अपडेटेड 5 October 2024 at 15:56 IST

Piles Reason: आपकी ये आदतें बनाती है बवासीर का शिकार, जानें किन चीजों का करें परहेज

Piles यानी बवासीर की समस्या काफी लोगों को अपना शिकार बना रही है। इसके पीछे आपकी ही कुछ रोजमर्रा की आदते हैं। इससे बचना चाहते हैं, तो कुछ चीजों से परहेज करें।

Hemorrhoid
किन कारणों से होता है बवासीर | Image: Freepik/social media

Bawasir Hone Ka Karan Kya Hai: आज के समय में लोग बाहर के खाने और जंक फूड की तरफ ज्यादा आकर्षित हो रहे हैं और जमकर स्वास्थ्य को नुकसान पहुंचाने वाली इन सारी चीजों को धड़ल्ले से खा रहे हैं। क्या आप जानते हैं कि आपकी यही आदतें आपको कई सारी बीमारियों के साथ-साथ बवासीर का भी शिकार बना रही है। यह एक दर्दनाक और खतरनाक बीमारी है, जो आपकी ही रोजाना की कुछ आदतों के चलते आपको अपनी चपेट में ले रही है। ऐसे में आइए जानते हैं कि किन चीजों के कारण बवासीर की समस्या होती है और इससे कैसे बचा जा सकता है।

पाइल्स यानी बवासीर एक ऐसी बीमारी है जिसमें पीड़ित व्यक्ति के एनस के अंदर और बाहरी हिस्से में सूजन आ जाती है। साथ ही कई बार मल त्याग करते समय खून और दर्द का सामना भी करना पड़त सकता है। कई बार यह बहुत ही दर्दनाक होता है। ऐसे में इससे बचने के लिए आपको अपनी आदतों में कुछ सुधार करने की जरूरत होती है, नहीं तो ऑपरेशन तक की नौबत आ सकती है। तो चलिए जानते हैं कि इस बीमारी से बचने के लिए किन चीजों का परहेज करना जरूरी होता है।  

किन आदतों के कारण होता है बवासीर?

इस तरह की नौकरी में बढ़ता है बवासीर का खतरा
कुछ व्यक्तियों को अपने रोजगार की वजह से घंटे खड़े रहना पड़ता है, जैसे- बस कंडक्टर, ट्रॉफिक पुलिस इत्यादि। इसके साथ ही जिन्हें भारी वजन उठाना पड़ता है। इन लोगों को बवासीर से पीड़ित होने की अधिक संभावना रहती है।

कब्ज की समस्या होने पर
कब्ज भी बवासीर का एक प्रमुख कारण है। कब्ज में मल सूखा एवं कठोर होता है, जिसकी वजह से व्यक्ति को मलत्याग करने में कठिनाई होती है। काफी देर तक उकड़ू बैठे रहना पड़ता है। इस कारण से वहां की रक्तवाहिनियों पर जोर पड़ता है, और वह फूलकर लटक जाती है, जिन्हें मस्सा कहा जाता है।

Advertisement

तला-भुना और मिर्च मसाले वाला खाना
अधिक तला एवं मिर्च-मसाले युक्त भोजन करना। शौच ठीक से ना होना। फाइबर युक्त भोजन का सेवन न करना।

डिलीवरी के समय हो सकती है ये बीमारी
महिलाओं में प्रसव के दौरान गुदा क्षेत्र पर दबाव पड़ने से बवासीर होने का खतरा रहता है।

Advertisement

शरीरिक गतिविधि न करने पर
आलस्य या शारीरिक गतिविधि कम करना। धूम्रपान और शराब का सेवन और अवसाद के कारण भी बवासीर की गंभीर बीमारी हो सकती है।

पाइल्स में किन चीजों का करें परहेज?

अगर आप पाइल्स का इलाज करवा करें हैं या बवासीर से पीड़ित हैं तो इन चीजों का परहेज करना बहुत जरूरी है। इसमें समस्या में आपको जंक-फूड, तला-भुना और मिर्च-मसाले वाले भोजन का सेवन बिल्कुल नहीं करना चाहिए। इन सब चीजों को खाने से आपकी यह समस्या और भी ज्यादा बढ़ सकती है।

यह भी पढ़ें… पेशाब के रंग और धार से जानें आपको डायबिटीज है या नहीं, इन लक्षणों के नजर आने पर हो जाए अलर्ट

Disclaimer: इस आर्टिकल में बताई विधियां, तरीके और दावे अलग-अलग जानकारियों पर आधारित हैं।  REPUBLIC BHARAT आर्टिकल में दी गई जानकारी के सही होने का दावा नहीं करता है। किसी भी उपचार और सुझाव को अप्लाई करने से पहले डॉक्टर या एक्सपर्ट की सलाह जरूर लें।

Published By : Sadhna Mishra

पब्लिश्ड 5 October 2024 at 15:56 IST