अपडेटेड 3 September 2023 at 10:19 IST

Piles Diet: बवासीर के मरीजों को फॉलो करना चाहिए ये डाइट प्लान, जानें क्या खाएं और क्या नहीं

बवासीर एक बहुत ही पीड़ादायी समस्या है। इसके होने पर मल त्यागने में कठिनाई, पेट में भारीपन और दर्द होता है। ऐसे में पाइल्स के मरीजों को अपने खान पान का ख्याल रखना चाहिए।

Bwaseer Me Kya Khaye Kya Nahi
Bwaseer Me Kya Khaye Kya Nahi | Image: self

Bwaseer Me Kya Khaye Kya Nahi: बवासीर या पाइल्स एक बहुत ही दर्दनाक बीमारी है। इसे हेमोराइड के नाम से भी जाना जाता है। इसमें मल त्याग करने में बहुत ही दर्द होता है। इस समस्या में गुदा के अंदर और बाहर साथ ही मलाशय के निचले हिस्से में सूजन आ जाती है। जिसकी वजह से इसके मरीज को गंभीर परेशानियों का सामना करना पड़ता है। कई बार तो नौबत ऑपरेशन तक पहुंच जाती है। ऐसे में पाइल्स के रोगियों को अपने खान-पान का बेहद ख्याल रखना होता है। तो चलिए जानते हैं बवासीर के मरीजों को किन चीजों को खाना चाहिए और किसे नहीं। 

स्टोरी में आगे ये पढ़ें....

  • क्या होता है बवासीर?
  • बवासीर के लक्षण क्या है?
  • बवासीर में क्या खाएं?
  • बवासीर में क्या नहीं खाएं?

क्या होता है बवासीर?

बवासीर की समस्या में आपके गुदा में मस्से बन जाते हैं, जिनकी वजह से मल त्याग करते समय ब्लीडिंग और दर्द की समस्या होती है। शौच करते समय जोर लगाने पर गुदा में बने मस्से बाहर आ जाते हैं, जिसकी वजह से मरीज की हालत गंभीर हो सकती है। कई बार तो ये दवाईयों से ठीक हो जाता है, लेकिन कई बार नौबत ऑपरेशन तक पहुंच जाती है। ऐसे में पाइल्स के मरीजों को इसके लक्षण दिखाई देने के साथ ही अपने खान-पान का ख्याल रखना शुरू कर देना चाहिए। तो चलिए जानते हैं बवासीर के लक्षण के बारे में। 

बवासीर के लक्षण क्या है?

  • शौच के दौरान दर्द और ब्लीडिंग
  • गुदा मार्ग में गंभीर दर्द
  • सूजन और खुजली की समस्या
  • गुदा में गांठ बनना

बवासीर में क्या खाएं?

Advertisement

बवासीर के मरीजों को अपने डाइट में इन चीजों को शामिल करना चाहिए।

  • अनाज- गेहूं, जौ, शाली चावल।  
  • दाल- मसूर दाल, मूंग, गेहूं, अरहर।
  • फल एवं सब्जियां- सहजन (शिग्रु), टिण्डा, जायफल, परवल, लहसुन, लौकी, तोरई, करेला, कददू, मौसमी सब्जियां, चौलाई, बथुआ, अमरूद, आँवला, पपीता, मूली के पत्ते, मेथी, साग, सूरन, फाइबर युक्त फल– खीरा, गाजर, सेम, बीन्स।
  • अन्य- हल्का खाना, काला नमक, मट्ठा, ज्यादा पानी पीएं, जीरा, हल्दी, सौंफ, पुदीना, शहद, गेहूं का ज्वारा, पुनर्नवा, नींबू, हरड़, पंचकोल, हींग।

बवासीर में क्या नहीं खाएं?

बवासीर के मरीजों को अपनी डाइट से इन चीजों को आज ही निकाल फेंकना चाहिए।

Advertisement
  • अनाज- नया धान, मैदा।
  • दाल- उड़द दाल, काबुली चना, मटर, सोयाबीन, छोले।
  • फल एवं सब्जियां- आलू, शिमला, मिर्च, कटहल, बैंगन, अरबी (गुइया), भिंडी, जामुन, आड़ू ,कच्चा आम, केला, सभी मिर्च।
  • अन्य- तेल, गुड़, समोसा, पकोड़ी, पराठा, चाट, पापड़, नया अनाज, अम्ल, कटु रस प्रधान वाले पदार्थ, सूखी सब्जियाँ, मालपुआ, ठण्डा खाना।
  • बिल्कुल नहीं खाना चाहिए ये- तैलीय मसालेदार भोजन, मांसाहार, तैल, घी बेकरी उत्पाद, जंक फ़ूड, डिब्बाबंद भोजन।


यह भी पढ़ें... Pigmentation: क्या आपके चेहरे की रौनक छीन रही हैं झाइयां? अपनाएं ये घरेलू नुस्खें, जल्द मिलेगा छुटकारा! 

Disclaimer: इस आर्टिकल में बताई विधि, तरीके और दावे अलग-अलग जानकारी के आधार पर हैं।  REPUBLIC BHARAT इस आर्टिकल में दी गई जानकारी के सही होने का दावा नहीं करता है। किसी भी उपचार और सुझाव को अप्लाई करने से पहले संबंधित डॉक्टर और एक्सपर्ट की सलाह जरूर लें। 

यह भी पढ़ें... Elaichi Ke Fayde: खाली पेट क्यों खाना चाहिए इलायची? जानिए इसके हैरान कर देने वाले फायदे 

Published By : Sadhna Mishra

पब्लिश्ड 3 September 2023 at 10:19 IST