अपडेटेड 14 September 2024 at 07:49 IST
पेट साफ नहीं होने से कौन सी बीमारी होती है? जानें कैसे बचें...
What happens if you don't clean your stomach? यदि आपको सुबह उठने के बाद पेट साफ न होने की दिक्कत है तो बता दें, इसके कारण और दिक्कतें भी हो सकती है। जानते हैं..
- लाइफस्टाइल न्यूज़
- 2 min read

What happens if you don't clean your stomach? अक्सर व्यक्ति अपना पेट साफ रखने के लिए कई तरीकों को अपनाता है। लेकिन क्या वे यह जानता है कि यदि उसका पेट साफ नहीं हुआ तो उसे किन समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है? अगर नहीं तो इन समस्याओं के बारे में पता होना जरूरी है।
आज का हमारा लेख इसी विषय पर है। आज हम आपको अपने इस लेख के माध्यम से बताएंगे कि यदि आपका पेट साफ (Stomach clean) नहीं होता है तो इससे कौन-कौन सी समस्याएं हो सकती हैं साथ ही ये भी जानें पेट साफ करने के लिए आप किन तरीकों को अपना सकते हैं। पढ़ते हैं आगे…
पेट साफ नहीं होने से कौन सी बीमारी होती है?
यदि आपका पेट साफ नहीं होता है तो इसके कारण उसे कब्ज और गैस की समस्या का सामना करना पड़ सकता है। बता दें कि पेट साफ न होने से बवासीर की समस्या भी पैदा हो सकती है। इसके अलावा पेट में दर्द की समस्या, सर में दर्द, कठोर मल का आना, भूख न लगना, सांसों से बदबू आना, त्वचा से संबंधित समस्याएं आदि हो सकती हैं। ऐसे में व्यक्ति का पेट साफ होना बेहद जरूरी है।
सुबह तुरंत पेट साफ करने के लिए क्या करें?
- बता दें यदि सुबह उठकर गुनगुने पानी को पिया जाए तो पेट को साफ किया जा सकता है। इसके अलावा आप गुनगुने पानी में नींबू निचोड़कर भी पी सकते हैं।
- पेट साफ करने के लिए सौंफ भी आपके बेहद काम आ सकती है। सौंफ की तासीर भी ठंडी होती है जो आपके पेट को ठंडक पहुंचा सकती है। वहीं सौंफ के सेवन से मल को ढीला किया जा सकता है।
- बता दें कि आप अपनी डाइट में पपीते को भी जोड़ सकते हैं। यदि खाली पेट पपीता खाया जाए तो इससे पेट को आसानी से साफ किया जा सकता है जो उपयोगी साबित हो सकता है।
Advertisement
Disclaimer: इस आर्टिकल में बताई विधियां, तरीके और दावे अलग-अलग जानकारियों पर आधारित हैं। REPUBLIC BHARAT आर्टिकल में दी गई जानकारी के सही होने का दावा नहीं करता है। किसी भी उपचार और सुझाव को अप्लाई करने से पहले डॉक्टर या एक्सपर्ट की सलाह जरूर लें।
Published By : Garima Garg
पब्लिश्ड 14 September 2024 at 07:49 IST