Period Problems: क्या आपको भी पीरियड्स में होती है कम ब्लीडिंग? हो सकती है 5 ये वजह

अक्सर महिलाओं में पीरियड्स के दिनों में कम ब्लीडिंग की समस्या देखने को मिलती है। ऐसे में अगर आपके साथ भी ऐसा कुछ हो रहा है तो आपको सतर्क होने की जरूरत है। जानते हैं क्यों?

Less Bleeding Menstruation
Less Bleeding Menstruation | Image: self

Less Bleeding Menstruation: पीरियड्स हर महीने महिलाओं में होने वाली एक जरूरी लेकिन दर्दनाक प्रक्रिया है। महावरी के समय में महिलाओं को कई तरह की परेशानियों का सामना करना पड़ता है जैसे कि हीट पैक, मूड स्विंग और क्रेविंग। इन्हीं एक समस्या हाई या फिर लो ब्लीडिंग की भी है। आज हम कम ब्लीडिंग के बारे में बात करेंगे कि आखिर पीरियड्स के दौरान महिलाओं को ब्लीडिंग कम क्यों होने लगती है और इससे बचने के लिए क्या उपाय करें।

स्टोरी में आगे ये पढ़ें......

  • पीरियड्स में कम ब्लीडिंग होने के क्या कारण हैं?
  • पीरियड्स में कम ब्लीडिंग को ठीक करने के लिए क्या करें?

पीरियड्स में कम ब्लीडिंग होने के क्या कारण हैं?

ओवरी में गांठ
अगर किसी महिला के पीरियड्स में सामान्य रूप से होने वाली ब्लीडिंग कम हो गई है तो इसके पीछे ओवरी में गांठ हो सकती है। ऐसी स्तिथि होने पर बिना देरी किए डॉक्टर को दिखाएं।

बर्थ कंट्रोल पिल्स
बर्थ कंट्रोल पिल्स लेने से कई बार यूटेरस की परत मोटी हो जाती है और खून पतला हो जाता है, जो पीरियड्स की ब्लीडिंग को कम कर देता है।

Advertisement

खराब डाइट
अगर आप अनहेल्दी लाइफस्टाइल और डाइट फॉलो करती हैं तो इसका सीधा असर आपके पीरियड्स पर पड़ता है। स्मोकिंग, डिंक और जंक फूड से पीरियड्स में ब्लीडिंग कम हो सकती है।

उम्र
पीरियड्स में कम ब्लीडिंग की एक वजह उम्र का बढ़ना भी हो सकता है। जब उम्र बढ़ने लगती है तो ब्लीडिंग खुलकर नहीं आती है। 

Advertisement

हार्मोनल इंबैलेंस
मासिक धर्म के दौरान कुछ महिलाओं के हार्मोन्स का संतुलन ठीक नहीं रहता है, जिसके कारण भी पीरियड्स में ब्लीडिंग कम हो सकता है।

पीरियड्स में कम ब्लीडिंग को ठीक करने के लिए क्या करें?

  • कम ब्लीडिंग की परेशानी को दूर करने के लिए तिल के बीजों को गुड़ के साथ पीस लें। फिर पीरियड्स शुरू होने से 2 हफ्ते पहले इसका 1 चम्मच लेकर लगातार सेवन करें। 
  • हींग के इस्तेमाल से शरीर में प्रोजेस्टेरोन हॉर्मोन की मात्रा बढ़ जाती है, जिस कारण कम ब्लीडिंग की समस्या भी दूर होती है।
  • पीरियड्स में कम ब्लीडिंग की समस्या को रोकने के लिए गन्ने का रस बहुत लाभदायक होता है। ऐसे में पीरियड्स शुरू होने के 14 दिन पहले से ही रोजाना एक गिलास गन्ने का जूस पीना शुरू कर दें।
  • ब्लीडिंग बढ़ाने के लिए अदरक को पतला काटे और पानी में उबालें। फिर अदरक के पानी हल्का गुनगुना करके पिएं। ये ब्लीडिंग को बढ़ाने के साथ-साथ दर्द से भी आराम दिलाएगा।

यह भी पढ़ें... Oats Oil For Hair: हेयर हेल्थ के लिए बड़े ही काम का है ओट्स का तेल, बस जान लें इस्तेमाल करने का तरीका

Disclaimer: इस आर्टिकल में बताई विधि, तरीके और दावे अलग-अलग जानकारी के आधार पर हैं।  REPUBLIC BHARAT इस आर्टिकल में दी गई जानकारी के सही होने का दावा नहीं करता है। किसी भी उपचार और सुझाव को अप्लाई करने से पहले संबंधित डॉक्टर और एक्सपर्ट की सलाह जरूर लें।

यह भी पढ़ें... Skin Care: डार्क पैचेज चेहरे की खूबसूरती पर लगा रहे हैं दाग? तुलसी के ये फेस पैक दिलाएंगे निजात

Published By :
Sadhna Mishra
पब्लिश्ड