अपडेटेड 3 March 2026 at 14:42 IST

Body Detox After Holi: होली में जमकर खाया-पिया तो हेल्थ की बज गई बैंड? इन 8 तरीकों से करें बॉडी डिटॉक्स

Body Detox After Holi: होली के रंगों और मौज-मस्ती के बीच अक्सर हम अपनी सेहत और डाइट को नजरअंदाज कर देते हैं। अगर आपको भी लग रहा है कि होली की मस्ती ने आपकी हेल्थ की 'बैंड' बजा दी है, तो अब समय है बॉडी डिटॉक्स करने का। आइए आपको इस लेख में बॉडी डिटॉक्स करने के लिए ड्रिंक के बारे में बताएंगे।

Body Detox After Holi
Body Detox After Holi | Image: Ai

Body Detox After Holi: होली का त्योहार यानी रंगों की मस्ती, गुझिया की मिठास और ढेर सारा चटपटा खाना। लेकिन, जब होली की खुमारी उतरती है, तो शरीर में भारीपन, सुस्ती, एसिडिटी और स्किन की समस्याएं दस्तक देने लगती हैं। ऑयली पकवानों और शुगर से लदी मिठाइयों के कारण हमारे शरीर में टॉक्सिन्स जमा हो जाते हैं। अगर आपको भी लग रहा है कि त्योहार की मस्ती के चक्कर में आपकी हेल्थ की 'बैंड' बज गई है, तो घबराने की जरूरत नहीं है। 

बस कुछ आसान तरीकों से आप अपनी बॉडी को फिर से रिसेट और रिचार्ज कर सकते हैं। आइए आपको इस लेख में बॉडी डिटॉक्स करने के लिए कुछ ऐसे ड्रिंक के बारे में बताएंगे। जिससे आपको फायदे हो सकते हैं।

पानी है सबसे जरूरी

डिटॉक्सिफिकेशन का सबसे पहला और बुनियादी नियम है हाइड्रेटेड रहना। होली के दौरान हम अक्सर पानी पीना भूल जाते हैं। दिनभर में कम से कम 3-4 लीटर पानी पिएं। यह आपके शरीर से विषैले पदार्थ को पसीने और यूरिन के जरिए बाहर निकालने में मदद करेगा।

गुनगुने नींबू पानी से करें शुरुआत

सुबह उठते ही चाय या कॉफी के बजाय एक गिलास गुनगुने पानी में नींबू का रस डालकर पिएं। नींबू विटामिन-सी से भरपूर होता है और लिवर को साफ करने में मदद करता है। यह आपके मेटाबॉलिज्म को किक-स्टार्ट करता है।

Advertisement

डिटॉक्स ड्रिंक्स का सहारा लें

अपनी डाइट में नारियल पानी, खीरे का जूस या एलोवेरा जूस शामिल करें। ये ड्रिंक्स न केवल शरीर को ठंडक देते हैं, बल्कि इलेक्ट्रोलाइट बैलेंस को भी बनाए रखते हैं। आप घर पर खीरा, पुदीना और अदरक का 'डिटॉक्स वॉटर' बनाकर दिनभर उसका सेवन कर सकते हैं।

फाइबर से भरपूर हो डाइट

होली की तली-भुनी चीजों ने आपके पाचन तंत्र पर काफी बोझ डाल दिया होगा। अब इसे आराम देने के लिए फाइबर युक्त भोजन करें। अपनी डाइट में हरी पत्तेदार सब्जियां, दलिया, ओट्स और ताजे फल शामिल करें। इससे कब्ज की समस्या दूर होगी और पेट साफ रहेगा।

Advertisement

शुगर और कैफीन न लें

अगले 3-4 दिनों के लिए चीनी, कोल्ड ड्रिंक्स और बहुत ज्यादा चाय-कॉफी से दूरी बना लें। ये चीजें शरीर को डिहाइड्रेट करती हैं और इंसुलिन लेवल बिगाड़ सकती हैं। इसके बजाय हर्बल टी या ग्रीन टी चुनें।

ये भी पढ़ें - Vijay-Rashmika Announces Scholarships: विजय-रश्मिका ने बच्चों की शिक्षा के लिए उठाया बड़ा कदम; फैंस बोले- 'जोड़ी हो तो ऐसी'

गहरी नींद लें 

त्योहार की भागदौड़ और देर रात तक जागने से शरीर थक जाता है। बॉडी को रिकवर करने के लिए 7-8 घंटे की गहरी नींद बहुत जरूरी है। नींद के दौरान हमारा शरीर खुद को रिपेयर करता है और ऊर्जा के स्तर को वापस लाता है।

प्रोबायोटिक्स को न भूलें

पाचन तंत्र में गुड बैक्टीरिया को बढ़ाने के लिए दही या छाछ का सेवन करें। यह पेट की जलन को शांत करता है और भारी भोजन के बाद होने वाली ब्लोटिंग को कम करने में मददगार है।

Disclaimer: इस आर्टिकल में बताई विधियां, तरीके और दावे अलग-अलग जानकारियों पर आधारित हैं।  REPUBLIC BHARAT आर्टिकल में दी गई जानकारी के सही होने का दावा नहीं करता है। किसी भी उपचार और सुझाव को अप्लाई करने से पहले डॉक्टर या एक्सपर्ट की सलाह जरूर लें।

Published By : Aarya Pandey

पब्लिश्ड 3 March 2026 at 14:38 IST