अपडेटेड 23 September 2023 at 14:49 IST
Period Problem: डिलीवरी के बाद आ जाती है पीरियड में अनियमितता, इन टिप्स के साथ पाएं छुटकारा
Period Problem After Delivery: अगर आप हाल ही में मां बनी हैं तो आपकी पीरियड साइकिल बैलेंस न होने के कई कारण हो सकते हैं। आइए जानते हैं इस बारे में।
- लाइफस्टाइल न्यूज़
- 2 min read

Period Problem After Delivery: मां बनना हर महिला का ख्वाब होता है। हर महिला चाहती है कि वह अपने बच्चे के साथ एक खुशहाल जीवन जिए। एक महिला नौ महीने तक अपने बच्चे को पेट में रखती है। इसके बाद असहनीय दर्द और पीड़ा के साथ वह अपने बच्चे को जन्म देती है। महिलाओं की समस्या बच्चे को जन्म देने पर ही खत्म नहीं होती है। बल्कि यहां से उन्हें कई तरह की समस्याएं शुरू हो जाती हैं।
स्टोरी में आगे पढ़ें...
- डिलीवरी के बाद महिलाओं को होती है समस्या
- वजन बढ़ने से बिगड़ सकती है पीरियड साइकिल
- इन टिप्स को अपनाकर बैलेंस करें पीरियड
बच्चे को जन्म देने के बाद जब महिलाओं के पीरियड शुरू होते हैं तो उन्हें कई तरह की दिक्कतों का सामना करना पड़ता है। पहली समस्या तो यही है कि महिलाओं को डिलीवरी के बाद नियमित रूप से पीरियड नहीं होते हैं जिसकी वजह से वह अक्सर चिड़चिड़ी हो जाती हैं और उन्हें काफी गुस्सा भी आने लगता है। आइए जानते हैं कि डिलीवरी के बाद महिलाओं को नियमित रूप से मासिक धर्म क्यों नहीं होते हैं। साथ ही यह भी जानते हैं कि वह ऐसा क्या करें जिससे उनके पीरियड समय पर हो जाएं।
पीरियड में अनियमितता का कारण
वजन का बढ़ना
डिलीवरी के बाद कई महिलाओं का वजन बढ़ जाता है, जिसकी वजह से उनके शरीर में कई तरह के हार्मोनल बदलाव होने लग जाते हैं। जिससे उनकी पीरियड साइकिल में अनियमितता आ जाती है।
Advertisement
ब्रेस्टफीडिंग
डिलीवरी के बाद देरी से या समय से पहले पीरियड आने का एक कारण ब्रेस्टफीडिंग भी हो सकता है। इसकी वजह से भी शरीर में कुछ हार्मोन एक्टिव हो जाते हैं जिससे मासिक धर्म चक्र में बदलाव आ जाते हैं।
Advertisement
एक्सरसाइज न करना
बच्चे को जन्म देने के बाद मां को कुछ एक्सरसाइज करना जरूरी होता है, लेकिन सुस्ती और आलस की वजह से कई महिलाएं एक्सरसाइज करना इग्नोर कर देती हैं। जिसका असर मासिक धर्म चक्र पर पड़ता है।
डिलीवरी के बाद अपनाएं ये टिप्स
- बच्चे को जन्म देने के बाद आपको कुछ वक्त तक आराम करना है इसके बाद आप एक्सरसाइज करना शुरू कर सकती हैं। जिससे आपकी पीरियड साइकिल नियमित रूप से काम करेगी।
- अपनी डाइट में ऐसे फूड शामिल करें जो पीरियड साइकिल को बैलेंस करने में मदद करें। आप अपनी डाइट में डेयरी प्रोडक्ट से लेकर हरी सब्जियां, अनाज, ड्राई फ्रूट्, गुड़, फल इत्यादि फूड शामिल कर सकते हैं।
- डिलीवरी के बाद अक्सर महिलाएं तनाव लेने लगती हैं, जिस वजह से उन्हें नींद नहीं आती है। ऐसे में आपको बिल्कुल स्ट्रेस नहीं लेना है और पूरी नींद भी लेनी है ताकि आपका मासिक धर्म चक्र बैलेंस हो सके।
ये भी पढ़ें : Food Vlogging: क्या आपको भी है व्लॉगिंग का शौक? घर बैठे शुरू कर सकती हैं फूड व्लॉगिंग का काम
Disclaimer: REPUBLIC BHARAT इस आर्टिकल में दी गई जानकारी के सही होने का दावा नहीं करता है। किसी भी उपचार और सुझाव को अप्लाई करने से पहले एक्सपर्ट की सलाह जरूर लें।
Published By : Kajal .
पब्लिश्ड 23 September 2023 at 13:40 IST