अपडेटेड 22 August 2023 at 10:36 IST
बार-बार टॉयलेट जाने से हैं परेशान, कब्ज के कारण पेट में हो गई है ऐंठन? अपनाएं ये उपाय
Pet Saaf Karne Ke Upay : अगर आप जिद्दी कब्ज के शिकार हैं तो आपको यहां दिए गए कुछ टिप्स फॉलो करने चाहिए।
- लाइफस्टाइल न्यूज़
- 2 min read

Pet Saaf Karne Ke Upay : पेट साफ न होने की वजह है हमें कई तरह की बीमारियों से जूझना पड़ता है। पेट का सीधा कनेक्शन हमारी सेहत से होता है। लिहाजा अच्छी हेल्थ के लिए जरूरी है कि पेट सही वक्त पर पूरी तरह से साफ हो जाए। गलत खान-पान की वजह से कई बार हमारा पेट साफ नहीं हो पाता है, जिस कारण कब्ज की शिकायत हो जाती है। वहीं जिद्दी कब्ज की वजह से पेट में ऐंठन, एसिडिटी, गैस, दर्द इत्यादि जैसी समस्या होने लगती हैं।
स्टोरी में आगे पढ़ें...
- कब्ज ने बढ़ा दी है मुसीबत?
- इन टिप्स के साथ करें कब्ज का इलाज
- आसानी से पेट होगा साफ
हम यहां आपको कुछ ऐसे टिप्स बताएंगे जिन्हें आपनाकर आप अपनी जिद्दी कब्ज से छुटकारा पा सकते हैं। इतना ही नहीं आपको आगे चलकर कभी कब्ज की समस्या से जूझना भी नहीं पड़ेगा। आइए जानते हैं इन टिप्स के बारे में...
गुनगुना पानी
Advertisement
रोजाना गुनगुने पानी का सेवन करने से आपका पेट आसानी से साफ हो सकता है। अगर आप नियमित रूप से गर्म पानी का सेवन करते हैं तो इससे आपकी पाचन शक्ति मजबूत होगी। इसके अलावा, यह शरीर से गंदगी को साफ कर इम्यूनिटी सिस्टम को भी बढ़ाने में मददगार साबित होता है।
अजवाइन
Advertisement
पेट की समस्या और पेट के कीड़ों को दूर करने के लिए अजवाइन का इस्तेमाल किया जा सकता है। अजवाइन में एंथेलमिंटिक गुण पाए जाते हैं, तो आंतों में रहने वाले पैरासाइट्स को बाहर निकालने में मदद कर पेट को साफ करने का काम करते हैं।
हींग
चुटकीभर हींग पेट साफ करने के लिए एकदम बेस्ट है। आप हींग को अजवाइन और काले नमक में मिला लें, फिर गुनगुने पानी के साथ इसका सेवन करें। इससे आपका पेट कुछ ही देर में पूरी तरह से साफ हो जाएगा।
नींबू पानी
सुबह उठकर गुनगुने पानी में नींबू का रस और नमक मिलाकर पीने से भी पेट साफ हो जाता है। ये आपको कब्ज से राहत देने का काम करेगा।
Disclaimer: REPUBLIC BHARAT इस आर्टिकल में दी गई जानकारी के सही होने का दावा नहीं करता है। किसी भी उपचार और सुझाव को अप्लाई करने से पहले एक्सपर्ट की सलाह जरूर लें।
Published By : Kajal .
पब्लिश्ड 22 August 2023 at 10:35 IST