अपडेटेड 31 May 2024 at 20:01 IST
PM मोदी का कन्याकुमारी में ध्यान तो केजरीवाल का विपश्यना...मेडिटेशन का मानसिक शांति पर कितना असर?
PM Modi भारत के सुदूर दक्षिण तट कन्याकुमारी के विवेकानंद रॉक मेमोरियल में ध्यानमग्न हैं। ऐसे में आइए जानते हैं मेडिटेशन का मानसिक शांति पर कितना असर होता है।
- लाइफस्टाइल न्यूज़
- 2 min read

PM Modi Meditation Effect: इन दिनों देशभर में चुनावी माहौल है। 1 जून दिन शनिवार को लोकसभा चुनाव 2024 के सातवें और आखिरी चरण के लिए वोटिंग होनी है। वहीं इस बीच प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 45 घंटों के लिए ध्यानमग्न हो गए हैं। जहां स्वामी विवेकानंद ने साधना की थी, वहीं पीएम मोदी भी साधनारत हैं। इसके अलावा दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल भी 10 दिनों के लिए विपश्यना साधना पर जाते हैं। ऐसे में सवाल यह उठता है कि आखिर मेडिटेशन का मानसिक शांति पर कितना असर?
स्ट्रेसफुल लाइफ, तनाव, घर ऑफिस की जिम्मेदारियों की चिंता व्यक्ति के मेंटल हेल्थ पर बहुत बुरा असर डालती है। ऐसे में साधना, ध्यान, विपश्यना यह सब एक तरह की एक्सरसाइज है, जो दिमाग को शांत करके स्ट्रेस से छुटकारा दिलाने का काम करती है। तनाव और स्ट्रेस से छुटकारा पाने के लिए मेडिटेशन बेहतर विकल्प माना जाता है। साथ ही यह व्यक्ति के अंदर के छिपे हुए रचनात्मकता को फिर से जगाने का काम करता है। तो चलिए जानते हैं कि विपश्यना और मंत्र साधना के ध्यान का दिमाग पर क्या असर पड़ता है।
मेडिटेशन का मानसिक शांति पर कितना असर?
एक रिसर्च के मुताबिक मेडिटेशन ब्रेन के उन दो कनेक्शन्स को जोड़ता है जो एकाग्रता के साथ सोचने और ध्यान लगाने के लिए प्रेरित करता है। ऐसे में जब भी इंसान किसी काम को मन लगाकर करता है, तो यही दोनों कनेक्शन काम करते हैं। इसके अलावा रोजाना सिर्फ 10 मिनट मेडिटेशन करने से आपको मानसिक तौर पर शांति मिलती है और मूड बेहतर होता है, जिससे आप अच्छा महसूस करते हैं।
मेडिटेशन करने के क्या-क्या फायदे हैं?
- रोजाना सिर्फ 10 मिनट का मेडिटेशन करना भी आपके के लिए काफी फायदेमंद हो सकता है। इसे करने से हमेशा पॉजिटिव एनर्जी फील होती है और आप हमेशा खुश रहते हैं।
- रोजाना मेडिटेशन करने से ब्रेन शार्प होता है।
- डेली मेडिटेशन करने से स्ट्रेस से मुक्ति मिलती है और नींद न आने की समस्या दूर होती है।
- स्टूडेंस के लिए मेडिटेशन बहुत ही अच्छा है। रोजाना करने से पढ़ाई में फोकस करने में मदद मिलती है और एकाग्रता बढ़ती है।
- मन शांत होता है और निगेटिव विचार दूर होते हैं।
- सिर दर्द, डिप्रेशन जैसी समस्या में राहत मिलती है।
यह भी पढ़ें… Blood Purify: खून से स्किन तक बड़े काम की हैं ये हरी पत्तियां, टॉक्सिन्स को निकाल बाहर फेंकती हैं
Advertisement
Disclaimer: इस आर्टिकल में बताई विधियां, तरीके और दावे अलग-अलग जानकारियों पर आधारित हैं। REPUBLIC BHARAT आर्टिकल में दी गई जानकारी के सही होने का दावा नहीं करता है। किसी भी उपचार और सुझाव को अप्लाई करने से पहले डॉक्टर या एक्सपर्ट की सलाह जरूर लें।
Published By : Sadhna Mishra
पब्लिश्ड 31 May 2024 at 19:46 IST