अपडेटेड 23 February 2026 at 14:32 IST

Potato VS Sweet Potato: आलू या फिर शकरकंद...ब्लड शुगर में कौन है सबसे ज्यादा फायदेमंद?

Potato VS Sweet Potato: अक्सर डाइट और फिटनेस में आलू और शकरकंद दोनों की कई तरह से जरूरी माने जाते हैं। लेकिन वजन और ब्लड शुगर मैनेजमेंट की बात आती है तो फिर सोचना पड़ता है कि क्या खाएं और क्या नहीं? आइए इस लेख में विस्तार से जानते हैं।

Potato VS Sweet Potato
Potato VS Sweet Potato | Image: Freepik

Potato VS Sweet Potato:  रसोई में आलू को 'सब्जियों का राजा' कहा जाता है, वहीं शकरकंद को अक्सर सिर्फ व्रत या सर्दियों के स्नैक के तौर पर देखा जाता है। लेकिन जब बात सेहत और खासकर ब्लड शुगर मैनेजमेंट की आती है, तो इन दोनों में सेहत के लिहाज से पता लगाना मुश्किल हो जाता है कि कौन सबसे ज्यादा बेहतर है? आइए जानते हैं कि आपके स्वास्थ्य और शुगर लेवल के लिए इन दोनों में से कौन सा बेहतर है।

आलू और शकरकंद में है सबसे ज्यादा बेहतर? 

अगर बात आलू की करें तो इसमें पोटैशियम और विटामिन C की अच्छी मात्रा होती है। यह ऊर्जा का एक स्रोत है। हालांकि, इसमें स्टार्च ज्यादा होता है और फाइबर की मात्रा छिलका उतारने के बाद काफी कम हो जाती है।
वहीं शकरकंद  विटामिन A का भंडार है। इसमें फाइबर की मात्रा आलू के मुकाबले अधिक होती है, जो पाचन को धीमा करती है और पेट को लंबे समय तक भरा रखती है।

ग्लाइसेमिक इंडेक्स से लगाएं पता 

  • डायबिटीज के मरीजों के लिए सबसे महत्वपूर्ण ग्लाइसेमिक इंडेक्स होता है। यह बताता है कि कोई खाना कितनी तेजी से आपके शुगर लेवल को बढ़ाता है।
  • अगर आलू की बात करें तो इसका GI काफी हाई होता है। इसे खाने के बाद शरीर में ग्लूकोज का स्तर तेजी से बढ़ता है, जो इंसुलिन रेजिस्टेंस वाले लोगों के लिए चिंता का विषय हो सकता है।
  • वहीं शकरकंद का ग्लाइसेमिक इंडेक्स लो से मीडियम होता है। शकरकंद धीरे-धीरे शुगर रिलीज करता है, जिससे ब्लड शुगर में अचानक 'स्पाइक' नहीं आता है।

ये भी पढ़ें - Masan Holi 2026: किस दिन खेली जाती है वाराणसी की मसान होली, क्यों चिता भस्म से होली खेलते हैं शिवभक्त? 

ब्लड शुगर के लिए कौन है बेहतर 

ब्लड शुगर के लिए शकरकंद में मौजूद फाइबर ब्लड शुगर को मैनेज करने में मदद करता है। इसके अलावा, इसमें 'मैग्नीशियम' और 'एडिपोनेक्टिन' नामक हार्मोन को रेगुलेट करने की क्षमता होती है, जो इंसुलिन मेटाबॉलिज्म में सुधार करता है।
अगर आप आलू खाना ही चाहते हैं, तो उसे उबालकर ठंडा कर लें। ठंडा होने पर आलू में 'रेसिस्टेंट स्टार्च' बढ़ जाता है, जो शुगर लेवल को कम प्रभावित करता है। जो आपकी सेहत के लिए फायदेमंद है।

Advertisement

Disclaimer: इस आर्टिकल में बताई विधियां, तरीके और दावे अलग-अलग जानकारियों पर आधारित हैं।  REPUBLIC BHARAT आर्टिकल में दी गई जानकारी के सही होने का दावा नहीं करता है। किसी भी उपचार और सुझाव को अप्लाई करने से पहले डॉक्टर या एक्सपर्ट की सलाह जरूर लें।

Published By : Aarya Pandey

पब्लिश्ड 23 February 2026 at 14:32 IST