अपडेटेड 26 March 2024 at 18:13 IST

Periods Tips: पीरियड्स में खट्टा देखकर मुंह में आता है पानी? जानें खाना चाहिए या नहीं

पीरियड्स में महिलाओं को कुछ खास चीजों को लेकर परहेज बनाना चाहिए। इन्हीं में खट्टा भी शामिल है। आइए जानते हैं कि मासिक धर्म खट्टा खाना चाहिए या नहीं।

Periods
पीरियड्स में खट्टा खाएं या नहीं | Image: Freepik

Periods Tips: मासिक धर्म यानी पीरियड्स के वो 5 दिन हर महिला के लिए बहुत ही दर्द भरे होते हैं। इन दिनों में उन्हें कई सारी शारीरिक परेशानियों के साथ ही पेट में दर्द और ऐंठन का भी सामना करना पड़ता है, जिसकी वजह से उन्हें कई चीजों से परहेज बताया जाता है। इन्हीं में खट्टी चीजें भी शामिल हैं। इसके पीछे कुछ मिथ्स भी शामिल हैं।

दरअसल, देश में ऐसी मान्यता है कि पीरियड्स के दौरान आचार खाना या छूना नहीं चाहिए। कई बार मासिक धर्म के दौरान हार्मोनल बदलाव के कारण खट्टा खाने का मन हो जाता है। ऐसे में उनके मन में वही मान्यता आती हैं की पीरियड्स में खट्टा नहीं खाना चाहिए। ऐसे में आइए जानते हैं कि उन 5 दिनों में क्या खट्टा खाना चाहिए या नहीं।

पीरियड्स (Periods) में खट्टा खाना चाहिए या नहीं?

मासिक धर्म में महिलाओं को हेल्दी और पौष्टिक चीजों को खाने की सलाह दी जाती है, लेकिन कई महिलाओं को लगता है कि इन दिनों में खट्टी चीजों का सेवन करने से पेट का दर्द और ऐंठन बढ़ सकती है, लेकिन एक्सपर्ट्स के मुताबिक मासिक धर्म में खट्टा खाने से ऐसा कुछ नहीं होता है। न तो पेट की ऐंठन बढ़ती है और न ही इसका ब्लड फ्लो पर कोई असर पड़ता है। ऐसे में इन दिनों में आप खट्टा खा सकती हैं।

पीरियड्स (Periods) में क्या खाएं?

इन दिनों में जितना हो सके हेल्दी चीजों का सेवन करना चाहिए। यह आपको मासिक धर्म में दर्द से भी राहत दिलाएगा और साथ ही वीकनेस को भी दूर करने का काम करेगा। इसके लिए आप खिचड़ी, दलिया, उपमा और फलों को अपनी डाइट में शामिल करें।

Advertisement

मासिक धर्म में इन बातों का रखें खास ध्यान

पीरियड्स के दिनों में आपको ऐसी चीजों का सेवन करने से बचना चाहिए जिसमें नमक और सोडियम की मात्रा अधिक हो। वहीं ज्यादा खट्टी चीजों को भी खाने से बचना चाहिए। इन्हें खाने से आपको एसिडिटी और पेट दर्द की समस्या हो सकती है। 

यह भी पढ़ें… Bhang Thandai Recipe: होली के दिन घर पर ऐसे बनाएं भांग वाली ठंडाई, मात्र 2 घूंट में झूम जाएंगे

Advertisement

Disclaimer: इस आर्टिकल में बताई विधियां, तरीके और दावे अलग-अलग जानकारियों पर आधारित हैं।  REPUBLIC BHARAT आर्टिकल में दी गई जानकारी के सही होने का दावा नहीं करता है। किसी भी उपचार और सुझाव को अप्लाई करने से पहले डॉक्टर या एक्सपर्ट की सलाह जरूर लें।

Published By : Sadhna Mishra

पब्लिश्ड 26 March 2024 at 17:17 IST