अपडेटेड 11 September 2023 at 18:45 IST
Patharchatta: किडनी की पथरी के लिए जादुई दवा है पत्थरचट्टे का पत्ता, हैरान कर देंगे इसके फायदे
पत्थरचट्टा एंटीइंफ्लेमेटरी गुणों से भरपूर है जो कि शरीर में कई प्रकार के दर्द को कम करने में मदद कर सकता है। इसके अलावा ये पेट की पथरी को भी कम करने में मददगार है।
- लाइफस्टाइल न्यूज़
- 2 min read

Kis Chij Me Kaam Aata Hai Patharchatta: हमारे आस-पास कई ऐसे पेड़-पौधे पाए जाते हैं जिनका इस्तेमाल सदियों से आयुर्वेद में होता चला आ रहा है। इन्हीं में से एक पौधा पत्थरचट्टा भी है, जो मूत्र विकारों से जुड़ी समस्याओं, किडनी की पथरी के साथ सेहत से जुड़ी कई अन्य परेशानियों को दूर करने के लिए जानी जाती है। यहां तक ही यह बवासीर में भी काफी लाभदायक माना जाता है। आइए जानते हैं पथरचट्टा से होने वाले फायदों के बारे में....
स्टोरी में आगे ये पढ़ें....
- इन बीमारियों को दूर करने में काम आता है पत्थरचट्टा का पत्ता?
- पत्थरचट्टा का इस्तेमाल कैसे करें?
इन बीमारियों को दूर करने में काम आता है पत्थरचट्टा का पत्ता?
किडनी की पथरी के लिए
काफी सालों से किडनी की पथरी के लिए पत्थरचट्टे के पौधे का इस्तेमाल होता चला आ रहा है। इसके लिए पत्थरचट्टा के पत्तों का काढ़ा बनाकर उसमें शहद और शिलाजीत को मिलाकर अच्छे से मिक्स कर लें और फिर थोड़ी-थोड़ी देर पर इसका सेवन करते रहने से किडनी की पथरी की समस्या दूर होती है।
सिर दर्द की समस्या के लिए
सिर दर्द की समस्या के लिए भी पत्थरचट्टा का उपयोग किया जाता है। इसके लिए इसके पत्तों का लेप बनाकर माथे पर लगाना होता है। ये सिर्फ सिर दर्द ही नहीं बल्कि माइग्रेन की समस्या को भी दूर करने का काम करता है।
Advertisement
बीपी की समस्या के लिए
जिन लोगों को बीपी की परेशानी रहती हो उन्हें पत्थरचट्टा के पत्तों का सेवन करना चाहिए। इसके लिए पत्थरचट्टा की पत्तियों से बने रस का सेवन 1 दिन में दो से तीन बार करें। ऐसा करने से हाइपरटेंशन में राहत मिलेगी।
आंखों के लिए
आंखों की समस्या से जूझ रहे लोगों के लिए पत्थरचट्टा का पौधा बहुत ही काम का है। ये आंखों की कई सारी परेशानियों को दूर करने का काम करता है। इसके लिए आपको पत्थरचट्टा के पत्तों का रस निकालकर अपनी आंखों के चारों ओर लगाना होगा। ऐसा करने से आंखों के सफेद हिस्से में जो दर्द हो रहा है वह दूर हो जाएगा।
Advertisement
योनि संक्रमण के लिए
वेजाइनल डिसचार्ज होने के कारण महिलाओं को कई समस्याओं का सामना करना पड़ता है। इसमें अकसर योनि के संक्रमित होने की आशंका भी बढ़ जाती है। ऐसे में आप पत्थरचट्टा से बना काढ़ा इस्तेमाल कर सकते हैं ये योनि की समस्या के लिए बहुत ही फायदेमंद साबित हो सकती है। इसके लिए पत्थरचट्टा के पत्ते में 2 ग्राम शहद को मिला लें और फिर इसका सेवन आप 1 दिन में एक या दो बार करें। ऐसा करने से योनि स्राव कम हो जाएगा। साथ ही योनि संक्रमण का खतरा भी कम हो जाएगा।
पत्थरचट्टा का इस्तेमाल कैसे करें?
पत्थरचट्टा का इस्तेमाल कई तरीकों से किया जा सकता है। आप इसके पत्तों के रस को गुनगुने पानी में मिलाकर इसका सेवन कर सकते हैं। इसके अलावा इसके पत्तों को सलाद में काटकर सब्जियों के साथ भी खा सकते हैं। पत्थरचट्टा के पत्तों को उबालकर या पीसकर त्वचा पर भी लगाया जा सकता है।
यह भी पढ़ें... Hair Care Tips: क्या आपको भी है सॉफ्ट और शाइनी बालों की चाहत? इन टिप्स से जल्द दिखेगा असर
Disclaimer: इस आर्टिकल में बताई विधि, तरीके और दावे अलग-अलग जानकारी के आधार पर हैं। REPUBLIC BHARAT इस आर्टिकल में दी गई जानकारी के सही होने का दावा नहीं करता है। किसी भी उपचार और सुझाव को अप्लाई करने से पहले संबंधित डॉक्टर और एक्सपर्ट की सलाह जरूर लें।
Published By : Sadhna Mishra
पब्लिश्ड 11 September 2023 at 18:43 IST