अपडेटेड 15 August 2023 at 12:08 IST

Mood Swings: क्या आप भी पीरियड्स में मूड स्विंग से हो जाती हैं परेशान? अपनाएं ये तरीके मिलेगी राहत

हर महीने महिलाएं मासिक धर्म के दर्द के साथ ही कई शारीरिक और मानसिक परेशानियों का भी सामना करती हैं। इसी में मूड स्विंग भी शामिल है। आइए जानते हैं इससे कैसे राहत पा सकते हैं।

Periods Mood Swings
Periods Mood Swings | Image: self

Periods Mood Swings: महीने के 5 दिन हर महिला के लिए बहुत ही तकलीफ देह होता है। ये पीरियड्स के दिन होते हैं, जिसमें वूमेंस मेंटली और फिजकली दोनों तरह से ही दर्द में होती है, लेकिन इन दिनों उन्हें जो चीज और भी ज्यादा परेशान हो है मूड स्विंग्स। मूड स्विंग में चिड़चिड़ापन और बात-बात पर इमोशनल होने जैसी समस्याएं हो सकती हैं। तो चलिए जानते हैं कि मासिक धर्म में मूड स्विंग्स की समस्या क्यों होती है और आप कैसे इससे छुटकारा पा सकते हैं?

स्टोरी में आगे ये पढे़ं...

  • पीरियड्स में क्यों होती है मूड स्विंग्स की परेशानी?
  • पीरियड्स में होने वाले मूड स्विंग्स को कैसे ठीक करें?

पीरियड्स में क्यों होती है मूड स्विंग्स की परेशानी?

पीरियड्स के दिनों में महिलाओं में हार्मोनल बदलाव होते हैं, जिसकी वजह से उनका मूड स्विंग होता है। जबकि पेट में तेज दर्द के लिए प्रोस्टाग्लैंडिंस नाम का एक हार्मोन जिम्मेदार होता है, जो गर्भाशय के संकुचन का कारण बनता है। इसी वजह से आपको पीरियड्स के दौरान तेज दर्द का अनुभव होता है। 

पीरियड्स में होने वाले मूड स्विंग्स को कैसे ठीक करें?

  • पीरियड्स के दिनों में अगर आप भी मूड स्विंग्स की समस्या से परेशान है तो इससे छुटकारा पाने के लिए आप उन दिनों में ध्यान और योग का अभ्यास करें। इससे महिलाओं का मूड अच्छा रह सकता है।
  • मासिक धर्म में मूड स्विंग की परेशानी से बचने में डाइट आपके बेहद कम आ सकती है। इसके लिए आप अपनी डाइट में जरूरी पोषक तत्व जैसे विटामिन B, आयरन और फोलिक एसिड को जरूर जोड़ें।
  • महावरी के दिनों में मूड को हैप्पी रखने के लिए तनाव को दूर करना जरूरी है। क्योंकि स्ट्रेस के कारण मूड पर नकारात्मक प्रभाव पड़ सकता है। ऐसे में उन चीजों को करें, जिससे आपको खुशी मिलती है।
  • अगर महिलाएं पीरियड्स में भरपूर नींद लेकर भी अपना मूड ठीक रख सकती है। भरपूर नींद लेने से शरीर में तनाव भी कम होने लगता है। साथ ही हैप्पी हार्मोंस भी बढ़ने लगते हैं।
  • पीरियड्स में मूड स्विंग को कम करने के लिए आप भरपूर मात्रा में पानी पिएं। पानी पीने से आपकी ब्लोटिंग नहीं होगी। अगर आप गुनगुना पानी पीते हैं, तो पीरियड्स क्रैम्प्स की समस्या में भी राहत मिलती है।

    यह भी पढ़ें... Gunja Seeds: झड़ते बालों से हो चुके हैं परेशान? गुंजा के बीजों का ऐसे करें इस्तेमाल, मिलेगा फायदा 
     

Disclaimer: इस आर्टिकल में बताई विधि, तरीके और दावे अलग-अलग जानकारी के आधार पर हैं।  REPUBLIC BHARAT इस आर्टिकल में दी गई जानकारी के सही होने का दावा नहीं करता है। किसी भी उपचार और सुझाव को अप्लाई करने से पहले संबंधित डॉक्टर और एक्सपर्ट की सलाह जरूर लें।

Advertisement

यह भी पढ़ें... Hariyali Teej: कब मनाई जाएगी हरियाली तीज? क्या है शुभ मुहूर्त और पूजा विधि

Published By : Sadhna Mishra

पब्लिश्ड 15 August 2023 at 12:08 IST