहीं करन चाहिए।
- गर्भ धारण के पहले महीने में सहजन का सेवन करने से भी मना किया जाता है।
- प्रेग्नेंसी के दौरान कैफिन वाली चीजों से दूरी बना लेनी चाहिए।
- इस दौरान सीफूड खाने से भी बचना चाहिए।
- प्रेग्नेंसी के दौरान पपीते को खाने से बचना चाहिए। दरअसल, पपीते में लेटेक्स और पपैन पाया जाता है जिसके कारण गर्भाशय में घुटन होती है।
यह भी पढ़ें... Vaginal Infection: बारिश के दिनों में बढ़ जाता है महिलाओं में वजाइनल इंफेक्शन का खतरा, ऐसे करें बचाव
Disclaimer: इस आर्टिकल में बताई विधि, तरीके और दावे अलग-अलग जानकारी के आधार पर हैं। REPUBLIC BHARAT इस आर्टिकल में दी गई जानकारी के सही होने का दावा नहीं करता है। किसी भी उपचार और सुझाव को अप्लाई करने से पहले संबंधित डॉक्टर और एक्सपर्ट की सलाह जरूर लें।
यह भी पढ़ें... Dates Benefits: प्रेग्नेंसी से लेकर वेट लॉस तक में बड़े काम का है खजूर, आज ही डाइट में करें शामिल
Advertisement
Published By : Sadhna Mishra
पब्लिश्ड 12 July 2023 at 14:49 IST