Pregnancy: गर्भवती होने पर बाल डाई करना चाहिए? जानिए क्या है एक्पर्ट्स की सलाह

प्रेग्नेंसी के समय महिला को दवाई से लेकर स्किन पर इस्तेमाल की जानी वाली चीजों तक का बेहद खास ख्याल रखना पड़ता है, ऐसे में सवाल ये उठता है क्या प्रेग्नेंट महिला को बाल कलर करना चाहिए या नहीं?

Hair Colour During Pregnancy
Hair Colour During Pregnancy | Image: self

Hair Colour During Pregnancy: मां बनना हर महिला का सपना होता है, लेकिन प्रेग्नेंसी के समय में महिलाओं को हर कदम फूक-फूक कर रखना पड़ता है। दरअसल, जरा सी लापरवाही आपके और आपके बच्चे के लिए खतरा बन सकता है। ऐसे में खान-पान से लेकर लाइफस्टाइल का पूरा ध्यान रखना पड़ता है। इस दौरान महिलाओं में कई हार्मोनल बदलाव भी होते हैं जिसकी वजह से बाल भी सफेद हो सकते हैं। ऐसे में अब सावल ये उठता है कि क्या गर्भवास्था के समय में बालों को कलर करना सही होगा या नहीं? आइए जानते हैं इस बारे में एक्सपर्ट्स की क्या राय हैं। 

स्टोरी में आगे ये पढ़ें...

  • प्रेग्नेंस में बालों को कलर करना सही या गलत?
  • कब कर सकती हैं बालों को कलर?
  • बालों को कलर करने के लिए क्या हैं ऑप्शन?

प्रेग्नेंसी में बालों को कलर करना सही या गलत?

एक्पर्ट्स के मुताबिक प्रेग्नेंसी के समय में बालों को कलर करने से बचना चाहिए। दरअसल, हेयर कलर में कई तरह के केमिकल का यूज किया जाता है, जिसकी वजह से गर्भावस्था के शुरुआती दिनों में इसका इस्तेमाल करना बच्चे के लिए नुकसानदायक हो सकता है। ऐसे में प्रेग्नेंसी के 12 हफ्तों यानी तीन महीनों में मां को काफी सावधानी बरतनी चाहिए और बालों को कलर करने से बचना चाहिए।

कब कर सकती हैं बालों को कलर?

एक्सपर्ट के मुताबिक प्रेग्नेंसी के तीन महीने तक महिलाओं को बालों को कलर करने से बचना चाहिए। प्रेग्नेंसी के पहले बालों को कलर करना सही माना जाता है, लेकिन किसी भी तरह का केमिकल्स शरीर में आपके बल्ड फ्लो में पहुंच सकता है और इसका असर बच्चे पर होता है। ऐसे में 3 महीनें तक बहुत ही ज्यादा सावधानी बरतनें की जरूरत होती है। 

Advertisement

बालों को कलर करने के लिए क्या हैं ऑप्शन?

हालांकि, अगर आप इन महिनों में कलर करना चाहती हैं या फिर कई जाना है या बालों को डाई करना जरूरी है तो इसके लिए आप दूसरे ऑप्शन्स का चुनाव कर सकती हैं। 

  • प्रेग्नेंसी में हेयर कलर में नैचुरल हिना का इस्तेमाल करें
  • ध्यान रहे कि कलर आपके बालों की रुट्स तक न लगे। ये बस बालों में ही लगे।
  • प्रेग्नेंसी के दौरान आप हेयर में हाईलाइट्स करवा सकती हैं। 


यह भी पढ़ें... Pineapple Tea: तेजी से वजन घटाती है अनानास की चाय, एक बार अजमाएं और फिर देखें कमाल

Advertisement

Disclaimer: इस आर्टिकल में बताई विधि, तरीके और दावे अलग-अलग जानकारी के आधार पर हैं।  REPUBLIC BHARAT इस आर्टिकल में दी गई जानकारी के सही होने का दावा नहीं करता है। किसी भी उपचार और सुझाव को अप्लाई करने से पहले संबंधित डॉक्टर और एक्सपर्ट की सलाह जरूर लें। 

यह भी पढ़ें... Sprouted Chana: अंकुरित चना खाने के बाद भूलकर भी न खाएं ये चीजें, सेहत को हो सकता है भारी नुकसान!

Published By :
Sadhna Mishra
पब्लिश्ड