अपडेटेड 15 August 2023 at 15:21 IST
Papaya: इन परेशानियों में गलती से भी नहीं खाना चाहिए पपीता, जहर जैसा करता है काम!
पपीता वैसे तो सेहत के लिए बहुत ही फायदेमंद माना जाता है, लेकिन क्या आप जानते हैं कि इसे कई लोगों को भूलकर ही नहीं खाना चाहिए। आइए जानते हैं किन बीमारियों में पपीता नहीं खाना चाहिए।
- लाइफस्टाइल न्यूज़
- 2 min read

Disadvantages Of Eating Papaya: पोषक तत्वों का खजाना माना जाने वाला पपीता सेहत के लिए बहुत ही लाभदायक होता है। ये कई न्यूट्रिएंट्स और गुणों से भरपूर होता है। जिसकी वजह से इसे पेट से जुड़ी परेशानियों के लिए रामबाण इलाज माना जाता है, लेकिन क्या आप जानते हैं कि शरीर की कई सारी जरूरतों को पूरा करने वाला पपीता कुछ लोगों के लिए जहर का काम कर सकता है। जी हां, कुछ बीमारियों से पीड़ित लोगों को इसका सेवन गलती से भी नहीं करना चाहिए। तो चलिए जानते हैं किन लोगों को इसका सेवन नहीं करना चाहिए।
स्टोरी में आगे ये पढ़ें....
- पपीते में पाए जाने वाले पोषक तत्व?
- किन लोगों को भूलकर भी नहीं करना चाहिए पपीते का सेवन?
पपीते में पाए जाने वाले पोषक तत्व?
पपीते में एनर्जी, फैट, फाइबर, कार्बोहाइड्रेट, प्रोटीन, कैल्शियम, आयरन, फॉस्फोरस, मैग्नीशियम, जिंक, मैंगनीज, कॉपर, सेलेनियम, विटामिन A, B, C, B6, E, फोलेट थायमिम, बीटा कैरोटिन और नियासिन जैसे तत्व पाए जाते हैं, जो पाचन को दुरुस्त रखने से लेकर वजन घटाने, हार्ट डिजीज, डायबिटीज, हाई ब्लड प्रेशर, यहां तक की कैंसर में भी यह फायदा पहुंचा सकता है।
किन लोगों को भूलकर भी नहीं करना चाहिए पपीते का सेवन?
पाचन की दिक्कत में
आज के समय में ज्यादातर लोग पाचन संबंधी परेशानियों से परेशान रहते हैं। अगर आप भी इस समस्या से जूझ रहे हैं, तो आपको पपीते के सेवन से बचना चाहिए। क्योंकि ये आपके पाचन को कमजोर कर सकता है।
Advertisement
डायरिया में
एक्सपर्ट्स के मुताबिक अगर आप रोजाना पपीते का सेवन करते हैं तो डायरिया जैसी बीमारियों की समस्या हो सकती है। ऐसे में आपको इसके ज्यादा सेवन से बचना चाहिए।
किडनी में पथरी होने पर
अगर किसी व्यक्ति की किडनी में पथरी है तो उसे पपीता नहीं खाना चाहिए। क्योकि इसमें विटामिन सी काफी ज्यादा मात्रा में होता है, जो आपकी तकलीफ को बढ़ाने का काम कर सकता है।
Advertisement
ब्लड शुगर लेवल की कमी में
जिन लोगों में ब्लड शुगर लेवल की कमी रहती है, ऐसे लोगों को भूलकर भी पपीता नहीं खाना चाहिए।
एलर्जी में
अगर आप किसी तरह की एलर्जी से पीड़ित हैं जो आपको पपीते के सेवन से बचना चाहिए। क्योंकि इसमें एक एंजाइम पाया जाता है जो एलर्जी की समस्या को बढ़ा सकता है।
प्रेग्नेंसी में
वैसे तो लगभग ये बात सभी लोग जानते हैं कि प्रेग्नेंसी में पपीते का सेवन भूलकर भी नहीं करना चाहिए। ये बच्चे के लिए जहर का काम कर सकता है। दरअसल, पपीते में लेटक्स होता है, जो गर्भाशय के संकुचन को ट्रिगर कर सकता है। इसकी वजह से बच्चा समय से पहले पैदा हो सकता है।
इरेगुलर हार्टबीट में
अगर आपको इरेगुलर हार्टबीट की समस्या है तो भी आपको पपीते के सेवन से बचना चाहिए। पपीते में साइनोजेनिक ग्लाइकोसाइड होता है, जो एक तरह का अमीनो एसिड है। इससे आपकी तकलीफ बढ़ सकती है।
यह भी पढ़ें... Touch Me Not: गुणों का खजाना है छुई-मुई का पौधा, महिलाओं की इन 5 परेशानियों को करता है छूमंतर
Disclaimer: इस आर्टिकल में बताई विधि, तरीके और दावे अलग-अलग जानकारी के आधार पर हैं। REPUBLIC BHARAT इस आर्टिकल में दी गई जानकारी के सही होने का दावा नहीं करता है। किसी भी उपचार और सुझाव को अप्लाई करने से पहले संबंधित डॉक्टर और एक्सपर्ट की सलाह जरूर लें।
Published By : Sadhna Mishra
पब्लिश्ड 15 August 2023 at 15:21 IST